मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
वहीं 3600 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल गरजने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
हालांकि मैदानी जिलों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है।







