Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

June 8, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज
Share on FacebookShare on Whatsapp

 

दिल्ली के मालवीय नगर में 3 जून को हुए भीषण होटल अग्निकांड में उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है। ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी (65) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ गया है।

Related posts

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026

कैसे हुआ हादसा?
बुधवार सुबह 8:30 बजे हौज रानी स्थित 5 मंजिला होटल में आग लग गई। होटल में सिर्फ 6 कमरों की अनुमति थी, लेकिन 25 कमरे चलाए जा रहे थे। तहखाने में भी कमरे बने थे। एक ही एंट्री-एग्जिट गेट, सील खिड़कियां और सेंसर वाले मेन गेट ने होटल को “मौत का जाल” बना दिया। हादसे में 13 विदेशी समेत 21 लोगों की जान गई, 58 को रेस्क्यू किया गया।

केशव नेगी पर आरोप
पुलिस का दावा है कि जांच में आग केशव नेगी की कथित लापरवाही से लगने की बात सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने आग बुझाने में सहयोग नहीं किया। इससे पहले होटल मालिक लवकेश बजाज समेत 3 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

उत्तराखंड में उबाल, CM धामी एक्टिव
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उत्तराखंड में आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर “गरीब कुक को बलि का बकरा” बनाने के आरोप लगे।

CM पुष्कर धामी ने तुरंत दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से फोन पर बात की। धामी ने X पर लिखा कि रेखा गुप्ता ने भरोसा दिलाया है कि “किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा” और जांच तथ्यों के आधार पर होगी। धामी ने केशव की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात कर हर संभव मदद का वादा किया।

गढ़वाल MP अनिल बलूनी ने गिरफ्तारी पर नाराजगी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट तलब

पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत ने कहा “हरसंभव कानूनी सहयोग देंगे”, निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि “असली दोषियों को बचाने की कोशिश” बताया। कहा कि नेगी सिर्फ कुक थे, फायर सेफ्टी उनकी जिम्मेदारी नहीं

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का रुख
रेखा गुप्ता ने CM धामी का पोस्ट री-शेयर कर लिखा: “न तो कोई दोषी बचना चाहिए और न ही किसी निर्दोष के साथ अन्याय होना चाहिए। जांच पूरी निष्पक्षता से होगी”।

होटल की बड़ी खामियां
जांच में सामने आया कि होटल बिना फायर NOC के चल रहा था। 6 कमरों की जगह 25 कमरे, तहखाने में भी गेस्ट रूम – नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।

फिलहाल पुलिस आग के सही कारणों की जांच कर रही है। उत्तराखंड सरकार और विपक्ष दोनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि असली दोषी सामने आएं और किसी बेगुनाह को सजा न हो।

Previous Post

विधानसभा चुनाव की तैयारी : 8 जून से मतदाताओं की गणना, बीएलओ को दिए निर्देश

Next Post

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

Next Post
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

त्योहार :  मुस्लिम बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री धामी को  राखी

त्योहार : मुस्लिम बहनों ने बांधी मुख्यमंत्री धामी को राखी

3 years ago
बड़ी खबर:उत्तराखंड में फिर लंपी वायरस के पैर पसारने से  पशुपालकों में दहशत का माहौल

बड़ी खबर:उत्तराखंड में फिर लंपी वायरस के पैर पसारने से पशुपालकों में दहशत का माहौल

3 years ago
ब्रेकिंग न्यूज : राज्य आंदोलनकारियों पर फर्जी मामले दर्ज करने के मामले में पूर्व CBI इंस्पेक्टर के बयान हुए दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज : राज्य आंदोलनकारियों पर फर्जी मामले दर्ज करने के मामले में पूर्व CBI इंस्पेक्टर के बयान हुए दर्ज

3 years ago

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक
  • दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
  • बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

June 8, 2026
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.