Monday, September 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

मिशन सिलक्यारा : अब रेट माइनिंग तकनीकी से होगी सुरंग की खुदाई, जानिए क्या होती है खुदाई की यह स्पेशल तकनीक

November 28, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
मिशन सिलक्यारा :  अब रेट माइनिंग तकनीकी से होगी सुरंग की खुदाई, जानिए क्या होती है खुदाई की यह स्पेशल तकनीक
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग की सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिको को निकालने के अभियान का आज 28 नवंबर को 17 वां दिन है। इन्हें निकालने के लिए पहुंचाई जाने वाली 80 सेंटीमीटर व्यास की आखिरी 10 मीटर की पाइप बिछाने का काम पिछले चार दिनों से नहीं हो पाया है, क्योंकि ड्रिल करने वाली ऑगर मशीन में टूट कर अंदर ही फंस गई थी जिससे 48 मीटर तक ही ड्रिलिंग हो पाई है।

विकल्प के तौर पर सेना के जवान पहाड़ी के ऊपर से  30 मीटर तक वर्टिकल ड्रिलिंग कर चुके हैं, लेकिन वहां भी पानी निकलने के कारण काम बंद हो गया है। भारी भरकम मशीनों के फेल हो जाने के बाद अब मिशन जिंदगी के तहत 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रैट माइनर्स को बुलाया गया है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

 हाथ से चूहे की तरह खुदाई में एक्सपर्ट है यह टीम

आपके दिमाग में यह नाम सुनते ही कौंध रहा होगा कि आखिर ये रैट माइनर्स हैं कौन ? तो इनके नाम से ही पता चलता है कि यह टीम चूहे की तरह कम जगह में तेज खुदाई करने वाले विशेषज्ञों की एक टीम है।अब इनके भरोसे ही सुरंग के 41 मजदूरों की जिंदगी है। 48 मीटर से की खुदाई अब यह टीम हाथ से करेंगी। इस काम के लिए इनके पास हथौड़ा, सब्बल और खुदाई करने वाले अन्य पारंपरिक टूल्स हैं। 6 रैट माइनर्स की टीम यहां पहुंच गई है जिनके पास दिल्ली और अहमदाबाद में इस तरह का काम का अनुभव है।

दो-दो माइनर्स करेंगें खुदाई

सिलक्यारा सुरंग में अपने काम करने के तरीके बारे में इन्होंने बताया  कि पहले दो लोग पाइपलाइन में जाएंगे, एक आगे का रास्ता बनाएगा और दूसरा मलबे को ट्रॉली में भरेगा और बाहर खड़े चार लोग पाइप के अंदर से मलबे वाली ट्रॉली को रस्सी के सहारे बाहर खींचेंगे। एक बार में 6 से 7 किलो मलबा बाहर लाएंगे। जब अंदर खुदाई करने के लिए गए लोग थक जाएंगे तो बाहर से दो लोग अंदर जाएंगे और वे दोनों बाहर आ जाएंगे।इस तरह बारी-बारी से बाकी के 10 मीटर का खुदाई का काम होगा। इन लोगों ने उम्मीद जताते हुए कहा है,कि “अंदर फंसे लोग भी श्रमिक हैं और हम भी आज हम उन्हें बचाएंगे तो कल अगर हम कहीं फंसे तो ये लोग बचाएंगे.”

छोटी जगह में है खुदाई का अनुभव

रैट माइनिंग तकनीकी को छोटी जगह में खुदाई के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। जहां मशीनों का काम करना संभव नहीं होता तो वहां रैट माइनिंग तकनीकी मददगार साबित होती है। हालांकि इस तकनीक का उपयोग अक्सर अवैध तरीके से कोयला खदान के लिए किया जाता है क्योंकि मशीनों और अन्य उपकरणों की मौजूदगी से लोगों और प्रशासन की नजर आसानी से पड़ सकती है और रैट माइनिंग में प्रशासन को भनक तक नहीं लगती है। इसके अलावा यह बहुत तेज

प्रक्रिया है और इसकी सफलता की उम्मीद रहती है। इसलिए उत्तराखंड की सुरंग में भी यह टेक्निक उम्मीद की किरण बनेगी,ऐसी आशा है।

Tags: daily Uttarakhand news in Hindilatest Uttarakhand news in Hindiupdated Uttarakhand Hindi newsuttarakhand news in hindi
Previous Post

मौसम अपडेट : बारिश-बर्फबारी की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी, सिलक्यारा सुरंग में फंसीं जिंदगियों पर खतरा

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज : मिशन जिंदगी कामयाब,17वें दिन सभी 41 श्रमिक‌ आए सुरंग से सकुशल बाहर, सीएम धामी ने दी सभी को बधाई ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, जल्द होगा मंत्री मंडल का विस्तार

2 years ago
ब्रेकिंग न्यूज : विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त हुए दो टुकड़े,हादसा टला

ब्रेकिंग न्यूज : विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त हुए दो टुकड़े,हादसा टला

3 years ago
गजब : आईटी हैकरों ने कर दी उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट 1905 को हैक , सोते रह गए ‘धाकड़ धामी’ चूना लगा गए हैकर

गजब : आईटी हैकरों ने कर दी उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट 1905 को हैक , सोते रह गए ‘धाकड़ धामी’ चूना लगा गए हैकर

2 months ago
बड़ी खबर : अब पिथौरागढ़ में भी सांप्रदायिक माहौल, धारा 163 लागू

बड़ी खबर : अब पिथौरागढ़ में भी सांप्रदायिक माहौल, धारा 163 लागू

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा
  • विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव
  • सरकारी योजनाओं से बदली बागवान की तकदीर, सेब ग्रेडिंग-पैकेजिंग से बढ़ी आय

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा

विधानसभा चुनाव : सहसपुर में ससुर बनाम बहू की जंग के आसार, सियासी पारा चढ़ा

September 21, 2026
विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव

विधानसभा चुनाव : यमकेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस बड़े चेहरे पर खेल सकती हैं दांव

September 21, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.