Sunday, October 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल

August 18, 2026
in Uncategorized
0
बिजली विभाग की लापरवाही : घरेलू कनेक्शन के भेज रहा दो लाख रुपए महीने का बिल
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली और उपभोक्ता शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। देहरादून के मोथोरोवाला, विष्णुपुरम, लेन नंबर 1, निकट श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट निवासी आराधना डबराल के घरेलू बिजली कनेक्शन पर पिछले माह करीब ₹1 लाख 95 हजार का बिल जारी कर दिया गया। एक सामान्य घरेलू उपभोक्ता के लिए इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर पूरा परिवार सदमे में आ गया।

Related posts

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 4, 2026
छात्र संघ चुनाव : NSUI जिलाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण निष्कासित, 5 UR पर भी कार्रवाई

छात्र संघ चुनाव : NSUI जिलाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण निष्कासित, 5 UR पर भी कार्रवाई

October 4, 2026

गृहिणी आराधना डबराल का कहना है कि बिल में हुई इस भारी गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही उन्होंने विद्युत वितरण खंड, आईएसबीटी में लिखित शिकायत दर्ज कराई और संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से भी अवगत कराया। लेकिन शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे। इसके बाद मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी उठाया गया, परंतु वहां भी बिना वास्तविक समाधान के शिकायत को निस्तारित बताकर बंद कर दिया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अगले महीने बिल में सुधार होने के बजाय राशि और बढ़ गई। पहले जहां लगभग ₹1.95 लाख का बिल भेजा गया था, वहीं बाद में करीब ₹2 लाख का बिल थमा दिया गया। इससे पीड़ित परिवार की परेशानी और बढ़ गई है।

आराधना डबराल ने कहा कि उनके घर का सामान्य बिजली बिल इतना कभी नहीं आया। अचानक इतनी बड़ी धनराशि का बिल आने से पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने विभाग से उम्मीद की थी कि मीटर और बिल की जांच कर गलती को सुधारा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड, आईएसबीटी को पहले ही लिखित शिकायत दी जा चुकी है, फिर भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

इस प्रकरण ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की बिलिंग व्यवस्था, मीटर रीडिंग और शिकायत निवारण प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार की मांग है कि संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर मीटर की जांच करें, पिछले बिलों और वर्तमान रीडिंग का मिलान करें और यदि बिलिंग में त्रुटि हुई है तो उसे तुरंत ठीक कर वास्तविक खपत के आधार पर सही बिल जारी किया जाए।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी व्यवस्था में शिकायतों को केवल कागजी खानापूर्ति कर बंद न किया जाए, बल्कि जमीनी समाधान के बाद ही निस्तारण माना जाए।

पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के साथ उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध वैधानिक विकल्पों का सहारा लेगा।

Previous Post

मौसम अपडेट : प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार, 4 जिलों में येलो अलर्ट

Next Post

रुद्रप्रयाग : विकासखंड जखोली मे विधुत वितरण खंड सुमाड़ी समाधान शिविर का आयोजन, ग्रामिणों ने जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज : पहाड़ की बेटी मीनाक्षी नेगी ने रचा इतिहास, 113 किमी ‘सूर्य देवभूमि ट्रेल’ में झटका पहला स्थान

गुड न्यूज : पहाड़ की बेटी मीनाक्षी नेगी ने रचा इतिहास, 113 किमी ‘सूर्य देवभूमि ट्रेल’ में झटका पहला स्थान

6 months ago
गुड न्यूज : उत्तराखंड के लाल IAS कमलेश पंत बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव, पैतृक गांव में जश्न का माहौल

गुड न्यूज : उत्तराखंड के लाल IAS कमलेश पंत बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव, पैतृक गांव में जश्न का माहौल

4 months ago
देखें वीडियो : डीजल चोरी का वीडियो वायरल, परिवहन सिस्टम पर नए सवाल खड़े

देखें वीडियो : डीजल चोरी का वीडियो वायरल, परिवहन सिस्टम पर नए सवाल खड़े

10 months ago

केदारनाथ : तीर्थ पुरोहित फिर उतरे मनमानी पर, कपाट खुलने के ही दिन कार्य बहिष्कार

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • छात्र संघ चुनाव : NSUI जिलाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण निष्कासित, 5 UR पर भी कार्रवाई
  • हरिद्वार : दिल्ली नंबर कार सवार 4 युवकों पर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप, शराब के नशे में थे, हिरासत में लिए गए

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर

October 4, 2026
छात्र संघ चुनाव : NSUI जिलाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण निष्कासित, 5 UR पर भी कार्रवाई

छात्र संघ चुनाव : NSUI जिलाध्यक्ष विपिन फर्स्वाण निष्कासित, 5 UR पर भी कार्रवाई

October 4, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.