Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

केदारनाथ उपचुनाव : भाजपा से टिकट फाइनल हुआ नहीं कि नामांकन पत्र खरीद बैठी ‘शैलपुत्री’ ऐश्वर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला

October 26, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
केदारनाथ उपचुनाव : भाजपा से टिकट फाइनल हुआ नहीं कि नामांकन पत्र खरीद बैठी ‘शैलपुत्री’ ऐश्वर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की राजनीतिक विरासत संभालने कि आश में जुटी ‘शैलपुत्री’ ऐश्वर्या रावत भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही है। कार्यकर्ताओं के अनुसार उनका कोई लंबा राजनीतिक सफर नहीं है। लेकिन फिर भी उन्हें आश है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें विरासत के रूप में केदारनाथ विधानसभा सीट से टिकट दिया जाएगा। माना कि यह पार्टी का पार्टीगत मामला है, लेकिन बीते कल शुक्रवार को ऐश्वर्या रावत ने नामांकन पत्र खरीद लिया था। हालांकि जमा करने की हिमाकत वह नहीं कर सकी।
सरकार बहादुर टिकट उन्हें दे या ना दे लेकिन बिना अनुमति के टिकट खरीदना पार्टी के तहत अनुशासनहीनता के अन्तर्गत आता है। भाजपा से इसी कड़ी में आशा नौटियाल और कुलदीप रावत का नाम भी सामने आ रहा है, जो कि टिकट के प्रबल दावेदार हैं।
ऐसे में ऐश्वर्या रावत का टिकट खरीदना कहीं ना कहीं मनमानी की ओर इशारा करता है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

वहीं भाजपा जिला रूद्रप्रयाग अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि उनका टिकट खरीदने के विषय में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह उच्च अधिकारियों के स्तर का मामला है।

Tags: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड
Previous Post

खुलासा : नीट काउंसलिंग मे फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र के आधार पर सलेक्शन, आरआरपी दर्ज कराएगी मुकदमा

Next Post

बड़ी खबर: पीएमजीएसवाई का भ्रष्ट सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने धर दबोचा

Next Post
बड़ी खबर: पीएमजीएसवाई का भ्रष्ट सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने धर दबोचा

बड़ी खबर: पीएमजीएसवाई का भ्रष्ट सहायक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने धर दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम अपडेट : प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

11 months ago
बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर बनायी जा रही सुरंग,धंसने से लगभग 36 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे पर बनायी जा रही सुरंग,धंसने से लगभग 36 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे

3 years ago
हादसा : पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत

हादसा : पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत

1 year ago
बड़ी खबर : सिटी मजिस्ट्रेट की कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी, रुद्रपुर में केंद्र बंद कर भागे संचालक

बड़ी खबर : सिटी मजिस्ट्रेट की कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी, रुद्रपुर में केंद्र बंद कर भागे संचालक

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.