Thursday, September 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दुखद : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड की तीन सगी बहनों सहित नौ लोगों की मौत

December 9, 2025
in Uncategorized
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात हुए अग्निकांड में उत्तराखंड के नौ लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पांच लोग क्लब के स्टाफ में शामिल थे, जिनमें तीन गढ़वाल जबकि दो कुमाऊं मंडल से थे। हादसे में जान गंवाने वाले अन्य चार लोग मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे और गोवा घूमने गए थे। हादसे में जान गंवाने वालों में तीन सगी बहनें भी थीं।

Related posts

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

September 16, 2026

पौड़ी के छानी गांव का 29 वर्षीय सुमित नेगी, तीन माह पूर्व नौकरी के लिए गोवा गया था। सुमित इन दिनों हादसे का शिकार बने ‘बर्च बाई रोमियो लेन’क्लब में शेफ था। बताया जा रहा है कि क्लब में आग लगने के बाद दम घुटने से सुमित की मौत हो गई।

क्लब हादसे में देवप्रयाग के संकुल्ड गांव के 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह की भी जान चली गई। उसके पिता संता सिंह करीब आठ साल से लापता हैं। पति की गुमशुदगी से व्यथित जितेंद्र की मां रामप्यारी अब बेटे की मौत की खबर से बदहवास हैं। जितेंद्र बीते कुछ समय पहले ही क्लब में कर्मचारी लगा था। हादसे ने टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक जाखणीधार के चाह गडोलिया निवासी 27 वर्षीय सतीश राणा की भी जिंदगी लील ली। राणा बीते एक साल से गोवा के नाइट क्लब में काम कर रहा था।

पिथौरागढ़ के गुरना निवासी सुरेंद्र पुत्र अमर सिंह बीते सप्ताह ही गोवा नौकरी करने पहुंचे थे। पेशे से कुक सुरेंद्र चार साल जर्मनी में भी काम कर चुके थे। वीजा संबंधी दिक्कत के चलते दोबारा विदेश नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने गोवा में जॉब कर ली। अब शनिवार को हुए हादसे ने उनके परिवार को अनहोनी में धकेल दिया। सुरेंद्र की शादी तीन वर्ष पहले ही हुई थी।

चंपावत के नेत्र सलान निवासी मनीष सिंह महर भी हादसे का शिकार हो गए। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मनीष रोजगार के लिए घर छोड़ने को मजबूर थे। उनकी मृत्यु की पुष्टि रविवार को हो गई थी। तब से गांव में मातम पसरा है।

Previous Post

पीआरडी जवानों के अच्छी खबर : बीमार होने की दशा में भी मिलेगा पूर्ण मानदेय

Next Post

दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

Next Post
दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रुद्रप्रयाग में जल प्रलय : जखोली के छेंडागाड में बादल फटा, 10 लापता

रुद्रप्रयाग में जल प्रलय : जखोली के छेंडागाड में बादल फटा, 10 लापता

1 year ago
गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी

गजब : आरक्षण का बड़ा खेल, ब्राह्मण जाति के 4341 लोगों ने बनवाया ST प्रमाणपत्र, कर रहे सरकारी नौकरी

2 months ago
बड़ी खबर : पिरान कलियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिक बच्चियों का भी किया गया रेस्क्यू

बड़ी खबर : पिरान कलियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिक बच्चियों का भी किया गया रेस्क्यू

2 years ago
गजब : अब ‘लाला’ रामदेव के शुद्ध घी का भी सैंपल फेल, पतंजलि पर लगे गंभीर आरोप

गजब : अब ‘लाला’ रामदेव के शुद्ध घी का भी सैंपल फेल, पतंजलि पर लगे गंभीर आरोप

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब
  • रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
  • एम्स में फर्जी भर्ती का खेल : तीन आरोपी पकड़े, पूर्व निदेशक के दौर से ही घोटालों से घिरा है एम्स ऋषिकेश

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

बड़ी खबर : फर्जी इंटेलिजेंट ब्यूरो अधिकारी गिरफ्तार, नीली-लाल बत्ती लगी कार से करता था रौब

September 17, 2026
रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग : उखीमठ में 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

September 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.