हरिद्वार। पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की बेटी को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उर्मिला सनावर उन्हें और उनके परिवार को ब्लैकमेल कर रही है और रंगदारी की मांग कर आर्थिक रूप से परेशान कर रही है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोप सही पाए जाने पर उर्मिला सनावर को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उर्मिला सनावर को रविवार शाम को ही कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और भी जांच की जा रही है।











