Tuesday, September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर : ITI भवन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 130 करोड़ के घपले में तीन पूर्व अफसरों पर चार्जशीट

September 29, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : ITI भवन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 130 करोड़ के घपले में तीन पूर्व अफसरों पर चार्जशीट
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड में आईटीआई भवनों के निर्माण से जुड़े करीब 130 करोड़ रुपये के घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। यूपी राजकीय निर्माण निगम के तीन सेवानिवृत्त अफसरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।

Related posts

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

September 29, 2026
हरिद्वार : महिला कांस्टेबल ने होमगार्ड जवान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हरिद्वार : महिला कांस्टेबल ने होमगार्ड जवान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

September 29, 2026

आईजी गढ़वाल रेंज कार्यालय की एसआईटी ने नेहरू कॉलोनी थाने में पिछले साल फरवरी में दर्ज छह मुकदमों में से पांच की जांच पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की है।

मामले में यूपी निर्माण निगम के अपर परियोजना प्रबंधक सुनील मलिक ने एक साथ छह मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप है कि 2018 से पहले उत्तराखंड में 15 आईटीआई भवनों के निर्माण के लिए 1517.50 लाख रुपये जारी किए गए थे। इनमें से नौ भवनों का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन कमशत, बसुकेदार, चिरबटिया, बड़ावे, थल, गंगोलीहाट और कठपुड़ियाछीना में जमीन ही नहीं मिल पाई।

जांच में सामने आया कि इन स्थानों के लिए जारी रकम को आईयूटी के माध्यम से दूसरे विभागों के कामों पर खर्च कर दिया गया। हिसाब मांगने के बावजूद अफसरों ने राशि वापस जमा नहीं कराई।

यूपी निर्माण निगम की आंतरिक जांच में तत्कालीन परियोजना प्रबंधक शिव आसरे शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा और सहायक लेखाधिकारी स्तर-2 (सेवानिवृत्त) वीरेंद्र कुमार रवि को नुकसान और गबन का जिम्मेदार पाया गया। इसी आधार पर तीनों पर छह मुकदमे दर्ज हुए। अब धारा 409 और 120बी के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है।

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बताया कि इस घपले के पांच मुकदमों में चार्जशीट कोर्ट में भेज दी गई है। एक प्रकरण में अभी जांच जारी है और जल्द ही कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।

Previous Post

हरिद्वार : महिला कांस्टेबल ने होमगार्ड जवान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Next Post

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

Next Post
ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

उत्तराखंड डिटेल’ की खबर का असर : ईद के दिन गौ माता की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई के निर्देश

सराहनीय : दुख की घड़ी मे सरकार बनी सहारा, सीएम धामी ने ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे का जाना हाल

11 months ago
ब्रेकिंग : रिश्वतखोर मुख्य कोषाधिकारी और कोषागार की जमानत पर हुई सुनवाई, यह रहा फैसला

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर मुख्य कोषाधिकारी और कोषागार की जमानत पर हुई सुनवाई, यह रहा फैसला

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: इमरान खान गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग: इमरान खान गिरफ्तार

3 years ago
बड़ी खबर: आयुष्मान योजना में कालिंदी हॉस्पिटल ने किया  करोड़ों का घोटाला। जुर्माना और ब्लैकलिस्ट की तैयारी

बड़ी खबर: आयुष्मान योजना में कालिंदी हॉस्पिटल ने किया करोड़ों का घोटाला। जुर्माना और ब्लैकलिस्ट की तैयारी

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
  • बड़ी खबर : ITI भवन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 130 करोड़ के घपले में तीन पूर्व अफसरों पर चार्जशीट
  • हरिद्वार : महिला कांस्टेबल ने होमगार्ड जवान पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

September 29, 2026
बड़ी खबर : ITI भवन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 130 करोड़ के घपले में तीन पूर्व अफसरों पर चार्जशीट

बड़ी खबर : ITI भवन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 130 करोड़ के घपले में तीन पूर्व अफसरों पर चार्जशीट

September 29, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.