Monday, November 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : चुनाव नजदीक आते ही हरक सिंह रावत फिर विवादों में, पत्नी पर जमीन हड़पने का आरोप, दीप्ति रावत ने मांगे प्रमाण

November 2, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : चुनाव नजदीक आते ही हरक सिंह रावत फिर विवादों में, पत्नी पर जमीन हड़पने का आरोप, दीप्ति रावत ने मांगे प्रमाण
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देहरादून। अपने दम पर कांग्रेस को चुनाव जिताने का दावा करने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत चुनाव नजदीक आते ही एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला कथित तौर पर उनकी पत्नी द्वारा जमीन हड़पने के आरोप से जुड़ा है जिसमें एक अन्य महिला को हरक सिंह रावत की पत्नी बताए जाने की खबरें सामने आई हैं। इस खबर के सामने आते ही हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वही हरक सिंह रावत की पत्नी हैं और उन्होंने किसी की कोई जमीन नहीं हड़पी है। दीप्ति रावत ने चुनौती देते हुए कहा है कि यदि संबंधित महिला वास्तव में हरक सिंह रावत की पत्नी है तो इसके प्रमाण सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

Related posts

गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, नवभारत टाइम्स की पहली महिला नेशनल ब्यूरो चीफ बनीं पूनम पांडे

गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, नवभारत टाइम्स की पहली महिला नेशनल ब्यूरो चीफ बनीं पूनम पांडे

November 1, 2026
अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी

अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी

November 1, 2026

पौड़ी जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि बिना ठोस सबूत के किसी महिला का नाम उनके पति के साथ जोड़ना गलत है और इससे उनके परिवार को मानसिक पीड़ा और बदनामी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने खबरें प्रकाशित करने वाले पत्रकारों से भी अपील की है कि तथ्यों की जांच किए बिना कोई भी खबर न चलाई जाए और चेतावनी दी है कि भ्रामक खबरों पर वह न्यायालय की शरण लेंगी।

गौरतलब है कि हरक सिंह रावत का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2003 में एनडी तिवारी सरकार में राजस्व मंत्री रहते हुए वह चर्चित जैनी प्रकरण में घिरे थे जब एक महिला ने उन पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता भंडारी मामले के जवाब में जैनी कांड का जिक्र करने पर यह 23 साल पुराना मामला फिर सुर्खियों में आ गया था, जिस पर हरक सिंह रावत ने भावुक होकर केदारनाथ और धारी देवी की कसम खाकर सफाई दी थी। इसके अलावा अभी एक नवंबर को ही देहरादून के कंडोली क्षेत्र में एक मकान के सौदे को लेकर हरिओम सहगल नाम के व्यक्ति ने हरक सिंह रावत और उनकी करीबी सोनिया आनंद पर चेक बाउंस और मकान पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच एसएसपी देहरादून कर रहे हैं। चुनाव से पहले एक के बाद एक आ रहे इन विवादों ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल और हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Previous Post

गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, नवभारत टाइम्स की पहली महिला नेशनल ब्यूरो चीफ बनीं पूनम पांडे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आस्था : देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा, मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

3 years ago
मौसम अपडेट : बारिश की चेतावनी, रहें सतर्क

मौसम अपडेट : कल से पहाड़ों में भारी बारिश और ओला वृष्टि का पूर्वानुमान, सावधान रहने का अलर्ट जारी,

6 months ago
ब्रेकिंग : भाजपा को लगातार एक और बड़ा झटका, गायक जुबिन नौटियाल के पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

ब्रेकिंग : भाजपा को लगातार एक और बड़ा झटका, गायक जुबिन नौटियाल के पिता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

2 weeks ago
क्राइम न्यूज़: घर की नौकरानी ने किया घर के माल पर हाथ साफ पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम न्यूज़: घर की नौकरानी ने किया घर के माल पर हाथ साफ पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : चुनाव नजदीक आते ही हरक सिंह रावत फिर विवादों में, पत्नी पर जमीन हड़पने का आरोप, दीप्ति रावत ने मांगे प्रमाण
  • गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, नवभारत टाइम्स की पहली महिला नेशनल ब्यूरो चीफ बनीं पूनम पांडे
  • अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : चुनाव नजदीक आते ही हरक सिंह रावत फिर विवादों में, पत्नी पर जमीन हड़पने का आरोप, दीप्ति रावत ने मांगे प्रमाण

बड़ी खबर : चुनाव नजदीक आते ही हरक सिंह रावत फिर विवादों में, पत्नी पर जमीन हड़पने का आरोप, दीप्ति रावत ने मांगे प्रमाण

November 2, 2026
गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, नवभारत टाइम्स की पहली महिला नेशनल ब्यूरो चीफ बनीं पूनम पांडे

गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, नवभारत टाइम्स की पहली महिला नेशनल ब्यूरो चीफ बनीं पूनम पांडे

November 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.