Saturday, April 25, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

ब्रेकिंग न्यूज : धोखाधड़ी के मामले में देहरादून के प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर विंडलास गिरफ्तार

December 22, 2023
in अपराध
0
ब्रेकिंग न्यूज : धोखाधड़ी के मामले में देहरादून के प्रसिद्ध उद्योगपति सुधीर विंडलास गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Whatsapp

उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपतियों और बिल्डरों में शुमार सुधीर विंडलास और उनके सहयोगी रवि दयाल सहित पांच लोगों को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार ने उनके खिलाफ अतिक्रमण और जमीन धोखाधड़ी के दर्ज मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया था। सीबीआई इस प्रकरण में लंबे समय से जांच कर रही थी और उसने(सीबीआई) सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की।

 

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

सुधीर विंडलास पर जमीन धोखाधड़ी और अतिक्रमण में पूर्व मुकदमा उनके भाई समेत कुल 12 के खिलाफ राजपुर थाने में दर्ज किया गया था और तभी से उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही थी। अब तक उनपर चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। सुधीर विंडलास पर धोखाधड़ी के निरंतर आरोप लगने के बाद चौथा मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार उन्होंने उस जमीन को फर्जी तरीके से खरीदा जिसमें पहले से ही मुकदमा हो चुका था। इतना ही नहीं उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय से दस्तावेज भी गायब करा दिए,जो स्कैन्ड दस्तावेज से सामने आ गया।

 

जांच एजेंसियों के मुताबिक सुधीर विंडलास ने दून पैरा मेडिकल कॉलेज के मालिक संजय चौधरी के परिवार की 20 बीघा जमीन को फर्जी तरीके से अपने ड्राइवर के नाम करा दिया था। वर्ष 2010 में हुए इस फर्जीवाड़े में एसआईटी द्वारा जांच की गई और मुकदमे की संस्तुति की। परंतु कई वर्षों तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जब पुलिस महानिदेशक को इसकी शिकायत की गई तब उनके निर्देश पर राजपुर थाने में जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद एक पूर्व सैन्य अधिकारी की शिकायत पर भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 इस जमीन को लेकर इसी बीच चला कि सुधीर विंडलास ने अपने भाई प्रदीप विंडलास के साथ मिलकर एक और जालसाजी की है। यहां यह बताते चलें कि संजय चौधरी के परिवार ने इस जमीन को गुप्ता परिवार से खरीदा था, और गुप्ता परिवार ने 1983 में इस जमीन को गंगबहादुर नाम के व्यक्ति से खरीदा था। सुधीर विंडलास ने इस जमीन का जून 2021 में बैनामा कराया था। जिसके लिए उसने गंगबहादुर जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, और गुप्ता परिवार के बीच हुई जमीन खरीदने के दस्तावेज ही गायब करवा दिए और गंगबहादुर के वारिसों से इस जमीन को खुद खरीदना दर्शा दिया था।जिससे यह लगा कि संजय चौधरी के परिवार को यह जमीन कभी बेची ही नहीं गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने पिछले साल डीआईजी रेंज कार्यालय में भी की थी। 

पुलिस और संजय चौधरी की पड़ताल में गुप्ता और गंगबहादुर के बीच हुई इस जमीन के खरीद के सारे स्कैनिंग किए गए दस्तावेज मिल गए, और पूरे साक्ष्य पुलिस को लाकर दिए गए तो पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में एक और मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इन आदेशों के बाद अब सुधीर विंडलास, प्रदीप विंडलास, गंगबहादुर के बेटे अमरवीर लामा, रणवीर लामा, अनूप लामा, बेटी  जयमाया, निर्मला गुरुंग, रोमा, ऊषा थापा, पुष्पा लामा, मधु थापा, सुखबीर लामा की पत्नी कविता लामा, किशोर थापा की बेटी हिना थापा और सुखबीर लामा के बेटे सूरज लामा ‌के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में मुदकमा दर्ज कराया है। उन पर पहला मुकदमा वर्ष 2018 में दर्ज किया गया था। इस जमीन की बाजारी कीमत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका सर्किल रेट के हिसाब से ही दाम साढ़े पांच करोड़ रुपये है। लेकिन, यहां उन्होंने खरीद में भी गलती कर दी। गलती यह हुई कि सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप शुल्क तो पूरा जमा किया, लेकिन इसकी कीमत केवल साढ़े तीन लाख रुपये ही दर्शायी गई थी बस इस बात में विंडलास घिर गए।

 

सुधीर विंडलास के खिलाफ जब चौथा मुकदमा दर्ज हो गया, तभी से उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। बताया जा रहा है कि उन्हें हाईकोर्ट से भी स्टे नहीं मिला। ऐसे में गिरफ्तारी से बचने को उन्होंने नेताओं से लेकर अफसरों तक के यहां गुहार लगाई। लेकिन यह गुहार भी काम आती नहीं दिखी। जब सीबीआई ने सभी मुकदमों पर काम शुरू किया तो उनकी मश्किलें बढ़ती चली गई।

Tags: daily Hindi samachar updated Hindi samacharlatest Uttarakhand Hindi samacharupdated Uttarakhand Hindi samacharUttarakhand Hindi samachar
Previous Post

बड़ी खबर : फर्जी दस्तावेज तैयार करके काबुल हाउस की जमीन बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज : 6 माह के लिए धामी सरकार ने लगाया एस्मा, नहीं कर सकेंगे धरना, प्रदर्शन व हड़ताल

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज : 6 माह के लिए धामी सरकार ने लगाया एस्मा, नहीं कर सकेंगे धरना, प्रदर्शन व हड़ताल

ब्रेकिंग न्यूज : 6 माह के लिए धामी सरकार ने लगाया एस्मा, नहीं कर सकेंगे धरना, प्रदर्शन व हड़ताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : आबकारी आयुक्त के आदेश के बावजूद भी बंद नहीं हो रहे विवादित शराब के ठेके, ठेंगे पर रखा आदेश

बड़ी खबर : आबकारी आयुक्त के आदेश के बावजूद भी बंद नहीं हो रहे विवादित शराब के ठेके, ठेंगे पर रखा आदेश

6 months ago
बड़ी खबर: गंडासा मार कर की पत्नी  की हत्या

बड़ी खबर: गंडासा मार कर की पत्नी की हत्या

3 years ago
देहरादून : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

बड़ी खबर : एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, वंशीधर तिवारी के नेतृत्व में 40 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

3 months ago
हलचल : सरकार के लिए सर दर्द बने विधायक प्रमोद और भाई सतीश नैनवाल, कांग्रेस ने की घेराबंदी 

हलचल : सरकार के लिए सर दर्द बने विधायक प्रमोद और भाई सतीश नैनवाल, कांग्रेस ने की घेराबंदी 

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

गुड न्यूज :पौड़ी की बेटी मानसी रतूड़ी बनी लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

April 24, 2026
गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.