Wednesday, December 10, 2025
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर : सिडकुल ने शुरू‌ किया छरबा में प्लाट आवंटन, निवेशकों की आंखों में चमक

November 27, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर : सिडकुल ने शुरू‌ किया छरबा में प्लाट आवंटन, निवेशकों की आंखों में चमक
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजधानी देहरादून में निवेशकों को आकर्षित करने की राह में जमीन सबसे बड़ी बाधा जमीन की थी। हालांकि जिले में 14 सरकारी और प्राइवेट इंडस्ट्रियल एस्टेट हैं,इसके बावजूद भी यहां पर बड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए अपेक्षित जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती।

 

Related posts

ब्रेकिंग : आज रहेगा चक्का जाम, घर से निकलें सोच समझकर

ब्रेकिंग : आज रहेगा चक्का जाम, घर से निकलें सोच समझकर

October 29, 2025
उत्तराखंड में धर्मांतरण : पैसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड में धर्मांतरण : पैसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार

October 29, 2025

देहरादून के वैली क्षेत्र होने के चलते इंडस्ट्रीज को मनमुताबिक क्षेत्र आवंटित करने में कई समस्याएं आती हैं। अब छरबा गांव ने नई उम्मीद जगाई है। सिडकुल द्वारा यहां नया 100 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र बनाकर प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।निवेशक भी छरबा को लेकर उत्साहित हैं।

राजधानी देहरादून में इस बार करीब 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू हुए हैं। उद्योग विभाग द्वारा बताया गया कि निवेशक देहरादून में बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहते हैं। लेकिन सीमित लैंडबैंक होने के कारण बाधा आ जाती है। इस समस्या का निदान करने के लिए सिडकुल ने नया औद्योगिक क्षेत्र छरबा में तैयार किया है, 100 एकड़ के इस औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया चल रही है। निवेश के एमओयू साइन करने वाली कंपनियां यहां प्लाट खरीदने की प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं।

 

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि द्वारा बताया गया कि इस बार 21 पॉलिसी में बदलाव किया गया है।  कई ऐसे सेक्टर हैं जो देहरादून में निवेश के लिए कभी रुचि नहीं दिखाते थे, वह भी इस बार एमओयू साइन कर रहे हैं।जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि ने बताया कि देहरादून में वही उद्योग रुचि ले रहे हैं, जिनमें अपेक्षाकृत कम जगह की जरूरत होती है। इसलिए यहां पर आयुष,योगा,वेलनेस,एग्रो, हेल्थ,ऑटोमोबाइल और फार्मा सेक्टर ने अपनी अधिक रुचि दिखा रहे हैं।

देहरादून जिले के रानीपोखरी,मोहब्ब्बेवाला, कुआंवाला, लाल पप्पड़, सेलाकुई और आईटी पार्क सहित 14 छोटे-बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं,जिनमें तकरीबन 65 हजार लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिला हुआ है। अब नया औद्योगिक क्षेत्र बनने से परोक्ष और अपरोक्ष तौर पर रोजगार बढ़ने की उम्मीद जगी है।

देहरादून जिले की विकासनगर तहसील में छरबा एक बड़ा गांव है, जिसमें 2000 के आसपास परिवार रहते हैं। 2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार, छरबा गांव की जनसंख्या 7268 है, जिसमें 3790 पुरुष व 3478 महिलाएं हैं। छरबा गांव की साक्षरता दर 76.80 प्रतिशत है। यहां पुरुष साक्षरता दर 82.73 प्रतिशत व महिला साक्षरता दर 70.38 प्रतिशत है।

देहरादून की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका का कहना है कि देहरादून जिले के छरबा में औद्योगिक क्षेत्र बनने से निवेश के प्रस्तावों को आकर्षित करने में काफी सहूलियत हुई है। अब यहां बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना की जा सकेगी। निवेशक सम्मेलन में इसका लाभ मिल रहा है।

Tags: daily Uttarakhand Hindi samacharlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samacharUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

अनुशासन का पाठ : एसएसपी के आदेश ने उतारा फैशनेबल जैकेट का खुमार, पुलिसकर्मियों में मची खलबली

Next Post

मौसम अपडेट : बारिश-बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा

Next Post
मौसम अपडेट : बारिश-बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा

मौसम अपडेट : बारिश-बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर

ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर

6 months ago
मौसम अपडेट : जानिए कैसा रहेगा आज मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम अपडेट : 24 घंटे के भीतर पहुंचेगा मानसून, इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

6 months ago
धांधलेबाजी : प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं सरकारी स्कूलों के टीचर कैश में लेते हैं लाखों रुपये सैलरी……

धांधलेबाजी : प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे हैं सरकारी स्कूलों के टीचर कैश में लेते हैं लाखों रुपये सैलरी……

2 years ago
ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड के समस्त स्कूल 13-14 जुलाई को बंद रहेंगे

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड के समस्त स्कूल 13-14 जुलाई को बंद रहेंगे

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर
  • हादसा : यहां देर शाम स्कूल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊपरी बिल्डिंग जलकर खाक
  • बड़ी खबर : धामी सरकार के मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगा सकती है मुहर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : धामी सरकार के मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज, इन मुद्दों पर लगा सकती है मुहर

ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक समाप्त, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं सिर्फ जुर्माना सहित इन मुद्दों पर लगी मुहर

December 10, 2025
हादसा : यहां देर शाम स्कूल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊपरी बिल्डिंग जलकर खाक

हादसा : यहां देर शाम स्कूल की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, ऊपरी बिल्डिंग जलकर खाक

December 10, 2025
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.