Saturday, October 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

ब्रेकिंग न्यूज : मिशन जिंदगी कामयाब,17वें दिन सभी 41 श्रमिक‌ आए सुरंग से सकुशल बाहर, सीएम धामी ने दी सभी को बधाई ।

November 29, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
ब्रेकिंग न्यूज : मिशन जिंदगी कामयाब,17वें दिन सभी 41 श्रमिक‌ आए  सुरंग से सकुशल बाहर, सीएम धामी ने दी सभी को बधाई ।
Share on FacebookShare on Whatsapp

मंगलवार का दिन पूरे देश के लिए मंगलमय ही रहा डबल इंजन सरकार के सशक्त नेतृत्व और रेस्क्यू टीमों की अथक मेहनत से ऑपरेशन सिलक्यारा फतह कर लिया गया है। सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को 17वें दिन सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

उत्तरकाशी जिल में यमुनोत्री हाइवे पर सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में 12 नवंबर को हुए  भूधंसाव के चलते 41 श्रमिक सुरंग के अंदर ही फंस गए थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। देहरादून से पहुंचे एसडीआरएफ के जवान स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ तत्काल बचाव कार्य में जुट गए थे। स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर जायजा लेने पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान ने जोर पकड़ा। बचाव कार्य में तरह-तरह की परेशानियां सामने आई। सबसे पहले सुरंग में मलबा हटाने के लिए लगी हुई जेसीबी ऑगर मशीन जवाब दे गई, उसके बाद दिल्ली से वायुसेना के हरक्यूलिस विमानों की मदद अमेरिकन ऑगर मशीन मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंचाई गई। इन विमानों ने मशीन के पुर्जों को चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर पहुंचाया और यहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सिलक्यारा पहुंचाया गया।

Related posts

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

October 31, 2026
देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

October 31, 2026

इस आगर मशीन में भी सुरंग में लगभग 50 मीटर ड्रिलिंग के बाद सरिया सामने आने के कारण खराबी आ गई। जिसके लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर मंगाया गया, फिर कटर से ऑगर को काटने के पश्चात 16वें दिन रैट तकनीकी से मैनुअल ड्रिलिंग शुरू की गई और कल रात 17वें  दिन जीवनदायिनी पाइप श्रमिकों तक पहुंचाया गया। इतना ही नहीं सरकार तीन अन्य मोर्चों पर भी कार्य कर रही थी जिसमें वर्टिकल ड्रिलिंग का भी काम 50 मीटर तक पहुंच चुका था।

सलाम है रेस्क्यू टीमों को 

राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां, अधिकारी और कर्मचारी आज 17वें दिन तक पूरी तन्मयता और मनोयोग से रेस्क्यू में जुटी रही। स्वयं मुख्यमंत्री धामी मौके पर डटे रहे और

रेस्क्यू टीमों की हौसला अफजाई करते रहे। परिणाम स्वरूप का कल रात को यह मिशन सफल हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, आरवीएनएल, एसजेवीएनएल,टीएचडीसी, उत्तराखंड राज्य शासन, जिला प्रशासन, भारतीय थल सेना, वायुसेना समेत तमाम संगठनों, अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

 

‘आस्था’ और ‘विज्ञान’ के सहारे सफल हुआ ‘मिशन सिलक्यारा’

 

सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने का रेस्क्यू, विज्ञान और भगवान के सहारे ही सफल हो पाया है। कहीं न कहीं इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी देखने को मिला, जिससे एक आस बंधी थी,कि सब कुछ ठीक होगा। सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों का तो ईश्वर पर अटल विश्वास था ही बचाव अभियान दल भी हर रोज आराध्य देव‌ की आराधना के बाद ही रेस्क्यू कार्य की शुरुआत करते थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ‘इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स भी टनल के मुहाने पर बनाए गए बौखनाग मंदिर में सिर झुकाकर श्रमिकों को सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।

Tags: daily Uttarakhand Hindi samacharlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samachar exclusiveUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

मिशन सिलक्यारा : अब रेट माइनिंग तकनीकी से होगी सुरंग की खुदाई, जानिए क्या होती है खुदाई की यह स्पेशल तकनीक

Next Post

खुशियां : मुख्यमंत्री के साथ श्रमिकों और उनके परिजनों ने मनाई दिवाली

Next Post
खुशियां : मुख्यमंत्री के साथ श्रमिकों और उनके परिजनों ने मनाई दिवाली

खुशियां : मुख्यमंत्री के साथ श्रमिकों और उनके परिजनों ने मनाई दिवाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दु:खद खबर : बारातियों से भरी स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत अन्य घायल

दु:खद खबर : बारातियों से भरी स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत अन्य घायल

2 years ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश संभव

4 months ago
मौसम अपडेट:देश के कई  राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम अपडेट:देश के कई राज्यों को मिलेगी गर्मी से राहत

3 years ago
दुखद खबरः  भीषण हादसे में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त कार में 4 से 5 लोग बताए जा रहे सवार,एक शव बरामद

दुखद खबरः भीषण हादसे में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त कार में 4 से 5 लोग बताए जा रहे सवार,एक शव बरामद

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा
  • देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
  • पर्यटन : विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से शीतकाल के लिए बंद, 1 जून 2027 को खुलेगी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

बड़ी खबर : गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को जमीन पर लेटा कर पीटा

October 31, 2026
देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

देर रात भीषण अग्निकांड : शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

October 31, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.