Tuesday, August 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

August 11, 2026
in Uncategorized
0
गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की बे टिकट (बिना किराए की सवारी) रोकने की कवायद उस वक्त सवालों में आ गई जब एक ही बस की दो बार जांच में बिल्कुल अलग नतीजे सामने आए। ऋषिकेश डिपो की बस संख्या UK07-PA-4525 को लेकर हुआ यह पूरा घटनाक्रम निगम के प्रवर्तन तंत्र की कार्यशैली पर उंगली उठा रहा है।

Related posts

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

August 11, 2026
उपनल कर्मियों को सरकार का झटका : समान काम का समान वेतन पाने के लिए उपनल कर्मियों को देनी होगी विभागीय परीक्षा

उपनल कर्मियों के खुशखबरी : सुप्रीम कोर्ट ने दिया उत्तराखंड सरकार को यह आदेश

August 11, 2026

सोमवार सुबह यह बस दिल्ली से देहरादून होते हुए ऋषिकेश के लिए निकली थी। लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास पर्वतीय, ग्रामीण और देहरादून डिपो के तीन एटीआई की संयुक्त टीम ने बस को रोका। यहीं से विवाद शुरू हुआ। आरोप लगा कि टीम ने परिचालक से मिलीभगत कर पैसे लेकर बस को आगे जाने दिया।

इसके बाद बस जब जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास पहुंची तो मंडल कार्यालय का विशेष प्रवर्तन दल पहले से मुस्तैद था। टीआई आनंद पाल और संजीव कुमार ने बस की दोबारा जांच की तो उसमें ऋषिकेश जाने वाले दो यात्री बिना टिकट मिले। इसके बाद दल ने परिचालक जितेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। बस में चालक विमल कुमार भी तैनात थे।

मामला यहीं नहीं रुका। परिचालक ने पलटवार करते हुए पहले जांच करने वाले दल पर ही बस छोड़ने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप जड़ दिया। इसके बाद पूरा मामला निगम मुख्यालय तक पहुंचा और उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

एक तरफ निगम दावा करता है कि बे टिकट यात्रा पर पूरी तरह लगाम कसी जा रही है, दूसरी तरफ एक ही बस में कुछ किलोमीटर के फासले पर दो अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ गईं। इस घटना ने साफ कर दिया कि निगरानी के नाम पर चल रही व्यवस्था में कितनी खामियां हैं और प्रवर्तन दल खुद कितने कटघरे में हैं।

Previous Post

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : प्रदेश में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया एलान

बड़ी खबर : प्रदेश में जल्द लागू होगी सोशल मीडिया नियमावली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया एलान

8 months ago
बड़ी खबर : दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक के दौरान हुई हाथापाई,  मचा हंगामा

बड़ी खबर : दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक के दौरान हुई हाथापाई,  मचा हंगामा

8 months ago
बड़ी खबर: आठ और निजी अस्पताल जुड़े आयुष्मान योजना से

बड़ी खबर: आठ और निजी अस्पताल जुड़े आयुष्मान योजना से

3 years ago
गजब : नशे में धुत होमगार्ड की गुंडागर्दी, ‘नंगा’ करके मारने और ‘मूत्र’ पिलाने वाली ‘मित्र पुलिस’ खामोश

गजब : नशे में धुत होमगार्ड की गुंडागर्दी, ‘नंगा’ करके मारने और ‘मूत्र’ पिलाने वाली ‘मित्र पुलिस’ खामोश

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप
  • वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे
  • उपनल कर्मियों के खुशखबरी : सुप्रीम कोर्ट ने दिया उत्तराखंड सरकार को यह आदेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

गजब का उत्तराखंड परिवहन निगम : बस एक जांच दो और दो कहानी, प्रवर्तन दल पर रिश्वत के आरोप

August 11, 2026
वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

वाह सरकार बहादुर : 15 अक्टूबर की डेडलाइन देकर सीएम ने फिर झाड़ा पल्ला, जमीनी हकीकत से कोसों दूर सरकार के दावे

August 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.