देहरादून। चकराता क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के करीब 12 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर ही विरोध खुलकर सामने आ गया है।
विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास के आवास पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने टेंडर की सूची को निरस्त कर दोबारा समीक्षा करने की मांग उठाई।
मधु चौहान ने कहा कि यह विरोध एक दिन का आक्रोश नहीं है, बल्कि वर्षों से जमा नाराजगी का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि सरकारी योजनाओं का लाभ विपक्ष से जुड़े लोगों को दिया जा रहा है।








