Tuesday, May 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: सीएम धामी की पीएम मोदी से बार-बार मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई मायने

August 2, 2023
in एक्सक्लूसिव, राजनीति
0
बड़ी खबर: सीएम धामी की पीएम मोदी से  बार-बार मुलाकात के  निकाले जा रहे हैं कई मायने
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड अपनी छोटी सी अवधि में ही इतने परिवर्तन देख चुका है कि यदि अब यहां कोई नेता दिल्ली की तरफ पैर पसार कर सो भी जाता है तो सुबह ये चर्चाएं आम हो जाती हैं, कि राज्य में कुछ ना कुछ होने वाला है। यह चर्चाएं इसलिए भी हैं क्योंकि तिवारी सरकार से त्रिवेंद्र सरकार तक कांग्रेस और भाजपा इन हवाओं को बल देते रहे हैं। इसलिए यही चर्चाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर आए दिन होती रहती हैं, कि इन मुलाकातों के पीछे आखिरकार केंद्र और राज्य सरकार के बीच  क्या ‘खिचड़ी’ पक रही है।

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें देर शाम मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी हुईं। सीएम धामी ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को उत्तराखंड के वाद्य यंत्रों का एक मोमेंटो भेंट किया। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने बताया कि उनकी पीएम मोदी से विकास योजनाओं से लेकर  उत्तराखंड में नेशनल हाईवे, मेट्रो प्रोजेक्ट, जल विद्युत परियोजना, चमोली- पिथौरागढ़ मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हुई।

ऐसी ही मुलाकात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रधानमंत्री से 4 जुलाई को भी हुई थी। उस मुलाकात के उपरांत भी सीएम धामी ने पीएम से मिलने के बाद यह कहा था कि उनकी बातचीत राज्य के विकास कार्यों और यूसीसी ड्राफ्ट को लेकर हुई है। इससे एक दिन पहले यानी 3 जुलाई को सीएम धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी,उस मुलाकात के बाद भी यही कहा गया था कि यह मुलाकात राज्य के विकास कार्यों के लिए हुई है।

सीएम धामी को तवज्जो इन दो मुलाकातों से पहले सीएम धामी ने पीएम मोदी से जून माह में भी मुलाकात की थी. इसके अलावा 1 मई को भी सीएम धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. इन मुलाकातों में भी सीएम धामी ने लगभग डेढ़ घंटे तक प्रधानमंत्री के साथ बैठकर राज्य पर बातचीत की थी. प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा था कि पीएम मोदी से वह जागेश्वर धाम, कैलाश और ओम पर्वत और मायावती आश्रम सहित पिथौरागढ़ जैसे जनपद की समस्याओं को लेकर मिलने आए थे।

 

 पिछले कुछ समय से सीएम धामी और पीएम मोदी की मुलाकात हर महीने हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री धामी को मुलाकातों के लिए समय दे रहे हैं. ऐसे में चर्चाओं  का बाजार गर्म है कि आखिर इन मुलाकातों का असली की असली वजह क्या है?

 

धामी के दिल्ली जाते ही चर्चाएं आम हो जाती हैं कि कुछ खेल होने वाला है। भाजपा में भले ही गुटबाजी नजर नहीं आती हो, लेकिन अंदर खाने भाजपा का एक ऐसा गुट भी है जो अक्सर सीएम धामी के फैसले और उनके खिलाफ खड़ा हो जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि वो गुट काफी हद तक केंद्र में धामी के विपरीत हवा देता रहता है। लेकिन इस बात को भी समझना चाहिए कि अगर राज्य में सीएम धामी की छवि खराब है तो पीएम लगातार मुलाकात का समय कभी नहीं देते। जबकि देखने में यह है कि जब भी कांग्रेस या बीजेपी के किसी नेता पर संकट आता है तो आलाकमान उनसे मिलने से बचता है।

 

धामी की पीएम मोदी से मुलाकात और हर हफ्ते दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक जानकार जय सिंह रावत कहते हैं कि धामी अभी युवा हैं और अभी उनको लंबी राजनीतिक यात्रा करनी है। जो लोग  ये चर्चा करते हैं कि कुछ होने वाला है। वो किस हिसाब ऐसा आकलन कर रहे हैं, यह कहा नहीं जा सकता है। लेकिन इतना जरूर है कि धामी को लेकर पीएम और पार्टी थोड़ी गंभीर  है और यह भी हो सकता है कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा यूसीसी पर बड़ा दांव लगाना चाहती हो और सीएम धामी ने मुलाकात कर पीएम डायरेक्ट फीडबैक ले रहे हैं।

 

  पीएम से लगातार मुलाकात के बाद सीएम धामी कुछ ना कुछ प्रोजेक्ट ला रहे हैं,ये राज्य के लिए भी अच्छा है। धामी अच्छा मैनेजमेंट जानते हैं और वो जानते हैं कि मुलाकात से क्या होता है। आप इस बात को इस तरह से देखिए कि जब धामी कोश्यारी के साथ थे, तब नेता नहीं थे। जब वह कोश्यारी साथ जाते थे तो लोगों से मिलते थे जिनका उन्हें फायदा मिलता रहा। इन्हीं मुलाकातों का फायदा उन्हें सीएम की ताजपोशी के रूप में मिला है।

 

 राजनीतिक विश्लेषक अरुण शर्मा कहते हैं कि पीएम मोदी सीएम धामी को मुलाकात के लिए समय दे रहे हैं. लेकिन इन मुलाकातों में क्या बात होती है इसका आंकलन हम नहीं कर सकते हैं,लेकिन कुछ ऐसा है जो आने वाले दिनों में राज्य में देखने को मिल सकता है।जैसे लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने से पहले ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग योजना का आधा-अधरा उद्घाटन या कोई अन्य बडी योजना 

सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड को लेकर भाजपा और खासकर पीएम मोदी और अमित शाह इसलिए भी गंभीर हैं क्योंकि आने वाले 4 राज्यों के चुनावों से पहले पार्टी उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लाकर ये देखना चाहती है कि अगर इसका फायदा उन्हें चुनावों में मिलता है तो वो इसको देश में आगे बढ़ाएगी। वरना इस मुद्दे को शांत किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से किसी बड़े नेता को चुनाव लड़वाने की भी सोच रही रही है, जिसका असर कई हिंदू बहुल सीटों पर पढ़ें शायद यही कारण हो सकता है कि बीएल संतोष और धामी को बार-बार दिल्ली बुलाया जा रहा है।

Tags: daily political newslatest political news in HindiPolitical news in Hindiupdated political news in Hindi
Previous Post

हैवानियत : हत्या के बाद शव के साथ घंटों किया बलात्कार

Next Post

मौसम अपडेट : मौसम विज्ञान ने प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है

Next Post
मौसम अपडेट : मौसम विज्ञान ने प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है

मौसम अपडेट : मौसम विज्ञान ने प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

लॉरेन्स विश्नोई इंटरव्यू प्रकरण : एक डीएसपी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

लॉरेन्स विश्नोई इंटरव्यू प्रकरण : एक डीएसपी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

2 years ago
बड़ी खबर : सचिवालय में तबादले, बदले गए 6 ज्वाइंट सचिव

सचिवालय : उत्तराखंड को मिले तीन नए आईएएस अधिकारी

1 year ago
गुड न्यूज :श्रीनगर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सौगात, सुविधा और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

गुड न्यूज :श्रीनगर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सौगात, सुविधा और सुरक्षा को मिला बढ़ावा

5 days ago
ब्रेकिंग न्यूज:धामी सरकार ने पूरे किए 2 साल महिला आरक्षण, नकल कानून, धर्मांतरण और यूजीसी जैसे बड़े फैसले लिए

ब्रेकिंग न्यूज:धामी सरकार ने पूरे किए 2 साल महिला आरक्षण, नकल कानून, धर्मांतरण और यूजीसी जैसे बड़े फैसले लिए

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : पहाड़ों में बड़ा तापमान तो हरिद्वार में 40 डिग्री सेल्सियस, भीषण गर्मी का हाई अलर्ट जारी
  • चारधाम यात्रा : काली फिल्म लगाकर चलना पड़ेगा भारी,गुजरात से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो का चालान
  • बड़ी खबर : हॉस्टल की छत पर छात्रों की पार्टी का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बड़ा तापमान तो हरिद्वार में 40 डिग्री सेल्सियस, भीषण गर्मी का हाई अलर्ट जारी

May 19, 2026
चारधाम यात्रा : काली फिल्म लगाकर चलना पड़ेगा भारी,गुजरात से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो का चालान

चारधाम यात्रा : काली फिल्म लगाकर चलना पड़ेगा भारी,गुजरात से केदारनाथ जा रही स्कॉर्पियो का चालान

May 19, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.