Sunday, November 22, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री बनाने के मामले में तीसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

October 4, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री बनाने के मामले में तीसरा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी अंकतालिका और डिग्री बनाने के मामले में पौड़ी पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनजीत सिंह को दिल्ली के वसंत विहार साउथ से पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

Related posts

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

November 21, 2026

पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जय सिंह चौहान की शिकायत पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिका, उपाधि प्रारूप, मोहर और अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर इस्तेमाल करने का आरोप था।

जांच में सामने आया कि मनजीत सिंह ने भी गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी बीबीए की अंकतालिका और डिग्री तैयार कराई थी। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर वह एक कंपनी में मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा था। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी बीबीए की मार्कशीट और डिग्री बनवाकर कंपनी में कर रहा था नौकरी, पूर्व में दो आरोपी जा चुके हैं जेल

आरोप है कि उसने गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी बीबीए की अंकतालिका और डिग्री तैयार करवाई और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एक कंपनी में मैनेजर के पद पर नौकरी हासिल कर ली।

इस मामले में पुलिस पूर्व में नामजद आरोपी कासिफ कलीम और प्रकाश में आए आरोपी देवांश पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

परीक्षा नियंत्रक की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा :
गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जय सिंह चौहान ने 25 मार्च 2026 को कोतवाली श्रीनगर में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कासिफ कलीम और अन्य व्यक्तियों द्वारा विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिकाओं, उपाधि प्रारूपों, विश्वविद्यालय की मोहरों और संबंधित अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर कूटरचित दस्तावेजों को वास्तविक एवं प्रमाणिक अभिलेखों के रूप में विभिन्न स्थानों पर इस्तेमाल किया गया।

शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 336(4), 338 और 340(2) के तहत विवेचना शुरू की गई।

जांच में सामने आई तीसरे आरोपी की भूमिका :
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने नामजद आरोपियों के साथ ही अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस की ओर से लगातार की जा रही सुरागरसी, पतारसी और सूचना संकलन के दौरान मनजीत सिंह की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी के पास गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी बीबीए अंकतालिका और डिग्री थी और वह इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एक कंपनी में मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा था। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस टीम ने उसे दिल्ली के बसंत विहार से गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा का रहने वाला है आरोपी :
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनजीत सिंह पुत्र सतवीर सिंह, निवासी ग्राम संतोखपुरा, थाना सदर, तहसील चरखी दादरी, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 33 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा :
मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 336(4), 338 एवं 340(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में सामने आने वाले अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

 

Previous Post

ऋषिकेश  : कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्यमंत्री रमेश उनियाल ने दिया इस्तीफा

Next Post

भाजपा ने फिर चौंकाया :  राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर

Next Post
भाजपा ने फिर चौंकाया :  राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर

भाजपा ने फिर चौंकाया :  राज्यसभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

ब्रेकिंग : चमोली जनपद में फटा बादल, कई हेक्टेयर में धान की फसल बर्बाद

ब्रेकिंग : चमोली जनपद में फटा बादल, कई हेक्टेयर में धान की फसल बर्बाद

1 year ago
मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिनों की रोक

मौसम अपडेट : भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिनों की रोक

1 year ago
टिहरी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा से 54 लाख का गबन, पूर्व कैशियर गिरफ्तार

टिहरी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमांद शाखा से 54 लाख का गबन, पूर्व कैशियर गिरफ्तार

5 months ago
दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

दबंगई : आरटीआई कार्यकर्ता को मिल रही धमकियां, सुरक्षा की लगाई गुहार

3 weeks ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 
  • विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे
  • क्राइम : हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बरेली रोड मंडी गेट के पास मिला शव

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जखोली में गाड़ी गिरी खाई में, कई की मौत 

November 22, 2026
विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

विधानसभा चुनाव 2027 : भरत चौधरी का टिकट कटा तो बदलेगा पूरा खेल, कमलेश उनियाल निर्दलीय लड़ेंगे

November 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.