Saturday, October 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं ‘आज जिंदा हूं, नहीं तो पुष्पांजलि दे रहे होते’

October 31, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

अल्मोड़ा / सोमेश्वर। पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े प्रकरण के बाद कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या शुक्रवार को पहली बार अपने क्षेत्र में पहुंचीं। रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में वह मंच से भावुक हो गईं।

Related posts

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

October 31, 2026
देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

October 31, 2026

जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका जन्म सोमेश्वर के पोखरी सुनाड़ी में स्व. गोपाल राम आर्या और पुष्पा आर्या के घर हुआ है। उनका ननिहाल बिजोरिया में है और इन्हीं जड़ों ने उन्हें रेखा आर्या बनाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में सोमेश्वर की जनता ने उन्हें निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य चुनकर उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।

मंत्री ने कहा कि 2004 में उनका विवाह हुआ, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने नाम के साथ ससुराल का नाम नहीं जोड़ा। वह शादी से पहले भी रेखा थीं और आज भी रेखा आर्या ही हैं। विवाह के बाद भी वह जनता के बीच रेखा आर्या के रूप में ही रहीं।

‘आज जिंदा हूं, नहीं तो पुष्पांजलि दे रहे होते’

रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि महिलाओं के हितों के लिए आवाज उठाने वाली उन्हें खुद ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। 2022 से जीवन में चल रही घटनाओं से लड़ने की ताकत उन्हें मायके से मिली।

उन्होंने आरोप लगाया कि आवाज उठाने पर उन्हें मारने तक की साजिश रची गई। मंच से उन्होंने कहा – “आज आपके आशीर्वाद से जिंदा हूं, नहीं तो आज आप मुझे पुष्पांजलि दे रहे होते।”

उन्होंने कहा कि घटनाक्रम के बाद उनमें चुनाव की तैयारी करने का साहस भी नहीं बचा था। उनके बारे में कहा गया कि वह एक सूट और पांच रुपये लेकर सड़क पर थीं। इस बात ने उन्हें कमजोर कर दिया था, लेकिन मायके के लोग उनके साथ खड़े रहे।

विपक्ष पर साधा निशाना

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी के दुख और सम्मान को समझने के बजाय विपक्ष ने 210 करोड़ रुपये के आरोप को राजनीतिक मुद्दा बना दिया। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही साबित हुए तो वह इस्तीफा दे देंगी, अन्यथा विपक्ष को इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भी क्षेत्र की मातृशक्ति उन्हें बेटी मानकर आशीर्वाद देगी और विधानसभा पहुंचाएगी।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर काले झंडे लहराए।

Previous Post

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : देहरादून में दोपहर बाद भारी बारिश, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

3 months ago

Finland Has An Education System The Other Country Should Learn From

5 years ago
बड़ा खुलासा  : फर्जी स्थाई निवासी बनकर दून मे अवैध जमीनें कब्जाने में लगा है बरेली का राजकुमार, पुलिस चौकी मे भी तैनात है बतौर कुक

बड़ा खुलासा : फर्जी स्थाई निवासी बनकर दून मे अवैध जमीनें कब्जाने में लगा है बरेली का राजकुमार, पुलिस चौकी मे भी तैनात है बतौर कुक

2 years ago
राजनीति : विधानसभा चुनाव की तारीखों का पांच राज्य में हुआ एलान देखिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट

राजनीति : विधानसभा चुनाव की तारीखों का पांच राज्य में हुआ एलान देखिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं ‘आज जिंदा हूं, नहीं तो पुष्पांजलि दे रहे होते’
  • बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा
  • देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

बड़ी खबर : भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, बोलीं ‘आज जिंदा हूं, नहीं तो पुष्पांजलि दे रहे होते’

October 31, 2026
बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

October 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.