उत्तराखंड विधानसभा के भराड़ीसैंण सत्र के अंतिम दिन आज सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के 7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट पर मतदान होना था, लेकिन सदन शुरू होते ही कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया।
कांग्रेस विधायकों ने हाथों में काले झंडे लेकर वेल में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से इस्तीफे और 210 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। इस दौरान कांग्रेस ने 310 में 210 का नारा दिया। लगातार नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही सुबह से दोपहर 12 बजे तक दो बार स्थगित करनी पड़ी।
विपक्ष की मांग पर कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने निष्पक्ष जांच की बात कही, तो रेखा आर्या ने कांग्रेस के पुराने शासन पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा की मांग की, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही रोकने का आरोप लगाया।











