काशीपुर। उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के तहत छात्रों को उद्यमिता की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए औद्योगिक भ्रमण कराया गया। रेजिडेंशियल EDP के पांचवें दिन यह भ्रमण आयोजित किया गया था, जिसका संचालन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII), अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को काशीपुर स्थित स्टिच फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का अवलोकन कराया गया। यहां छात्रों ने फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण से लेकर उसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता और बाजार तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
छात्रों ने जाना कि बाजार में किसी भी उत्पाद को सफल बनाने के लिए सिर्फ गुणवत्ता ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी आकर्षक पैकेजिंग, प्रभावी ब्रांडिंग और सही प्रस्तुतीकरण भी बेहद जरूरी है।







