बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला जिला कार्यालय सभागार, रुद्रप्रयाग में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने बताया कि मेले में कई कंपनियां और नियोजक प्रतिभाग करेंगे, जो युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का पूर्व पंजीकरण 19 सितंबर 2026 से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से लाना होगा।







