Sunday, November 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी

November 1, 2026
in एक्सक्लूसिव
0
अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

नेपाल के गोरखा जिले से इंसानियत की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया। बूढ़ी गंडकी नदी के बीच एक छोटे से पत्थर पर 20 दिनों तक फंसे एक बेजुबान कुत्ते को आखिरकार नई जिंदगी मिल गई।

Related posts

दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

November 1, 2026
बड़ी खबर : वेतन नहीं मिला तो पहिए थमे, उत्तराखंड रोडवेज की आज प्रदेशभर में हड़ताल

बड़ी खबर : दिल्ली में BS-6 नियम लागू, उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें आज से बंद

November 1, 2026

इस कुत्ते का नाम है सेती। वह धारचे ग्रामीण नगरपालिका के दयाराम कार्की का पालतू कुत्ता है। 11 अक्टूबर को नदी में अचानक आई बाढ़ में सेती बह गया था। परिवार ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चला। सबने सोचा कि वह अब नहीं रहा।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सेती बहते हुए चुमानुबरी और धारचे की सीमा के पास जगत बगर में एक खड़ी चट्टान के नीचे फंस गया। चारों तरफ तेज बहाव और ऊपर पहाड़। न निकलने की जगह, न खाने का सहारा।

पिछले बुधवार को स्थानीय लोगों ने उसे चट्टान पर बैठे देखा। खबर पूरे गांव में फैल गई। लोग रोज नदी के दूसरे किनारे से उस तक बिस्कुट और खाना फेंक कर उसे जिंदा रखते रहे। प्रशासन और पशु कल्याण संगठनों ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करने की भी कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं और संकरी जगह के कारण कामयाब नहीं हो पाए।

आखिर शुक्रवार शाम दो कयाकर्स देवता बनकर आए। जान की परवाह किए बिना उन्होंने उफनती नदी में अपनी पीली नाव उतारी। तेज धारा और बारिश के बीच वह चट्टान तक पहुंचे और सेती को सुरक्षित अपनी गोद में उठा लिया।

20 दिन बाद जब सेती अपने मालिक से मिला तो आंखों में आंसू थे। भूखा-प्यासा और कमजोर हो चुका सेती अब खतरे से बाहर है। डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं।

ये कहानी सिर्फ एक कुत्ते के रेस्क्यू की नहीं है, ये बताती है कि अगर कोशिश सच्चे दिल से हो तो एक बेजुबान की भी जिंदगी बचाई जा सकती है।

Previous Post

दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : यहां 13 नाली भूमि का फर्जीवाड़ा, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होना तय

2 years ago
रुद्रप्रयाग : बाबा केदारनाथ की डोली पहुंची गौरीकुंड

रुद्रप्रयाग : बाबा केदारनाथ की डोली पहुंची गौरीकुंड

6 months ago
दुखद खबरः  भीषण हादसे में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त कार में 4 से 5 लोग बताए जा रहे सवार,एक शव बरामद

दुखद खबरः भीषण हादसे में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त कार में 4 से 5 लोग बताए जा रहे सवार,एक शव बरामद

3 years ago
बड़ी खबर : आचार्य बालकृष्ण को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी पासपोर्ट मामले में हुए बरी

बड़ी खबर : आचार्य बालकृष्ण को CBI कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी पासपोर्ट मामले में हुए बरी

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी
  • दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार
  • बड़ी खबर : दिल्ली में BS-6 नियम लागू, उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें आज से बंद

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी

अजब-गजब : 20 दिन तक मौत के मुंह में फंसा रहा कुत्ता, आखिर इंसानियत ने बचा ली जिंदगी

November 1, 2026
दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

November 1, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.