Friday, July 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद

June 8, 2026
in Uncategorized
0
दुखद : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड की सैन्यभूमि ने एक और वीर सपूत खो दिया। अल्मोड़ा जिले के पांडेखोला निवासी 25 वर्षीय लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related posts

बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

July 10, 2026
दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे

दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे

July 10, 2026

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की 5 असम रेजीमेंट में तैनात लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी इन दिनों राजौरी के मंजाकोट क्षेत्र में चल रहे काउंटर टेररिज्म अभियान ‘ऑपरेशन शेरोवाली’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। अभियान के दौरान वह एक तलाशी दल का नेतृत्व कर रहे थे। दुर्गम एवं घने जंगलों वाले पहाड़ी क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरी खाई में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने मात्र दो वर्ष पूर्व भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। कम उम्र में ही उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके पिता प्रमोद नाथ गोस्वामी अल्मोड़ा की भनोली तहसील में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने लेफ्टिनेंट गोस्वामी की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सेना ने कहा कि राष्ट्र उनकी वीरता, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।

लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की पार्थिव देह को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक नगर अल्मोड़ा लाया जाएगा, जहां विश्वनाथ घाट पर पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रदेशवासियों ने शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उत्तराखंड के इस वीर सपूत का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Previous Post

बड़ी खबर :दिल्ली होटल अग्निकांड में उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी गिरफ्तार, CM धामी ने जताया ऐतराज

Next Post

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

Next Post
खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मानवीयता : बीमार और कमजोर घोड़ा खच्चरों से क्रूरता करने पर होगी FIR, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

मानवीयता : बीमार और कमजोर घोड़ा खच्चरों से क्रूरता करने पर होगी FIR, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

3 years ago
मौसम अपडेट : इस जिलें में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम अपडेट : इस दिन से हो सकती है बारिश, दून की हवा में बड़ा प्रदूषण

6 months ago
ब्रेकिंग न्यूज:-मसूरी में बस के ब्रेक हुए फेल, 40 यात्रियों की बाल -बाल जान बची

ब्रेकिंग न्यूज:-मसूरी में बस के ब्रेक हुए फेल, 40 यात्रियों की बाल -बाल जान बची

3 years ago
गजब : कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में ही कोतवाल को दिया शिकायती पत्र

गजब : कोतवाल के खिलाफ कोतवाली में ही कोतवाल को दिया शिकायती पत्र

5 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा
  • दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे
  • रूद्रप्रयाग : पेड़ गिरने से मयाली-जखोली मोटर मार्ग बाधित, विश्वनाथ सेवा सहित दर्जनों वाहन फंसे

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

बड़ी खबर : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे पर 15 लाख की ठगी का केस, पहले भी कर चुका है फर्जीवाड़ा

July 10, 2026
दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे

दुखद : पूर्व आईएएस चंद्र सिंह का निधन, उत्तरकाशी के पहले IAS थे

July 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.