रूद्रप्रयाग। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस तथा SOG द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत 01 अभियुक्त बखत महतरा पुत्र हर्क बहादुर निवासी कालिकोट नेपाल को 13 बोतल अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 17/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही गई है।
प्रचलित यात्रा काल में पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 अभियोग पंजीकृत कर 213 बोतल शराब की बरामदगी की गयी है, जिनमें 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। शराब परिवहन में 2 वाहन सीज किये गये हैं। यह कार्यवाही निरन्तर जारी है।







