Tuesday, April 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: लाल धान की खेती के लिए प्रोत्साहित करने को डीएम अभिषेक ने ग्रामीणों संग की रोपाई

June 29, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर: लाल धान की खेती के लिए प्रोत्साहित करने को डीएम अभिषेक ने ग्रामीणों संग की रोपाई
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के चावल की विभिन्न किस्में विश्व भर में प्रसिद्ध है। रवाईं क्षेत्र में पाई जाने वाली लाल धान की फसल जोकि अपने औषधि गुणों के लिए प्रसिद्ध है अब गंगा घाटी में भी लहलाएगी।

  जिसके लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला बीड़ा उठाया है। उनकी पहल पर कृषि विभाग ने गंगा घाटी के लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल की खेती में इस साल लाल धान की पैदावार उगाने की तैयारी की है। जिलाधिकारी ने आज उतरौं गाँव में ग्रामीणों के साथ लाल धान की पौध की रोपाई कर इस अभियान की शुरूआत की। 

Related posts

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

April 13, 2026

दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में उगने वाले लाल धान की देश और दुनियां में काफी माँग है। लाल चावल में आम चावल की तुलना में कई गुना अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं और लो ग्लाइसीमिक इंडेक्स के गुण से युक्त यह धान मधुमेह तथा उच्च रक्तचा के रोगियों के लिए उपयुक्त माना जाना है। चेहरे की रंगत को कायम रखने में भी लाल चावल सहायक माना जाता है। इसके साथ ही इसमें कैंसररोधी गुण भी पाए जाते हैं। इन्हीं औषधीय गुणों के कारण लाल धान की माँग और कीमत आम धान की तुलना में काफी अधिक है।

उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र यमुना व टौंस नदी के मध्यवर्ती इलाकों में लाल धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती रही है और रवाईं के लाल धान ने अपनी अलग पहचान बनाई पुरोला के रामा सिंराईं के मीलों तक पसरे ढलानों से ले  कमल सिराई तक का सरसब्ज इलाका लाल धान की राजधानी कहा जा सकता है। हाल के वर्षों में लाल धान की मॉग बाहरी क्षेत्रों के अलावा स्थानीय स्तर पर भी काफी बढ़ी है लेकिन इसका उत्पादन सीमित क्षेत्र में होने के कारण बाजार की माँग पूरी नहीं हो पा रही है। लाल चावल का बाजार मूल्य आम तौर पर प्रतिकिलो 120 रू. या उससे अधिक देखा गया है। लाल धान के उत्पादन से किसानों की आजीविका के स्तर में वृद्धि की व्यापक संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की पहल पर कृषि विभाग ने लाल धान के रकवे को रवाईं क्षेत्र से बाहर तक विस्तार देकर जिले की गंगा घाटी के चिन्यालीसौड़, डंडा और भटवाड़ी ब्लॉक के 30 से अधिक गांवों में लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसे उगाने की योजना बनाई है। इस मुहिम के तहत पुरोला क्षेत्र से 60 कुंतल बीज लाकर धान की नर्सरी तैयार की गई और अब इसकी पौध खेतों में रोपे जाने के लिए तैयार है। इस पहल को जमीन पर उतारने के लिए खुद जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने आज भटवाड़ी ब्लॉक के उतरौं गाँव जाकर खेत में पावर बीडर से जुताई कर धान की रोपाई की शुरूआत करवाई। जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी जे. पी. तिवारी भी धान की रोपाई में शामिल रहे। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में गंगा घाटी के लगभग 600 किसानों को लाल धान उगाने की मुहिम में शामिल किया गया है। जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी जे. पी. तिवारी भी धन की रोपाई में शामिल रहे। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में गंगा घाटी के लगभग 600 किसानों को लाल धान उगाने की मुहिम में शामिल किया गया है। इस प्रयास को अगले दौर में और अधिक विस्तार दिया जाएगा। लाल धान की रोपाई में जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित और अभिभूत नजर आए। इस मौके पर हलवे का वितरण करने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रोपाई के इस पर्व का जश्न मनाया और लोक देवताओं से लाल धान की खेती की सफलता की कामना की। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लालधान की खेती की यह प्रयोग उनकी जिन्दगी में बदलाव का नया दौर ला सकता है।

 जिलाधिकारी ने इस मौके पर गाँव में सिंचाई की सुविधा को दुरस्त किए जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में लपेटा पाईप की व्यवस्था करने सहित गूल को दुरस्त करने हेतु भी लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर यह सब इंतजाम एक दो दिन में करने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को गुणवत्तायुक्त चारा उत्पादन के लिए नैपियर घास की पौध भी वितरित की।

Tags: daily Hindi samacharHindi samachar Uttarakhandlatest Hindi samachar Uttarakhandupdated Hindi samachar Uttarakhand
Previous Post

बड़ी खबर: भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे क्षतिग्रस्त हजारों लोग रास्ते में फंसे

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज: स्टिंग की रार पर हरीश रावत बोले खुद निमंत्रण दूंगा सीबीआई को,नोटिस लेकर पहुंची CBI को घर पर नहीं मिले थे पूर्व सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: सरकार नया कानून बनाकर लड़कियों की शादी की उम्र बदल सकती है

बड़ी खबर: सरकार नया कानून बनाकर लड़कियों की शादी की उम्र बदल सकती है

3 years ago
बड़ी खबर : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल या रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

बड़ी खबर : केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल या रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

1 year ago

बडी खबर : लक्ष्मी राणा नहीं उपस्थित हुई ईडी के सामने, हरक सिंह की 29 को पेशी

2 years ago
शर्मनाक : मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से मस्जिद के इमाम ने किया दुष्कर्म

शर्मनाक : मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से मस्जिद के इमाम ने किया दुष्कर्म

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय
  • रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद
  • दुखद : नहीं रही गायिका आशा भोसले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

April 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.