Tuesday, August 18, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

July 2, 2026
in Uncategorized
0
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने संवेदनशील इलाकों में लोगों को सतर्क करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

Related posts

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

August 18, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट

August 18, 2026

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के अनुसार भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इमरजेंसी एसएमएस अलर्ट भेजे जा रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम विभाग ने बताया कि 4 जुलाई तक देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 115 मिमी से ज्यादा बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

चारधाम यात्रा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्गों पर लोनिवि, बीआरओ और एनएच की टीमें जेसीबी व पोकलैंड मशीनों के साथ तैनात कर दी गई हैं। निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग बाधित होते ही तुरंत खोल दिया जाए। सभी जिलों के कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और हर घंटे शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें संवेदनशील स्थानों पर पहुंचा दी गई हैं। नदी-नालों के किनारे बसी बस्तियों में मुनादी कराई जा रही है। जिलाधिकारियों को कहा गया है कि हालात देखकर स्कूलों में छुट्टी का फैसला लें।

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम का अपडेट लेकर ही घर से निकलें। भूस्खलन संभावित इलाकों में न रुकें और नदी-नालों के पास जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में 112, 1070 या 1077 पर संपर्क करें।

मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी गई है। सरकार ने सभी विभागों को राहत-बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने को कहा है।

Previous Post

साइबर क्राइम : वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 9.38 लाख की ठगी, पौड़ी पुलिस ने राजस्थान से दबोचा आरोपी

Next Post

शर्मनाक : बदतमीज पूर्व विधायक चैंपियन ने अनुसूचित जाति समाज से मांगी माफी, वायरल ऑडियो पर जताया खेद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : उड़ान योजना के तहत गोचर से देहरादून हेली सेवा का संचालन शुरू

गुड न्यूज : उड़ान योजना के तहत गोचर से देहरादून हेली सेवा का संचालन शुरू

9 months ago
मौसम अपडेट : जानिए कैसा रहेगा आज मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम अपडेट : जानिए कैसा रहेगा आज मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

1 year ago
चेतावनी : प्रदेश के 45 b.ed कॉलेज को भेजा गया कारण बताओ नोटिस और नैनीताल के इस कॉलेज की मान्यता  की समाप्त…….

चेतावनी : प्रदेश के 45 b.ed कॉलेज को भेजा गया कारण बताओ नोटिस और नैनीताल के इस कॉलेज की मान्यता की समाप्त…….

3 years ago
वीडियो : यहां भीषण भूस्खलन, दर्जनों वाहन फंसे

वीडियो : यहां भीषण भूस्खलन, दर्जनों वाहन फंसे

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल
  • मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट
  • ब्रेकिंग : भारी बारिश के डर से कल यहां सभी स्कूल रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

August 18, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट

August 18, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.