Saturday, January 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

जवाब-तलब : हाई कोर्ट ने सरकार से टैक्सी बिल घोटाले की कार्रवाई के बारे में एक हफ्ते में जवाब देने को कहा

August 18, 2023
in अपराध, हाईकोर्ट न्यूज
0
जवाब-तलब : हाई कोर्ट ने सरकार से टैक्सी बिल घोटाले की कार्रवाई के बारे में एक हफ्ते में जवाब देने को कहा
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लगभग 14 साल पुराने करोड़ों रुपए के टैक्सी बिल घोटाले में सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

सरकारी खजाने से टैक्सी के फर्जी बिल के जरिए रुपए निकालने के मामले में आरोपी टूर ऑपरेटर्स की चार्जशीट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने यह आदेश जारी किए हैं।

Related posts

शर्मनाक : यहां मंदिर में घुसे असामाजिक तत्व, शिवलिंग किया खंडित

शर्मनाक : यहां मंदिर में घुसे असामाजिक तत्व, शिवलिंग किया खंडित

December 28, 2025
साइबर क्राइम : आरटीओ चालान के नाम पर बिजी फर्जी एपीके फाइल, ओपन करते ही उड़ गए खाते से 23 लाख रुपए

साइबर क्राइम : असिस्टेंट प्रोफेसर को 11 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे, 1 करोड़ 11 लाख रुपए

December 22, 2025

 

दोनों आरोपी दूर ऑपरेटर्स का कहना है कि उन्होंने कोई फर्जी बिल नहीं लगाया है। उनको मुख्यमंत्री कार्यालय के सत्यापित  बिलों पर ही भुगतान किया गया है।

 

न्यायमूर्ति शरद कुमार की एकल पीठ ने सरकार से स्पष्ट शब्दों में पूछा है कि टैक्सी बिल घोटाले में मंत्री, अधिकारी व सलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर इस बारे में शपथ पत्र देकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

 

कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर सरकार शपथपत्र दाखिल नहीं करती है तो गृह सचिव समेत सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाए। कोर्ट ने कहा कि टैक्सी बिलों का सत्यापन मुख्यमंत्री दफ्तर से किया गया था। तब तत्कालीन अधिकारियों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की थी।

 

ज्योति काला द्वारा इस मामले में दायर याचिका में कहा गया कि 2009 व 2013 में सीएम फ्लीट में बाहर से टैक्सी मंगाकर लगभग डेढ़ करोड़ के बिल बनाकर उनका पैसा निकाल लिया गया। 2015 में घोटाले का पता चलने के बाद तत्कालीन सीएमओ ने देहरादून व ऋषिकेश में FIR दर्ज कराई और इस मामले में काला टूर ऑपरेटर व उनियाल टूर ऑपरेटर को मुख्य आरोपी बनाया गया।

 

उस समय काला टूर एंड ट्रेवलर्स को 22 लाख और उनियाल टूर एंड ट्रेवलर्स को 5 लाख का भुगतान किया गया।पुलिस ने इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।हाईकोर्ट में इन दोनों टूर ऑपरेटरों ने कहा जिन बिलों का भुगतान उन्होंने लिया है वह मुख्यमंत्री कार्यालय से सत्यापित किए गए थे। उन्होंने कोई फर्जी बिल पेश नहीं किया है।इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारीयों ,स्टाफ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। फर्जी टैक्सी बिल मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री के स्टाफ से जुड़े लोगों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। इस मामले में 10 अधिकारियों को चार्जशीट मिली थी और सचिव की हैंडराइटिंग फर्जी बिलों से मिली थी।

 

 चर्चित टैक्सी बिल घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के दस अधिकारियों को भी चार्जशीट दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में 2009 से  2013 तक मुख्यमंत्रियों के टूर के नाम पर टैक्सी बिलों का लगभग पौने दो करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

 

जांच में पाया गया कि अधिकारियों द्वारा ट्रैवल एजेंसियों के साथ मिलकर गलत तरीके से भुगतान किया गया था। इस मामले में कोषागार, शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय व सीएमओ कार्यालयों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी।

 

राज्य के कई थानों में टैक्सी बिल घोटाले को लेकर मुकदमे दर्ज हैं। दिलचस्प बात यह है कि 

स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस फर्जीवाड़े का ठीकरा तत्कालीन मुख्यमंत्रियों के निजी सचिवों पर थोपते रहे और निजी सचिव बिलों को फर्जी बताते रहे।

 

   पुलिस की जांच में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के एक निजी सचिव की हैंडराइटिंग फर्जी बिलों से मेल खाती पायी गई थी। मगर ऊंची पहुंच के चलते उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में शीघ्रतापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने दस अधिकारियों जिनमें राज्य के कई जिलों के चिकित्सा अधिकारियों के भी नाम है,को चार्जशीट जारी की है।

 

चार्जसीट पाने वाले अधिकारियों के नाम:-

 

डॉ. आरएस असवाल, डॉ. एमपी अग्रवाल, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. मीनू, डॉ. वीके गैरोला, डॉ. एसडी सकलानी, डॉ. राकेश सिन्हा, डॉ. जीसी नौटियाल, डॉ. आरके पंत और डॉ. वाईएस राणा शामिल हैं। इसी क्रम में सचिवालय प्रशासन की ओर से की जाने वाली करवाई का अभी इंतजार है।

 

टैक्सी बिल घोटाले की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई थी, जिसमें विभाग के 12 अधिकारीयों को दोषी पाया गया था। महानिदेशक स्वास्थ्य ने इस मामले की गहन जांच का आग्रह किया था।  शासन ने यह जांच अपर सचिव आशीष जोशी से इसकी जांच करवाई थी। उन्होंने जांच की आधी अधूरी रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। जिसके बाद में संयुक्त सचिव आरआर सिंह ने गंभीरता से जांच की और स्वास्थ्य विभाग के 12 अधिकारीयों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के पांच निजी सचिव को दोषी ठहराया और मामले की सीबीसीआईडी जांच की जरूरत बताई थी।

 

परंतु गृह विभाग ने इससे इंकार कर दिया और इसी रिपोर्ट के आधार पर दस लोगों को चार्जशीट जारी कर दी गई है। दो अन्य आरोपी डॉ. गुरपाल सिंह और डॉ. हटवाल की मौत हो चुकी है। 

 

पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने जिस टैक्सी बिल में फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। वह नंबर टैक्सी का ना होकर एक स्कूटर का निकला था। आरटीओ ऑफिस से 2017 में कराए गए सत्यापन में यह खुलासा हुआ था।

 

Tags: Uttarakhand corruption news
Previous Post

बड़ी खबर : राम झूला पुल आवाजाही के लिए किया बंद, बारिश के चलते आई दरारें

Next Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य के विकास को गति देने के लिए आगामी दिसंबर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट होने जा रहा है,जानिए पूरी खबर…….

Next Post
बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य के विकास को गति देने के लिए आगामी दिसंबर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट होने जा रहा है,जानिए पूरी खबर…….

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य के विकास को गति देने के लिए आगामी दिसंबर माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट होने जा रहा है,जानिए पूरी खबर…….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाई कोर्ट न्यूज़ : हाई कोर्ट का फैसला बंद करने से इनकार, यदि रेप पीड़िता से शादी भी रचा ली तो,

हाई कोर्ट न्यूज़ : हाई कोर्ट का फैसला बंद करने से इनकार, यदि रेप पीड़िता से शादी भी रचा ली तो,

2 years ago

खबर का असर : कविता राणा हत्याकांड, सास और पति गिरफ्तार

2 years ago
बड़ी खबर : अपर मुख्य सचिव ने महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास…..

बड़ी खबर : अपर मुख्य सचिव ने महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास…..

2 years ago
बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

बड़ी खबर : पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का वीडियो वायरल, बोले जलागम में करोड़ों की बंदरबांट हो रही है

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : महाविद्यालयों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा वेतन
  • देहरादून : एमडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
  • ब्रेकिंग : हरिद्वार हरि की पैड़ी मे 10 से अधिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के लिए प्रवेश निषेध

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : महाविद्यालयों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा वेतन

बड़ी खबर : महाविद्यालयों में अब बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा वेतन

January 17, 2026
देहरादून : एमडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

देहरादून : एमडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

January 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.