Sunday, September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

जखोली तहसील दिवस ब्रेकिंग : लापरवाही बरतने के आरोप में पीएमजीएवाई के जेई को डीएम ने किया मौके से बर्खास्त, सभागार से बाहर भेजा

July 21, 2026
in Uncategorized
0
जखोली तहसील दिवस ब्रेकिंग : लापरवाही बरतने के आरोप में पीएमजीएवाई के जेई को डीएम ने किया मौके से बर्खास्त, सभागार से बाहर भेजा
Share on FacebookShare on Whatsapp

जखोली/रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय के सभागार में ‘तहसील दिवस एवं जन समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कुल 54 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। अधिकांश शिकायतें सड़क,पेयजल, सिंचाई और जंगली जानवरों के आतंक जैसे बुनियादी मुद्दों से जुड़ी रही।

Related posts

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार जगदम्बा कोठारी ने वर्षों से लंबित पड़े जाखणी-टेंडवाल मोटर मार्ग पर पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को दी लिखित शिकायत में बताया कि उक्त मोटर मार्ग वर्ष 2014 से स्वीकृत है, जिसमें कि 1 किलोमीटर मोटर मार्ग पीडब्ल्यूडी द्वारा काट दिया गया है, शेष स्वीकृत 6.30 किलोमीटर मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के अधीन है। इसमें विभाग द्वारा 4 किलोमीटर मोटर मार्ग पर मार्किंग पिलर लगा दिए गए हैं, जिनको की एक वर्ष पूरा होने को है, लेकिन विभाग ने आगे की कार्रवाई नहीं करी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी विशाल मिश्रा ने पीएमजीएसवाई के जेई उत्तम नेगी को लापरवाही बरतने के आरोप में फटकार लगाते हुए निलंबन के आदेश जारी कर सभागार से बाहर भेज दिया और विभाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार को संबंधित मोटर मार्ग को लेकर अति शीघ्र आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

ग्राम प्रधान मयाली हरीश पुण्डीर द्वारा मयाली मोटर मार्ग पर निर्माण न होने, राज्य आंदोलनकारी सुरेन्द्र सकलानी ने मयाली बाजार स्थित सफाई कर्मचारी को मार्च 2025 से मानदेय न मिलने और अन्य स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से उठाया।

जन समस्याओं को उठाते हुए राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र सकलानी

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश नेगी द्वारा मयाली स्थित शौचालय में पानी न होने की शिकायत दर्ज कराई गई।

पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शांतिलाल शाह और ग्रामीण शंकर सिंह पंवार ने जिला अधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत कुन्याली के कटमोडा नामी तोक में 11000 वोल्टेज की हैवी विद्युत लाइन बस्ती से गुजर रही है, इस लाइन के गुजरने से कई लोग पूर्व में भी विद्युत लाइन की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीण शंकर सिंह पवांर ने बताया कि इस लाइन के इर्द-गिर्द छह परिवार हैं, जो कि बिजली के खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से तत्कालीन हाई टेंशन लाइन को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की है।

पूर्व ग्राम प्रधान जखोली विजेंद्र मेवाड़ ने बताया कि 90 वर्षीय अमरादई का अंतोदय राशन जून 2000 से बंद है।

जिला अधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का निस्तारण किया है।

खंड विकास कार्यालय परिसर में पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बाल विकास विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल लगे थे।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी विजय सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख विनीता चमोली, शिक्षाविद डा.जगदम्बा चमोली,
चौकी प्रभारी जखोली सोमवीर सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

मौसम अपडेट : मानसून सक्रिय, इन पांच जिलों के लिए खास चेतावनी

Next Post

शर्मनाक : यहां स्कूल में 15 साल के बच्चे के साथ की प्रधानाचार्य ने की अश्लील हरकतें, अब गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

गजब : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को 2 साल से नहीं मिल सका स्थाई अध्यक्ष, प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे चल रहा आयोग

गजब : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को 2 साल से नहीं मिल सका स्थाई अध्यक्ष, प्रभारी अध्यक्ष के भरोसे चल रहा आयोग

9 months ago
हैवानियत : नौकर को बेरहमी से पीटकर मालिक के बेटे ने उसके नाखून उखाड़े और कुत्ते से कटवाया, नौकर की मौत…….

हैवानियत : नौकर को बेरहमी से पीटकर मालिक के बेटे ने उसके नाखून उखाड़े और कुत्ते से कटवाया, नौकर की मौत…….

3 years ago
तहकीकात :निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस ,बढ़ सकती है दारोगाओं की मुसीबत

तहकीकात :निलंबित दारोगाओं के बयान दर्ज करेगी विजिलेंस ,बढ़ सकती है दारोगाओं की मुसीबत

3 years ago
रूद्रप्रयाग : केदारनाथ को मिलेगा नया उत्तराधिकारी, भीमाशंकर लिंग ने लिया अपने पद से विराम

रूद्रप्रयाग : केदारनाथ को मिलेगा नया उत्तराधिकारी, भीमाशंकर लिंग ने लिया अपने पद से विराम

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा
  • मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल
  • श्रीनगर : शराब बेचने वाले सरकार के अड्डे पर महापौर आरती भंडारी का छापा, खुद की सरकार पर हल्ला बोल

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

शर्मनाक : भाजपा नेता की गुंडई, पीडब्ल्यूडी अधिकारी के मुंह पर पोती मिट्टी, लात-घूसों से पीटा

September 6, 2026
मौसम अपडेट : आज कई जिलों में भारी बारिश, बागेश्वर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम अपडेट : कल फिर भीषण बारिश, जानिए पूरे प्रदेश का हाल

September 6, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.