Thursday, June 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

उपलब्धि : मुख्यमंत्री धामी ने कहा ग्लोबल समिट राज्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी

December 7, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
उपलब्धि : मुख्यमंत्री धामी ने कहा ग्लोबल समिट राज्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगी
Share on FacebookShare on Whatsapp

कल 8 दिसम्बर से देहरादून में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सूबे के शासन-प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी खुद समिट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। समिट से पहले ही सरकार ने निर्धारित लक्ष्य 2.5 लाख करोड़ के सापेक्ष अधिक एमओयू साइन किए जाने से सरकार अत्यधिक आशावन्तित तथा उत्साहित है। मुख्यमंत्री धामी का मानना है कि यह समिट राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 8 दिसंबर को शुरू होने वाली इस इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने हेतु यूं तो सरकार और मुख्यमंत्री ने महीनों पहले से प्रयास शुरू कर दिए थे। ब्रिटेन तथा सेन फ्रांसिस्को और दुबई से लेकर देश भर में अपने दौरे और रोड शो सीएम धामी ने किए थे। वह इस समिट से आने वाले निवेश लक्ष्य को हासिल करने में मिली सफलता से भी खुश और उत्साहित हैं क्योंकि 2.5 लाख करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव उन्हें मिल चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं 40 हजार करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग भी अब तक की जा चुकी है। समिट में शामिल होने के लिए देश-विदेश से 3 हजार से अधिक उघमियों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। समिट के दौरान 8-9 दिसंबर को भी सरकार को बड़ा निवेश मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी के 8 दिसंबर को समिट में बतौर मुख्य अतिथि आने से उघोग जगत में भी एक बड़ा और सकारात्मक संदेश जाएगा, जो इस समिट की सफलता के लिए काफी होगा। इसी के साथ ही 9 दिसंबर को अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान तथा मनसुख मांडविया, अजय भट्ट सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं की मौजूदगी भी इस आयोजन को भव्य बनाने जा रही है। समिट के आयोजन की कमान मुख्यमंत्री धामी ने खुद संभाल रखी है और इसके लिए वह दिन में दो-दो बार कार्यक्रम स्थल FRI  में जाकर वहां हो रही तैयारी को जायजा ले रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 12 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों की ड्यूटी वहां लगाई हुई है जो अलग-अलग कामों की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

 

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

कार्यक्रम की कवरेज के लिए यहां सभी सुविधाओं से लैस मीडिया सेंटर भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 10 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा आईएमए हैलीपैड आएंगे और फिर सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। भाजपा संगठन द्वारा पीएम के भव्य स्वागत की तैयारी की जा चुकी है। इस आयोजन के लिए पुलिस विभाग द्वारा कड़ी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा बिना पास के किसी की भी एंट्री नहीं होगी।

 देश-विदेश से आने वाले मेहमानों व उघमियों के लिए लंच व डिनर तथा ब्रेकफास्ट तैयार करने के लिए मुंबई के ताज होटल से स्टाफ बुलाया गया है। सरकार द्वारा खान-पान की व्यवस्था का जिम्मा सचिव पंकज पांडे को सौंपा गया है। उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हर दिन के खाने का मीनू अलग-अलग रखा गया है तथा इसमें एक लोकल डिश अनिवार्य रूप से रखी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुंबई से ताज होटल के स्टाफ को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों से लेकर अन्य तमाम विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग काम सोपा गया है।

Tags: latest Uttarakhand global summit samacharupdated Uttarakhand global summit samacharUttarakhand global summit samachar
Previous Post

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी से बढेगी ग्लोबल समिट की भव्यता

Next Post

बड़ी खबर : पति को की जान से मारने की कोशिश, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Next Post
बड़ी खबर : पति को की जान से मारने की कोशिश, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

बड़ी खबर : पति को की जान से मारने की कोशिश, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : रील के नशे मे शरीर पर कालिख पोतकर पहुंचा शनि बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार उतरा रील का बुखार

गजब : रील के नशे मे शरीर पर कालिख पोतकर पहुंचा शनि बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार उतरा रील का बुखार

2 years ago
दहशत पार्ट 4: अब यहां भालू का हमला, स्कूल जा रही छात्राओं पर हमला 

दहशत पार्ट 5 : अब यहां भालू को आता देख एक छात्रा हुई चोटिल, दूसरी बेहोश

6 months ago
बड़ी खबर: हरदा खड़े हरक के साथ

बड़ी खबर: हरदा खड़े हरक के साथ

3 years ago
बड़ी खबर : रोडवेज का भ्रष्ट महाप्रबंधक भूपेंद्र  कुमार निलंबित, सरकारी 59 लाख 82 हजार रुपए परिवार के खाते में किए जमा

बड़ी खबर : रोडवेज का भ्रष्ट महाप्रबंधक भूपेंद्र कुमार निलंबित, सरकारी 59 लाख 82 हजार रुपए परिवार के खाते में किए जमा

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त
  • दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण
  • हादसा : अनियंत्रित होकर गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त

ब्रेकिंग : रुद्रप्रयाग के जखोली में बारिश का कहर, सड़के बंद, विद्युत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त

June 11, 2026
दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

June 11, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.