Wednesday, April 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

क्राइम न्यूज़ : चोरी के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को किया गिरफ्तार, बरामद किए करोड़ों रूपए

August 23, 2023
in अपराध
0
क्राइम न्यूज़ : चोरी के आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर को किया गिरफ्तार, बरामद किए करोड़ों रूपए
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजधानी बनते ही देहरादून में प्रॉपर्टी के के नाम पर ठगी करने वालों ने अपना जाल बिछा लिया था। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को 2 करोड़ 60 लाख रुपए की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चुराई गई सारी नगदी भी बरामद कर ली है।

SSP/DIG दिलीप सिंह कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त को ओमप्रकाश गोयल निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी विश्वनाथ कालोनी, रायपुर की पुत्री मीनू गोयल ने 18 अगस्त की रात को उनके घर से चोरी किए गए रुपए और ज्वेलरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा पूछे पर पीड़िता ने बताया कि  वह डेढ माह पहले ही देहरादून में शिफ्ट हुई थी। वह अपने माता -पइतआ और भाई की सारी सम्पत्ति को करीब 13 करोड में बेच कर यहां बसने के इरादे से आई थी। उसमें से कुछ पैसे उसने अपने अकाउन्ट में जमा करवाए तथा कुछ नकद नगद लिए थे। जमीन खरीदने के सिलसिले में वह एक प्रोपर्टी ब्रोकर सन्नी से मिली। जिसने उसको राजपुर में जमीन दिखायी व जिस मकान में वह रह रही है वह मकान भी सन्नी ने अपने जानने वालों की सहायता से मुझे 2 करोड में दिलवाया था। सन्नी को पता था कि मेरे पास करोडों रूपये नगद है। 

Related posts

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026
सनसनी : खंडहर में मिला महिला का शव

क्राइम : चाची ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर दिया जघन्य हत्याकांड को अंजाम

March 25, 2026

 

पीड़ितों ने आगे बताया कि 18 अगस्त को वह अपने पार्टनर प्रदीप की बर्थ डे पार्टी में रात साढ़े आठ बजे  अपने परिवार सहित राजपुर रोड स्थित दून दरबार गयी थी।  सन्नी भी वहीं आया था। बर्थडे पार्टी से जब वह घर पहुंची तो देखा कि उसके घर में तीन बडे साइज के ट्राली बैगों में रखे लगभग 2 करोड 60 लाख रूपये व कमरे में लगाया गया सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी  हो गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि घटना वाले दिन घटनास्थल पर एक स्विफ्ट डिजायर कार दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि सन्नी के पास भी ऐसी ही कार है। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सन्नी के क्रिया कलापों पर नजर रखनी शुरू कर दी। पुलिस को अपने सूत्रों से एक महत्वपूर्ण सूचना मिली की सन्नी अपने परिचित की सफारी कार से कहीं जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए सन्नी को वंसुधरा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड से वाहन सहित अरेस्ट कर लिया। कार  की तलाशी लेने पर उसमें रखे 20 लाख रूपये नगद बरामद किये। पुलिस ने जब और सख्ती से पूछताछ की तब सन्नी ने 20 लाख रूपये पीडिता मीनू गोयल के घर से चोरी करना कबूलते हुए 2 करोड 40 लाख रूपये शिप्रा एन्क्लेव हास्टल में छुपाकर रखने व चोरी के लिए प्रयोग में लाई गई स्वीफ्ट डिजायर कार गंगोत्री विहार केनाल रोड में खडी है बताया। तब पुलिस द्वारा 2 करोड 40 लाख रूपये नगद, 2 ट्राली बैग व घर के पास से ही घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद कर ली गयी। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Tags: daily Uttarakhand news in Hindilatest Uttarakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttarakhand Hindi news
Previous Post

सराहनीय फैसला: अदालत ने दिया आदेश माता पिता को भरण पोषण के देने होंगे 15000-15000 रुपए

Next Post

मिशन चांद: चंद्रयान 3 की लेंडिंग दिखाई जाएगी बच्चों को

Next Post
मिशन चांद: चंद्रयान 3 की लेंडिंग दिखाई जाएगी बच्चों को

मिशन चांद: चंद्रयान 3 की लेंडिंग दिखाई जाएगी बच्चों को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी इस दिन पहुंचेंगे हर्षिल

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी इस दिन पहुंचेंगे हर्षिल

1 year ago
अजब-गजब:महज सात रुपये के आरोप में गई नौकरी  कोर्ट के आदेश से हुई‌ बहाल

अजब-गजब:महज सात रुपये के आरोप में गई नौकरी कोर्ट के आदेश से हुई‌ बहाल

3 years ago
पंचायत चुनाव ब्रेकिंग : पंचायतों में आरक्षण  का रास्ता साफ, 19 जून तक चलेगी प्रक्रिया 

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव को लेकर पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया में वायरल, निर्वाचन आयोग ने दिया फर्जी करार

10 months ago
बड़ी खबर: राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया

बड़ी खबर: राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : अपने ही बेनुगार, क्या करे सरकार
  • बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय
  • रूद्रप्रयाग : 9 दिनों से लापता चल रहे 5 वर्षीय मासूम का शव जंगल से बरामद

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : ऊर्जा निगम को जोर का झटका, बदले गए तीनों एमडी

गजब : अपने ही बेनुगार, क्या करे सरकार

April 15, 2026
बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

बैसाखी पर्व पर पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में मददमहेश्वर व तुंगनाथ धामों की कपाट खुलेंगे की तिथि हुई तय

April 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.