Saturday, August 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

अनुशासन का पाठ : एसएसपी के आदेश ने उतारा फैशनेबल जैकेट का खुमार, पुलिसकर्मियों में मची खलबली

November 25, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
अनुशासन का पाठ : एसएसपी के आदेश ने उतारा फैशनेबल जैकेट का खुमार, पुलिसकर्मियों में मची खलबली
Share on FacebookShare on Whatsapp

पुलिसकर्मी आजकल फैशनेबल और अलग रंग की जैकेट पहनकर ड्यूटी कर रहे थे, जिसकी शिकायत मिलने पर एसएसपी ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने सभी कोतवाली और थाना प्रभारीयों को आदेश जारी करते हुए कहा, कि वो अपने अधीनस्थों से निर्धारित खाकी जैकेट पहनकर ड्यूटी करने को कहें। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वालों को कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

यहां यह बताते चलें कि पुलिस विभाग के नियमानुसार, पुलिस अधिकारियों से लेकर अधीनस्थों को सर्दियों के मौसम में खाकी रंग की निर्धारित जैकेट पहनकर ड्यूटी करना अनिवार्य है। लेकिन प्रदेश में हो इसका उलट  रहा है। कई पुलिसकर्मी नियमानुसार जैकेट पहनकर ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मित्र पुलिस पर भी फैशन का रंग चढ़ने लगा है। इसी के चलते वह फैशनेबल जैकेट पहनने लगे हैं। देखने में आया है कि कई पुलिसकर्मी निर्धारित खाकी की जैकेट के अलावा अलग-अलग रंग की जैकेट पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। जिससे कई बार असमंजस की स्थिति पैदा हो जाती है लोगों को पता ही नहीं चलता है कि ड्यूटी पॉइंट पर सिपाही तैनात है या कोई वैसे ही खड़ा है ऐसे में कई बार लोगों का सिपाहियों से विवाद भी हो जाता है। जिसकी शिकायत एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल को मिली है।एसएसपी ने शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया और  सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए  सख्त शब्दों में कहा गया है कि सभी सभी पुलिसकर्मी सर्दियों में नियमानुसार ही जैकेट पहनकर ड्यूटी करेंगे। अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, आदेश जारी होते ही कई पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कई पुलिसकर्मी तो ऐसे हैं, जो खाकी रंग से मिलते जुलते रंग की फैशनेबल जैकेट पहनकर ड्यूटी करते हैं। इतना ही नहीं वह फैशनेबल जैकेट के नीचे निर्धारित वर्दी भी नहीं पहनते हैं। लेकिन अब एसएसपी के कड़े निर्देश जारी होने के बाद इस पर अंकुश लगेगा।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि ड्यूटी के समय निर्धारित वर्दी पहनी जानी चाहिए। अगर कोई फैशनेबल जैकेट या निर्धारित वर्दी नहीं पहनता पाया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags: daily police decipline newslatest police decipline newsPolice decipline newsupdated police decipline news
Previous Post

आफत : अधिकारियों की अज्ञानता से चरमराई शहर की यातायात व्यवस्था

Next Post

बड़ी खबर : सिडकुल ने शुरू‌ किया छरबा में प्लाट आवंटन, निवेशकों की आंखों में चमक

Next Post
बड़ी खबर : सिडकुल ने शुरू‌ किया छरबा में प्लाट आवंटन, निवेशकों की आंखों में चमक

बड़ी खबर : सिडकुल ने शुरू‌ किया छरबा में प्लाट आवंटन, निवेशकों की आंखों में चमक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:धामी कैबिनेट की बैठक में आज लग सकती है इन मुद्दों पर मुहर

बड़ी खबर:धामी कैबिनेट की बैठक में आज लग सकती है इन मुद्दों पर मुहर

3 years ago
छापेमारी : यहां मिली बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं, हुई कार्रवाई

छापेमारी : यहां मिली बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं, हुई कार्रवाई

1 year ago

दुखद : यहां लगी भीषण आग, पिछले दिनों हुए थे दंगे

2 years ago
लापरवाही : लोक निर्माण विभाग की बनाई सड़क से नगर निगम में झाड़ा पल्ला

लापरवाही : लोक निर्माण विभाग की बनाई सड़क से नगर निगम में झाड़ा पल्ला

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • मौसम अपडेट : आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
  • दुखद : कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत
  • बड़ी खबर : अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी हटाया ‘भाजपा’ शब्द

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

August 1, 2026
दुखद : कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत

दुखद : कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत

August 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.