Sunday, August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा

December 9, 2025
in Uncategorized
0
दुखद : यहां चार मकान जलकर हुए राख, लाखों की नकदी और सामान स्वाहा
Share on FacebookShare on Whatsapp

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के देवलथल तहसील क्षेत्र में सोमवार शाम एक गंभीर अग्निकांड ने चार परिवारों को संकट में डाल दिया। ग्राम पंचायत धुरौली में लगी आग ने चार मकानों को पूरी तरह राख में बदल दिया, जिससे प्रभावित परिवारों के पास अब सिर ढकने तक की जगह नहीं बची है।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर धुरौली गांव में हुई, जहां सबसे पहले ललित सिंह के मकान से आग भड़की। देखते ही देखते आग ने समीप स्थित गंभीर सिंह, चंदर सिंह और सुरेंद्र सिंह के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Related posts

देखें वीडियो : BJP विधायक महेश जीना का टेंडर विवाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

देखें वीडियो : BJP विधायक महेश जीना का टेंडर विवाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

August 2, 2026
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : रविवार को भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

August 2, 2026

सबसे ज़्यादा क्षति ललित सिंह के परिवार को हुई है। बताया गया कि उनके घर में रखा राशन, नगदी सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषण पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। परिजन अब सिर्फ पहनने के कपड़ों के सहारे रह गए हैं। आग से कुल नुकसान लाखों में आँका जा रहा है। आग लगने के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।

फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, ग्रामीणों ने पूरी रात किया प्रयास

धुरौली गांव सड़क मार्ग से लगभग दो किलोमीटर दूर होने के कारण फायर ब्रिगेड घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर उसे नियंत्रित करने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों ने मिनटों में चारों घरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। देर रात तक ग्रामीण अंधेरे में आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

कुछ परिवारों ने समय रहते निकाल पाया सामान

ललित सिंह के घर में आग इतनी तेज़ी से फैली कि उनका कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं आसपास के अन्य परिवार हालात भांपते ही जरूरी दस्तावेज़, आभूषण और कपड़े बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन अंततः उनके घर भी राख में तब्दील हो गए। अचानक सब कुछ खो देने से प्रभावित परिवार सदमे में हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि चारों परिवारों का आशियाना खत्म हो चुका है और तत्काल राहत की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से आपदा प्रभावितों को तत्काल सहायता देने की अपील की।

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

अग्निकांड की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक को मौके पर भेज दिया गया है। एसडीएम डीडीहाट खुशबू पांडे ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

Previous Post

दुखद : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में उत्तराखंड की तीन सगी बहनों सहित नौ लोगों की मौत

Next Post

रूद्रप्रयाग : जखोली ब्लॉक कांग्रेस में बगावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनेश्वरी देवी जल्द थामेगी दर्जनों समर्थकों के साथ दूसरी पार्टी का हाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनों को बांटी जा रही रेवड़ियां

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर अपनों को बांटी जा रही रेवड़ियां

3 years ago
वन्य जीव प्रकरण : डीएम ने दिए आदेश, 28 गांवों के 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहन निशुल्क

वन्य जीव प्रकरण : डीएम ने दिए आदेश, 28 गांवों के 200 विद्यार्थियों के लिए 13 वाहन निशुल्क

8 months ago
बड़ी खबर : महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में कांग्रेस नेता पर मुकदमा, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

बड़ी खबर : महिला पत्रकार को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में कांग्रेस नेता पर मुकदमा, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

1 year ago
सराहनीय : महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने की ‘फूलदई’ त्यौहार की जमकर तारीफ

सराहनीय : महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने की ‘फूलदई’ त्यौहार की जमकर तारीफ

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देखें वीडियो : BJP विधायक महेश जीना का टेंडर विवाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
  • मौसम अपडेट : रविवार को भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट
  • कार्यवाही : अवैध मल्टी हूटर लगी बाइक पर पुलिस का शिकंजा, मौके पर उतरवाया हूटर

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देखें वीडियो : BJP विधायक महेश जीना का टेंडर विवाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

देखें वीडियो : BJP विधायक महेश जीना का टेंडर विवाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

August 2, 2026
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : रविवार को भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

August 2, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.