Thursday, October 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

उत्तराखंड : NEET-UG में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS एडमिशन का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार 21 सीटें रद्द

October 29, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
उत्तराखंड : NEET-UG में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS एडमिशन का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार 21 सीटें रद्द
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। उत्तराखंड में NEET-UG राज्य काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे MBBS में दाखिला लेने के घोटाले में SIT की कार्रवाई तेज हो गई है।

Related posts

सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”

सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”

October 29, 2026
ऋषिकेश : रिसॉर्ट संचालक की गंगा में कूदने से मौत , दो कारोबारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

ऋषिकेश : रिसॉर्ट संचालक की गंगा में कूदने से मौत , दो कारोबारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

October 29, 2026

इस मामले में SIT ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार, हरिद्वार निवासी जगपाल सिंह और बिजनौर निवासी रामपाल सिंह शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक तीनों ने अपनी बेटियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए कूटरचित स्थायी निवास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र और आधार कार्ड तक बनवा लिए थे। इसके साथ ही देहरादून के रायपुर और क्लेमेंटटाउन थानों में दर्ज दोनों मुकदमों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 8 हो गई है।

पूछताछ में प्रवीण और जगपाल ने बताया कि उन्होंने मेरठ में MECODO पाठशाला नाम से एजुकेशन कंसल्टेंसी चलाने वाले रूपेश पंडित से संपर्क किया था। रूपेश पिछले 5 सालों से प्राइवेट यूनिवर्सिटी और विदेशों में कमीशन पर एडमिशन कराता था। आरोप है कि आरोपियों ने 25 से 30 लाख रुपये देकर बेटियों खुशी, परी और स्वाति के लिए ये फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। पुलिस ने इस रैकेट के तार खंगालने शुरू कर दिए हैं।

कैसे खुला पूरा फर्जीवाड़ा?

इस पूरे घोटाले का खुलासा गलत पते से हुआ था। 13 सितंबर को देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा संख्या 380/26 और क्लेमेंटटाउन थाने में 86/26 दर्ज किया गया था। SSP देहरादून के निर्देश पर SP ग्रामीण-1 जया बलोनी के नेतृत्व में SIT बनाई गई। जांच में अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों पर लिखे पते फर्जी निकले, जिसके बाद मेडिकल कॉलेजों से एडमिशन रिकॉर्ड लेकर सबूत जुटाए गए।

21 सीटें निरस्त, 754 प्रमाणपत्रों की जांच

HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए अब तक 21 अभ्यर्थियों का सीट आवंटन रद्द कर दिया है। इनमें हरिद्वार, श्रीनगर और हल्द्वानी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटें शामिल हैं। 30 सितंबर तक 19 सीटें रद्द हुई थीं, 7 अक्टूबर को संख्या 20 हुई और अब अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज में अनाथ श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्र पर दाखिला लेने वाले बाजपुर निवासी मोहम्मद शमी का एडमिशन भी निरस्त कर केस दर्ज किया गया है।

विश्वविद्यालय ने पहले और दूसरे चरण में एडमिशन लेने वाले और फ्लोट श्रेणी के 754 अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित जिलों में भेजे हैं। मामले में हाईकोर्ट ने भी सख्त निर्देश दिए हैं।

स्ट्रे राउंड पूरा, कुमाऊं में भी 7 गिरफ्तार

उधर HNB मेडिकल यूनिवर्सिटी ने NEET-UG 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 22 अक्टूबर को जारी किया था, जिसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर थी। तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी 145 सीटें खाली रह गई थीं, जिनमें 116 MBBS और 29 BDS की थीं।

कुमाऊं में भी कार्रवाई जारी है। उधमसिंहनगर के बाजपुर और गदरपुर में पहले ही 7 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 30 आरोपियों पर केस दर्ज है। बाजपुर में मोहम्मद आलम, श्याम बिहारी भोजवाल, शिवम माथुर, अर्चना, रोहित और गदरपुर में शुभम हुड़िया व निखिल वर्मा पकड़े गए थे। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और SSD भी जब्त किए हैं।

Previous Post

ऋषिकेश : रिसॉर्ट संचालक की गंगा में कूदने से मौत , दो कारोबारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Next Post

सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”

Next Post
सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”

सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले "मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : कांति राम सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग की याचिका फिर खारिज

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : कांति राम सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग की याचिका फिर खारिज

3 years ago
ब्रेकिंग : उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, डरे सहमे ग्रामीण दौड़े घर से बाहर

ब्रेकिंग : उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, डरे सहमे ग्रामीण दौड़े घर से बाहर

3 months ago
एक्सक्लूसिव : उर्मिला सनावर का दावा कि सुरेश राठौड़ की कथित चोरी की गाड़ी नेपाल है, हाल ही में हुआ था मुकदमा

एक्सक्लूसिव : उर्मिला सनावर का दावा कि सुरेश राठौड़ की कथित चोरी की गाड़ी नेपाल है, हाल ही में हुआ था मुकदमा

10 months ago
बड़ी खबर : पैनेसिया अस्पताल में 25 लाख गबन के आरोपी पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बड़ी खबर : पैनेसिया अस्पताल में 25 लाख गबन के आरोपी पूर्व सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”
  • उत्तराखंड : NEET-UG में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS एडमिशन का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार 21 सीटें रद्द
  • ऋषिकेश : रिसॉर्ट संचालक की गंगा में कूदने से मौत , दो कारोबारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”

सियासत में हड़कंप : जैनी प्रकरण पर हरक सिंह का बड़ा धमाका, सीएम धामी को बोले “मेरा मुंह मत खुलवाओ, भगत सिंह कोश्यारी का सच भी बता दूंगा”

October 29, 2026
उत्तराखंड : NEET-UG में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS एडमिशन का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार 21 सीटें रद्द

उत्तराखंड : NEET-UG में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS एडमिशन का बड़ा खुलासा, 3 और आरोपी गिरफ्तार 21 सीटें रद्द

October 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.