Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home Uncategorized

धर्म नगरी में अधर्म : पति की मौत के बाद पार्टनर हड़प रहा विधवा की संपत्ति, ‘ड्रीम सिटी’ फिर विवादों में

May 10, 2026
in Uncategorized
0
धर्म नगरी में अधर्म : पति की मौत के बाद पार्टनर हड़प रहा विधवा की संपत्ति, ‘ड्रीम सिटी’ फिर विवादों में
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। शहर की बहुचर्चित “ड्रीम सिटी” आवासीय परियोजना एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में आ गई है। मृतक बिल्डर एवं अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह विर्क की पत्नी ने उनके पूर्व कारोबारी साझेदार रवि चौहान पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की एफडीआर हड़पने, जमीनों पर कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा

देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा

August 14, 2026
ब्रेकिंग :चमोली हादसे का जायजा लेने जा रहे लोकसभा सांसद अनिल बलूनी खुद आ गए थे हादसे की चपेट में, बाल बाल बचे

ब्रेकिंग :चमोली हादसे का जायजा लेने जा रहे लोकसभा सांसद अनिल बलूनी खुद आ गए थे हादसे की चपेट में, बाल बाल बचे

August 14, 2026

ज्वालापुर स्थित सुभाष नगर निवासी रिचपाल कौर विर्क द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पति स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह विर्क और रवि चौहान पुत्र करण सिंह साझेदारी में प्रॉपर्टी डीलिंग और बिल्डर का व्यवसाय करते थे। दोनों ने वर्ष 2013-14 के दौरान रानीपुर और ज्वालापुर क्षेत्र की कृषि भूमि पर “ड्रीम सिटी” नाम से एक आवासीय कॉलोनी विकसित की थी। बताया गया कि परियोजना का लेआउट 17 जून 2014 को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृत कराया गया था।

शिकायत में कहा गया है कि कॉलोनी परियोजना के लिए सुरक्षा मद में कुल 23 लाख 17 हजार रुपये की पांच एफडीआर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में जमा कराई गई थीं। इनमें चार एफडीआर पांच-पांच लाख रुपये की ओर एक एफडीआर 3.17 लाख रुपये की थी।

रिचपाल कौर विर्क का आरोप है कि वर्ष 2015 में उनके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद वह और उनके दोनों बेटे योरावर सिंह विर्क एवं सशवीर सिंह विर्क कानूनी वारिस बने। आरोप है कि इसी दौरान रवि चौहान ने कथित रूप से फर्जी शपथपत्र तैयार कर उनके नाम से जाली हस्ताक्षर किए और दस्तावेज विकास प्राधिकरण में जमा कर दिए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 8 जनवरी 2016 को 13.17 लाख रुपये की एफडीआर आरोपी के पक्ष में अवमुक्त करा ली गई। बाद में यह रकम बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली गई। पीड़िता का कहना है कि उन्हें इस पूरे कथित फर्जीवाड़े की जानकारी हाल ही में तब हुई जब वह ड्रीम सिटी परियोजना से संबंधित अभिलेखों की जानकारी लेने विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचीं।

रिचपाल कौर ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर अन्य संपत्तियों में भी धोखाधड़ी की। उनका कहना है कि 23 अप्रैल 2026 को जब उन्होंने रवि चौहान से इस मामले में बातचीत की तो उसने और उसके बेटे ऋषभ चौहान ने कथित तौर पर बॉडीगार्डों की मौजूदगी में उन्हें धमकाया और जमीन पर अपना दावा छोड़ने के लिए दबाव बनाया।

मामले को गंभीर मानते हुए एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ड्रीम सिटी परियोजना से जुड़े इस नए विवाद ने एक बार फिर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पुलिस अब एफडीआर से जुड़े रिकॉर्ड, बैंक दस्तावेजों, शपथपत्रों और विकास प्राधिकरण में जमा फाइलों की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

मौसम अपडेट : कल से पहाड़ों में भारी बारिश और ओला वृष्टि का पूर्वानुमान, सावधान रहने का अलर्ट जारी,

Next Post

देखें वीडियो : फोटो पर थूककर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, सोशल मीडिया में रील्स बनाने से पति था परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग : बारिश के चलते चार धाम यात्रा पर रोक, जो जहां हैं वहीं ठहरे

बिग ब्रेकिंग : बारिश के चलते चार धाम यात्रा पर रोक, जो जहां हैं वहीं ठहरे

1 year ago

बड़ी खबर : दिल्ली के बाद अब यहां के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

2 years ago
बड़ी खबर : मियांवाला का नाम बदलने से राजपूत समाज नाराज

बड़ी खबर : मियांवाला का नाम बदलने से राजपूत समाज नाराज

1 year ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पहाड़ों में होगी जमकर बारिश और मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की गर्मी

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा
  • ब्रेकिंग :चमोली हादसे का जायजा लेने जा रहे लोकसभा सांसद अनिल बलूनी खुद आ गए थे हादसे की चपेट में, बाल बाल बचे
  • गजब : टिहरी मेडिकल कॉलेज का इंतजार अब भी लंबा, विधायक किशोर उपाध्याय के हाथ युवाओं ने पकड़ाई ‘भुनी मुंगरी’

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा

देश की प्रथम महिला : जिसे मिली फांसी की सजा,7 लोगों की हत्या के आरोप मे शबनम और उसके प्रेमी को मौत की सजा

August 14, 2026
ब्रेकिंग :चमोली हादसे का जायजा लेने जा रहे लोकसभा सांसद अनिल बलूनी खुद आ गए थे हादसे की चपेट में, बाल बाल बचे

ब्रेकिंग :चमोली हादसे का जायजा लेने जा रहे लोकसभा सांसद अनिल बलूनी खुद आ गए थे हादसे की चपेट में, बाल बाल बचे

August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.