Thursday, November 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

क्राइम : हनीट्रैप में फंसाकर स्टोन क्रशर कारोबारी से सात करोड़ की वसूली का आरोप, महिला समेत सात पर मुकदमा

November 19, 2026
in Uncategorized
0
क्राइम : हनीट्रैप में फंसाकर स्टोन क्रशर कारोबारी से सात करोड़ की वसूली का आरोप, महिला समेत सात पर मुकदमा
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

हल्द्वानी में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें लालकुआं के रहने वाले 62 साल के कारोबारी सुभाष चंद ने महिला समेत सात लोगों पर करीब सात करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया है। कारोबारी स्टोन क्रशर और पेट्रोल पंप का काम करते हैं। उनकी शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ज्योति सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, कुंदन कुमार, पंकज और सोनम उर्फ दिनेश वाले समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सियासत : टिहरी जनपद के 9 ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुए शामिल

सियासत : टिहरी जनपद के 9 ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुए शामिल

November 19, 2026
बड़ी खबर : लंबे आंदोलन के बाद अब बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय

बड़ी खबर : लंबे आंदोलन के बाद अब बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय

November 19, 2026

शिकायत के मुताबिक यह पूरा खेल साल 2015 में शुरू हुआ था, जब ज्योति सिंह एक व्यक्ति के साथ कारोबारी के स्टोन क्रशर पर पहुंची थी और मुकदमा चलने और पैसों की परेशानी बताकर मदद मांगी थी। इसके बाद दोनों के बीच जान पहचान बढ़ गई। कारोबारी का आरोप है कि एक दिन महिला ने उसे पूजा के बहाने अपने घर बुलाया और प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिसके बाद उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। उन्हीं फोटो वीडियो को वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे लगातार वसूली की जाने लगी। बदनामी के डर से कारोबारी ने साल 2016 में 45 लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन इसके बाद भी वसूली नहीं रुकी।

कारोबारी का कहना है कि साल 2022 में ज्योति ने दोबारा संपर्क किया और अपनी बेटी होने की बात बताई, इसके बाद साथियों के साथ मिलकर दबाव बनाकर करीब पांच करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन तरीके से वसूल लिए गए। साथ ही करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉट भी अपने और करीबियों के नाम करा लिए गए, जिनमें एक प्लॉट ज्योति के नाम, दो उसकी बेटी के नाम और एक मोहम्मद मुस्तकीम के नाम कराने का आरोप है। इसके अलावा एक कार और एक स्कूटी भी हड़पने का आरोप लगाया गया है। कारोबारी का यह भी कहना है कि पांच नवंबर को ज्योति काठगोदाम के हाईडिल गेट पर उसके छोटे भाई के घर पहुंचकर फिर से पैसों की मांग करने लगी, जिसके बाद उसने हिम्मत करके 17 नवंबर की रात कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामले में लेनदेन, प्लॉटों की रजिस्ट्री और धमकी से जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

Previous Post

सियासत : टिहरी जनपद के 9 ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

वीडियो : ट्रक ने मारी स्कूटर को टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

वीडियो : ट्रक ने मारी स्कूटर को टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर

2 years ago
हादसा: स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

हादसा: स्टेशन पर करंट लगने से महिला की मौत

3 years ago
ऋषिकेश : गणित में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेष सत्र का भव्य आयोजन

ऋषिकेश : गणित में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर विशेष सत्र का भव्य आयोजन

12 months ago
दुखद : कांस्टेबल के बेटे की गंगा मे डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

दुखद : कांस्टेबल के बेटे की गंगा मे डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • क्राइम : हनीट्रैप में फंसाकर स्टोन क्रशर कारोबारी से सात करोड़ की वसूली का आरोप, महिला समेत सात पर मुकदमा
  • सियासत : टिहरी जनपद के 9 ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुए शामिल
  • बड़ी खबर : लंबे आंदोलन के बाद अब बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

क्राइम : हनीट्रैप में फंसाकर स्टोन क्रशर कारोबारी से सात करोड़ की वसूली का आरोप, महिला समेत सात पर मुकदमा

क्राइम : हनीट्रैप में फंसाकर स्टोन क्रशर कारोबारी से सात करोड़ की वसूली का आरोप, महिला समेत सात पर मुकदमा

November 19, 2026
सियासत : टिहरी जनपद के 9 ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुए शामिल

सियासत : टिहरी जनपद के 9 ब्लाक प्रमुख भाजपा में हुए शामिल

November 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.