Tuesday, October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home Uncategorized

बड़ी खबर : 8 साल से लटका है तोणीडाली-काकड़ा गाड़ मोटर मार्ग, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ का घेराव

July 18, 2026
in Uncategorized
0
बड़ी खबर : 8 साल से लटका है तोणीडाली-काकड़ा गाड़ मोटर मार्ग, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ का घेराव
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिपोर्ट – हरीश चंद्र 

रूद्रप्रयाग।  तोणीडाली से काकड़ा गाड़ तक बनने वाले मोटर मार्ग का काम अधर में लटके होने से तीन गांवों के लोग परेशान हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।

Related posts

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

आस्था : सिर पर उगाई हरियाली, मां धारी को किया अर्पित, ग्वालियर के बाबा नारायण गिरि की अनोखी साधना बनी चर्चा का विषय

October 17, 2026
आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

आक्रोश : कुंभ मेला-2027 से पहले PRD जवानों की पूरी करें दो सूत्रीय मांगें, वरना नहीं देंगे ड्यूटी

October 12, 2026

यह मार्ग 26 जनवरी 2019 को शुरू किया गया था। करीब 8 साल बीत जाने के बाद भी इसका पहला चरण पूरा नहीं हो पाया है। ग्राम सभा पंठाली, जाखणी और पुशीघट के लोग इस देरी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

प्रदर्शन में ब्लॉक के कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। ग्राम प्रधान पंठाली मनवर सिंह नेगी और क्षेत्र पंचायत सदस्य व कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेद्वी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विभाग को सैकड़ों बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिन जगहों पर सर्वे के बाद कटिंग होनी थी वहां काम नहीं हुआ। विभाग ने अपनी मर्जी से दूसरी जगह कटिंग कर दी। इस कारण 10 से 12 परिवारों के खेत कट गए हैं, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है। वो जमीन उनके पूर्वजों की है।

नाली न बनने से दिक्कत
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटर मार्ग पर नाली नहीं बनने से बरसात में पानी सीधे घरों में घुस रहा है। इससे लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है।

चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
ग्रामीणों ने साफ कहा कि अगर 5 दिन के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो 2027 के विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और विभाग की होगी।

वार्ता के बाद बनी सहमति
लंबी वार्ता के बाद अधिशासी अभियंता नेथानी ने लिखित आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा किया गया वैकल्पिक सर्वेक्षण अब ग्रामीणों के साथ मिलकर दोबारा किया जाएगा। इसकी तारीख जल्द तय कर ग्राम प्रधान को बताई जाएगी।

आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्मवान, प्रधान मदन भट्ट, डाक्टर कैलाश पुष्पवान, प्रधान किमाणा सुरेखा पुष्पवान समेत सैकड़ों ग्रामीण और महिला व युवा मंगल दल के सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

आक्रोश : श्रीनगर गढ़वाल: पेपर लीक से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

Next Post

कार्यवाही : 13 साल पुरानी खेल कोटे की भर्ती फंसी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता की नौकरी गई

Next Post
कार्यवाही : 13 साल पुरानी खेल कोटे की भर्ती फंसी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता की नौकरी गई

कार्यवाही : 13 साल पुरानी खेल कोटे की भर्ती फंसी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता की नौकरी गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : वन दरोगा के पदों की चयन प्रक्रिया पर से उच्च न्यायालय ने हटाई रोक

बड़ी खबर : वन दरोगा के पदों की चयन प्रक्रिया पर से उच्च न्यायालय ने हटाई रोक

3 years ago
मुद्दा :आयुष्मान कार्ड के राशनकार्ड की अनिवार्यता पर रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

मुद्दा :आयुष्मान कार्ड के राशनकार्ड की अनिवार्यता पर रीजनल पार्टी ने उठाए सवाल

2 years ago
बड़ी खबर : शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

बड़ी खबर : शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

3 years ago
दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

दुखद : आवारा कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, एक की मौत दूसरे में रेबीज के लक्षण

4 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…
  • बड़ी खबर : इधर रेखा आर्या केस में SIT की एंट्री, उधर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान 
  • बड़ी खबर : ABP न्यूज डिजिटल में हड़कंप, नेहा राठौड़ के खिलाफ झूठी खबर चलाने पर तीन पत्रकारों की गई नौकरी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…

लोक संस्कृति के नाम पर लूट : उत्तराखंड के कलाकार भूखे मर रहे हैं, सरकार 35 लाख खर्च कर भी नहीं सुन पाई दलेर पाजी का तारा रा रा…

October 20, 2026
बड़ी खबर : इधर रेखा आर्या केस में SIT की एंट्री, उधर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान 

बड़ी खबर : इधर रेखा आर्या केस में SIT की एंट्री, उधर मंत्री खजान दास का बड़ा बयान 

October 20, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.