देहरादून / नई दिल्ली। देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ दी है।
उन्होंने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
इस मौके पर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे।
राम शरण नौटियाल का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।












