Friday, November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

ब्रेकिंग : यहां 13 नाली भूमि का फर्जीवाड़ा, फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होना तय

May 5, 2024
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

भीमताल की 13 नाली भूमि के फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों पर तहसीलदार नैनीताल को विधिक कार्रवाई के निर्देश

Related posts

सबसे ज्यादा घूम रहे हैं और तीनों नाम एक ही कहानी से जुड़े हैं – लक्ष्मी राणा, हरक सिंह रावत और प्रदीप थपलियाल। ये तीनों नाम रुद्रप्रयाग सीट, जेनी प्रकरण और रेखा आर्या प्रकरण वाली राजनीति को एक साथ जोड़ देते हैं।  लक्ष्मी राणा रुद्रप्रयाग की राजनीति की सबसे पुरानी और मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। वो 1997 से 2001 तक जखोली की ब्लॉक प्रमुख रहीं, 2002 से 2007 तक दर्जाधारी रहीं और 2014 से 2019 तक रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 2017 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा के भरत सिंह चौधरी से उन्हें 14600 से ज्यादा वोटों से हार मिली थी। लंबे समय तक वो कांग्रेस की महामंत्री भी रहीं और हरक सिंह रावत की सबसे करीबी सहयोगी मानी जाती रहीं। बाद में कॉर्बेट के पाखरो टाइगर सफारी मामले में ईडी की जांच में उनका नाम आया, उनके घर और लॉकर की तलाशी हुई, लॉकर से करीब 45 से 48 लाख रुपये के गहने और संपत्ति के कागजात मिलने की खबर आई और ईडी ने उनसे कई बार 6-6 घंटे तक पूछताछ की। इसी जांच और पार्टी द्वारा बुरे समय में साथ न देने का आरोप लगाकर उन्होंने मार्च 2024 में 27 साल पुरानी कांग्रेस छोड़ दी और बाद में भाजपा का समर्थन किया, फिर 2027 से पहले भाजपा में शामिल हो गईं। कुछ खबरों में गलती से उन्हें हरक सिंह की पत्नी लिखा गया, लेकिन असल में हरक सिंह की पत्नी दीप्ति रावत हैं, लक्ष्मी राणा उनकी करीबी राजनीतिक सहयोगी हैं।  दूसरी तरफ हरक सिंह रावत हैं, जो 2012 में कांग्रेस के टिकट पर रुद्रप्रयाग से ही विधायक बने थे और मातबर सिंह कंडारी को हराया था। वही हरक सिंह अब जेनी प्रकरण में घिरे हुए हैं, जिसमें जेनी ने उन पर 23 साल पुराने आरोप लगाए हैं और दोबारा डीएनए और सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि हरक सिंह इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। इसके साथ ही पाखरो मामले में ईडी और सीबीआई की जांच भी उन पर चल रही है। अब रुद्रप्रयाग सीट के रिजर्व होने की चर्चा ने उनकी मुश्किल और बढ़ा दी है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो वो भी वहां से नहीं लड़ पाएंगे।  तीसरे नाम प्रदीप थपलियाल हैं, जो कांग्रेस के युवा चेहरा हैं और जखोली के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। जखोली रुद्रप्रयाग विधानसभा का करीब 70 फीसदी हिस्सा है, इसीलिए कांग्रेस ने 2022 में उन पर दांव खेला था, लेकिन वो भाजपा के भरत सिंह चौधरी से 9802 वोटों से हार गए थे, भरत चौधरी को 29660 वोट मिले थे और थपलियाल को 19858 वोट मिले थे। अब भी प्रदीप थपलियाल ही रुद्रप्रयाग में कांग्रेस की जमीन पर सबसे सक्रिय हैं, 15 अक्टूबर को जखोली के मयाली बाजार में उन्होंने ही अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला था, न्याय यात्रा में भी वो सबसे आगे रहे और ग्यालू लाल वाले प्रकरण में भी उन्होंने ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था।  अब पूरी तस्वीर ये बनती है कि रुद्रप्रयाग में भाजपा की तरफ भरत सिंह चौधरी हैं, जो 2017 में लक्ष्मी राणा को और 2022 में प्रदीप थपलियाल को हरा चुके हैं और अब कैबिनेट मंत्री हैं। कांग्रेस की तरफ प्रदीप थपलियाल फिर से दावेदार हैं, लेकिन हरक सिंह रावत और लक्ष्मी राणा का पुराना गुट भी इस सीट पर अपनी पकड़ रखता है। और ऊपर से सीट रिजर्व होने की याचिका ने सबका गणित बिगाड़ दिया है, क्योंकि अगर सीट रिजर्व हुई तो भरत चौधरी, हरक सिंह और लक्ष्मी राणा तीनों ही इस सीट से बाहर हो जाएंगे और प्रदीप थपलियाल जैसे नए चेहरे के लिए भी रास्ता बदल जाएगा। इसीलिए कहा जा रहा है कि रुद्रप्रयाग की लड़ाई अब सिर्फ भाजपा बनाम कांग्रेस की नहीं रही, बल्कि पुराने केस, ईडी की जांच, जेनी प्रकरण और आरक्षण की राजनीति, सब एक साथ मिलकर 2027 की सबसे बड़ी लड़ाई बन गई है।   केंद्रीय मंत्री को दरकिनार कर टिकट लक्ष्मी राणा को मिल सकता है

रुद्रप्रयाग विधानसभा : लक्ष्मी राणा को मिलेगा भाजपा से टिकट! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी दरकिनार!

November 12, 2026
एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

एक्सक्लूसिव : जैनी प्रकरण में नया मोड़ , जैनी का वीडियो सामने आया, बोली – “एक दिन का वक्त दो, सबूत के साथ सच लाऊंगी”

November 4, 2026

भीमताल पुलिस ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की लिखित शिकायत पर भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया

फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने में भीमताल के ग्राम प्रधान पांडे गांव और अन्य प्रभावशाली लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय

भूमाफियाओं और उनके संरक्षकों में हड़कंप मचा

एफआईआर दर्ज होने से बचने के लिए धोखाधड़ी में शामिल आरोपियों ने प्रभावशाली लोगों की शरण ली

तहसील नैनीताल के ग्राम पांडे गांव की करोड़ों रुपए मूल्य की 13 नाली भूमि को फर्जी शपथपत्र एवं ग्राम पंचायत पांडे गांव के प्रधान के फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर दिनांक 31 मई 2022 को तहसील(नैनीताल) के राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के मामले में जांच के उपरांत उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार द्वारा विधिक कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार नैनीताल को दिए गए हैं । SDM (नैनीताल) के आदेश के बाद भी अभी तक तहसील नैनीताल की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पुलिस थाना भीमताल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है ।

 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत पांडेगांव के ग्रामप्रधान पूरनलाल के द्वारा भीमताल निवासी तारीराम और भुवनराम को मनोरथ का वारिस दर्शाकर फर्जी प्रमाण पत्र तहसील नैनीताल के राजस्व अधिकारियों को जारी किया गया तथा ग्राम पंचायत पांडेगांव के प्रधान की पद सरकारी मोहर का दुरुपयोग किया गया है तथा भीमकताल निवासी तारीराम और भुवन राम ने फर्जी शपथपत्र और फर्जी प्रार्थनापत्र तहसील नैनीताल के राजस्व अधिकारियों को प्रस्तुत करके तहसील नैनीताल के ग्राम पांडेगांव नगर पालिका क्षेत्र की 13 नाली भूमि को सरकारी राजस्व खाता/ खतौनी सरकारी अभिलेखों में दिनांक 31 में 2022 को दर्ज करवाने की कार्रवाई क्षेत्र के भूमाफियाओं के साथ मिलकर की गई ।

 

जिलाधिकारी नैनीताल के समक्ष भीमताल के सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियो के द्वारा मामले की शिकायत प्रमाण सहित की गई जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के बाद उपजिलाअधिकारी नैनीताल द्वारा नगर पालिका भीमताल की सीमा के अंतर्गत पांडे गांव क्षेत्र में करोड़ों रुपए मूल्य की 13 नाली बेनामी भूमि को उत्तराखंड सरकार के स्वामित्व में लेने की कार्रवाई करते हुए तारीराम और भुवनराम का नाम राजस्व अभिलेखों से निरस्त करने के आदेश पारित कर दिये गए । जिला प्रशासन की जांच में जालसाजी और धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद भी तहसील नैनीताल के राजस्व निरीक्षक भीमताल के द्वारा जालसाजी और धोखाधड़ी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराके मामले को दबाने की कार्रवाई लगातार की जाती रही।

आखिरकार जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी नैनीताल द्वारा तहसीलदार नैनीताल को फर्जीवाडे के इस गंभीर मामले में विधिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं उल्लेखनीय है कि भीमताल क्षेत्र के भूमि-माफियाओ और बिल्डरों के प्रभावशाली होने के कारण तहसील नैनीताल के राजस्व अधिकारियों द्वारा अभी तक पुलिस थाना भीमताल में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है तथा उपजिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों की भी स्पष्ट अवहेलना की जा रही है ।

पुलिस थाना भीमताल द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करने की शिकायत जिला अधिकारी नैनीताल के संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश पर जिलाधिकारी नैनीताल कार्यालय के प्रभारी अधिकारी ने उप जिलाधिकारी नैनीताल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को मामले की जांच करके जांच रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा इस मामले की जांच जनपद नैनीताल के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के सुपुर्द कर दी है और पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात द्वारा इस मामले में शिकायतकर्ता की भी बयान दर्ज किया जा चुके हैं।
इस मामले में भीमताल पुलिस द्वारा भी प्रशासन की तहरीर को नजरअंदाज करके प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं करके मामले को लगातार दबाने की कार्रवाई की जा रही है क्योंकि इस मामले के तार प्रभावशाली लोगों और क्षेत्र के बड़े-बड़े बिल्डरों से जुड़े हैं।

यह प्रकरण वर्तमान में में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags: नैनीताल प्रशासन
Previous Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड टॉपर प्रियांशी की बड़ी मुश्किलें, स्कूल को 10वीं की मान्यता नहीं

Next Post

दुखद : वनाग्नि के चलते महिला की मौत, बुरी तरह झुलसी थी

Next Post

दुखद : वनाग्नि के चलते महिला की मौत, बुरी तरह झुलसी थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : भाजपा-भाजपा खेल रही सरकार, क्यों पिटा शिक्षा निदेशक

गजब : भाजपा-भाजपा खेल रही सरकार, क्यों पिटा शिक्षा निदेशक

9 months ago
क्राइम : जिओ फाइबर का मैनेजर किडनैप, 20 लाख की फिरौती

क्राइम : जिओ फाइबर का मैनेजर किडनैप, 20 लाख की फिरौती

2 years ago
कामयाबी : इनामी माफिया को किया पुलिस ने गिरफ्तार

कामयाबी : इनामी माफिया को किया पुलिस ने गिरफ्तार

3 years ago
एक्सक्लूसिव : स्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत का उमेश कुमार पर बड़ा खुलासा

एक्सक्लूसिव : स्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत का उमेश कुमार पर बड़ा खुलासा

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार
  • जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी
  • राजनीति : असम में भी हरक सिंह रावत पर मुकदमा दर्ज, जेनी प्रकरण में अब दो राज्य आमने-सामने

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

बड़ी खबर : ABVP का छात्र नेता निकला गैंगरेप का आरोपी, अब गिरफ्तार

November 13, 2026
जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

जखोली : कैरम प्रतियोगिता का समापन, गुप्तकाशी ने डबल्स में मारी बाजी

November 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.