अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हरिद्वार के BHEL स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पूर्व विधायक से बंद कमरे में सवाल-जवाब किया है। बताया जा रहा है कि यह पूछताछ पिछले 3 घंटे से ज्यादा चली है।
सीबीआई ने इस पूछताछ को अंकिता भंडारी केस की जांच से जुड़ा बताया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर सीबीआई या पूर्व विधायक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग लंबे समय से हो रही थी, जिसके बाद अब जांच एजेंसी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पूर्व विधायक से पूछताछ के बाद इस मामले में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।











