Saturday, October 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

साइबर क्राइम : वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 9.38 लाख की ठगी, पौड़ी पुलिस ने राजस्थान से दबोचा आरोपी

July 2, 2026
in Uncategorized
0
साइबर क्राइम : वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर महिला से 9.38 लाख की ठगी, पौड़ी पुलिस ने राजस्थान से दबोचा आरोपी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

श्रीनगर। ऑनलाइन कमाई और वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। श्रीनगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला से 9 लाख 38 हजार 800 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। मामले में पौड़ी पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

ऋषिकेश : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, शहर में हड़कंप

शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय सगा भाई गिरफ्तार

October 3, 2026
बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस

October 3, 2026

कोतवाली श्रीनगर में 13 जून 2025 को रेनू नाम की महिला निवासी श्रीनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 6 मई 2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर वर्क फ्रॉम होम से जुड़ा एक मैसेज आया। मैसेज में ऑनलाइन काम करके अच्छी कमाई का दावा किया गया था। इसके बाद महिला को टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया गया और अलग-अलग ऑनलाइन टास्क दिए जाने लगे।

ठगों ने महिला को झांसे में लेने के लिए शुरुआत में कुछ टास्क पूरे कराने पर छोटी रकम उनके खाते में भेजी। इससे महिला का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने कहा कि अगर वह तय रकम निवेश करती हैं तो उन्हें निवेश पर करीब 30 फीसदी अतिरिक्त मुनाफा मिलेगा। ज्यादा कमाई के लालच में महिला ने अलग-अलग किस्तों में ठगों के बताए खातों में कुल 9,38,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जब महिला ने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा तो ठगों ने और पैसे की मांग शुरू कर दी। शक होने पर महिला ने रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिए और सभी ग्रुप से हटा दिया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने साइबर सेल को जांच सौंपी। साइबर सेल ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस की तकनीकी जांच की। जांच में पता चला कि ठगी की रकम राजस्थान के एक खाते में गई है। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पौड़ी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर आने वाले वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन टास्क और ज्यादा मुनाफे के लालच वाले मैसेज पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने और निजी जानकारी या बैंक डिटेल साझा करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Previous Post

पौड़ी : सतपुली-गुमखाल हाईवे पर हादसा टला, पहाड़ी से गिरा पत्थर, कार सवार पांच लोग बाल बाल बचे

Next Post

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Next Post
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गर्मी की बढ़ती  तपिश से जल्द  राहत देगी बारिश

गर्मी की बढ़ती तपिश से जल्द राहत देगी बारिश

3 years ago

Thousands of peoples leaving Bali via port to skip ‘Day of Silence’

5 years ago
बड़ी खबर: नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले

बड़ी खबर: नाबालिग छात्रा और उसका दोस्त होटल में आपत्तिजनक अवस्था में मिले

3 years ago
वीडियो : रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी महिलाओं को बोल पड़े ‘यार’, महिलाओं ने सुनाई जमकर खरी खोटी

वीडियो : रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी महिलाओं को बोल पड़े ‘यार’, महिलाओं ने सुनाई जमकर खरी खोटी

12 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय सगा भाई गिरफ्तार
  • बड़ी खबर : अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस
  • ब्रेकिंग : उत्तराखंड में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR में 8 लाख से ज्यादा नाम कटे, यहां देखें लिस्ट में अपना नाम

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ऋषिकेश : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, शहर में हड़कंप

शर्मनाक : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, 20 वर्षीय सगा भाई गिरफ्तार

October 3, 2026
बड़ी खबर : पुरानी पेंशन योजना पर नैनीताल हाईकोर्ट का अहम फैसला, DM देहरादून को 2 महीने में निर्णय लेने का आदेश

बड़ी खबर : अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, उत्तराखंड के मुख्य सचिव को अवमानना नोटिस

October 3, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.