Tuesday, June 16, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

पहल : भू भूम्याल जागृति मंच द्वारा ‘उत्तराखंड के भविष्य पर मंथन’, विभिन्न संगठन आए एक मंच पर

March 4, 2025
in Uncategorized
0
पहल : भू भूम्याल जागृति मंच द्वारा ‘उत्तराखंड के भविष्य पर मंथन’, विभिन्न संगठन आए एक मंच पर
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई टिहरी। भू भूम्याल जागृति मंच, टिहरी, उत्तराखंड’ के तत्वावधान में होटल भरतमंगलम, बौराड़ी, नई टिहरी में आयोजित ‘उत्तराखंड के भविष्य पर मंथन’ गोष्ठी में राज्य के प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, पत्रकारों, जन प्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने एक मंच पर आकर प्रदेश की चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया।

Related posts

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026

गोष्ठी का शुभारंभ राज्यआंदोलन के शहीदों के चित्र पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

गोष्ठी में उत्तराखंड मे मूल निवास,भू-कानून, परिसीमन, पलायन, रोजगार एवं नियुक्तियाँ, जंगली जानवरों से सुरक्षा, स्थाई राजधानी का सवाल, 5 वीं अनुसूची एवं अनुच्छेद 371, पहाड़ को आपदाओं से बचाने का सवाल, जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर ने तथा टिहरी बाँध मे राज्य की हिस्सेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संजोते हुए सतत विकास की ओर बढ़ना समय की मांग है।

इस ऐतिहासिक गोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप मे विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, दून डायलॉग के संयोजक अभिनव थापर, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सोशल ऐक्टिविस्ट श्रीमति बीना साजवान, वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन चौहान,उत्तराखंड बेरोजगार संघ के संयोजक बॉबी पँवार, वरिष्ठ पत्रकार महिपाल नेगी, वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र रावत, उत्तराखंड एकता मंच के संयोजक अनूप बिष्ट, उत्तराखंड जन जागृति संस्थान के अध्यक्ष अरण्य रंजन, मूल निवास भूकानून संघर्ष समिति के सचिव श्री प्रांजल नौडियाल, टिहरी बाँध प्रभावित जनसमूह संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलदेव कुमाईं, मूल निवास भूकानून संघर्ष समिति से जुड़े मनीष केडियाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोष्ठी में युवाओं को उत्तराखंड की पहचान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।सरकार से मजबूत भू-कानून लागू करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन रोकने के लिए ठोस नीतियां बनाने की अपील की।

‘भू भूम्याल जागृति मंच’ के संयोजक देवेंद्र नौडियाल और सह-संयोजक अमित पंत ने सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह गोष्ठी उत्तराखंड में एक नए जन-जागरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
गोष्ठी का समापन वक्तव्य वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं मंच के संरक्षक डॉ राकेश भूषण गोदयाल द्वारा दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक चर्चा नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की नींव रखने की ओर एक सशक्त कदम है। आने वाले समय में इस विमर्श को और व्यापक स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
गोष्ठी में उपरोक्त के अलावा नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, कमल सिंह महर भगवान चंद्र रमोला, डॉ जगजीत नेगी,राजेंद्र सिंह असवाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल,सभासद श्रीमती उर्मिला राणा, पूर्व प्रमुख श्रीमती रीता रावत, सभासद नवीन सेमवाल, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवान पूर्व छात्र संघ महासचिव प्रदीप सजवान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सकलानी,अतोल गुसाईं,रवीश उनियाल,उत्तम तोमर, चंडी प्रसाद डबराल,विवेक जोशी,कांति उनियाल,लखबीर चौहान, आंदोलनकारी राजेंद्र बहुगुणा, मनीष पंत, हिमांशु रावत, कुंवर सिंह सजवान आदि कई नागरिकगण मौजूद थे।

Tags: बड़ी खबर नई टिहरी
Previous Post

बड़ी खबर : पिरान कलियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन नाबालिक बच्चियों का भी किया गया रेस्क्यू

Next Post

बड़ी खबर : गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने तुड़वाया बिरजू मयाल का आमरण अनशन, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में था अनशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

2 months ago
बड़ी खबर : नगर निकाय चुनाव की तैयारीयां तेज, इस दिन जारी होगी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

बड़ी खबर : निकाय चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची जारी, देखिए लिस्ट

2 years ago
खबर का असर : पति के साथ गई महिला को अगवा कर गैंग रेप मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, शीघ्र जांच के आदेश

खबर का असर : पति के साथ गई महिला को अगवा कर गैंग रेप मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, शीघ्र जांच के आदेश

2 years ago
वीडियो : देहरादून में मां बेटी पुलिस से झगड़ी, वर्दी फाड़ी

वीडियो : देहरादून में मां बेटी पुलिस से झगड़ी, वर्दी फाड़ी

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर
  • बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन
  • अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी प्रकरण : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा विधायक तो गया जेल, अब नचनिया रडार पर

June 16, 2026
बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

बड़ी खबर : गोपनीय तरीके से पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी में गोपनीय दौरा, कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति पर मंथन

June 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.