Thursday, August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

दर्दनाक हादसा : यहां सेना का ट्रक पलटा, एक जवान शहीद

October 23, 2024
in एक्सक्लूसिव, हादसा
0
दर्दनाक हादसा : यहां सेना का ट्रक पलटा, एक जवान शहीद
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

देवप्रयाग के पास बुधवार 23 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र में NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलट गया इस वजह से एक जवान ट्रक के नीचे दबकर शहीद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब तक एक जवान की मौत हो गई थी।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक फोन पर उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बछेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है, जिसके नीचे एक जवान दबा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला। इसके बाद जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक NK दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे, लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया। हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था। घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है।

Tags: उत्तराखंड शिक्षक संघ
Previous Post

कैबिनेट बैठक : इन मुद्दों पर लगी मुहर, अतिथि शिक्षकों को फिर निराशा

Next Post

बड़ी खबर : अतिथि शिक्षकों की मांगों को कैबिनेट मे न रखने से नाराज संघ, सरकार को दो टूक चेतावनी 

Next Post
ब्रेकिंग : चार हजार अतिथि शिक्षकों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने बेरीकेटिंग लगाकर रोका

बड़ी खबर : अतिथि शिक्षकों की मांगों को कैबिनेट मे न रखने से नाराज संघ, सरकार को दो टूक चेतावनी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सरकार बहादुर : बल अब भालू, गुलदार, हाथी और बंदरों की नसबंदी करेगा वन विभाग, प्रस्ताव तैयार

सरकार बहादुर : बल अब भालू, गुलदार, हाथी और बंदरों की नसबंदी करेगा वन विभाग, प्रस्ताव तैयार

8 months ago
पंचायत चुनाव : 1 जून को समाप्त हो रहा प्रशासकों का कार्यकाल, क्या समय पर हो पाएंगे चुनाव!

पंचायत चुनाव : 15 जुलाई तक हो सकते हैं चुनाव, वोटर लिस्ट जारी

1 year ago
बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और सीईओ मे तकरार, सार्वजनिक हुआ वार पलटवार

बद्रीकेदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और सीईओ मे तकरार, सार्वजनिक हुआ वार पलटवार

2 years ago
बड़ी खबर: गंगा के रौद्र रूप के सामने नहीं टिक सका भीमगोड़ा  बैराज का गेट

बड़ी खबर: गंगा के रौद्र रूप के सामने नहीं टिक सका भीमगोड़ा बैराज का गेट

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.