Tuesday, March 10, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

बड़ी खबर: दबंगों ने कुत्ता घुमाने से मना करने पर युवक को पीटा

May 20, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
बड़ी खबर: दबंगों ने कुत्ता घुमाने से मना करने पर युवक को पीटा
Share on FacebookShare on Whatsapp

मामला रुद्रपुर का है जहां एक युवक द्वारा कुत्ता घुमाने से मना करने पर दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी उसको बचाने आए उसके भाई को भी पीटा।

घटना अमरपुर गांव में घर के पास पालतू कुत्ते को गंदगी करता देख विरोध करना पड़ोसी युवक को भारी पड़ गया। कुत्ता घुमाने वालों ने दबंगई दिखाते हुए युवक के परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान बचाने आए उसके भाई को भी पीटा गया।जब पीड़ित मामले की शिकायत करने बाइक से कोतवाली जा रहा था तब संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी और एक बुजुर्ग की रास्ते में मौत हो गई। मृतक के स्वजनों का कहना है कि युवक की हत्या कुत्ते को घुमाने वाले दबंगों ने की है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि युवक की मौत बाइक अनियंत्रित होने से हुई है। बाइक अनियंत्रित होकर बुजुर्ग से टकराई होगी और हादसे में दोनों की मौत हो गई होगी। फिलहाल मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अमरपुर निवासी 33 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह बुधवार की देर शाम घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच पड़ोस के व्यक्ति अपने कुत्ते उसके घर के आसपास घुमा रहे थे। कुत्ते को गंदगी करते देखकर सुरेंद्र ने वहां घुमाने से मना किया तो उसकी बात उन्हें नागवार गुजरी और गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोपित पक्ष से तीन-चार लोगों ने मिलकर सुरेंद्र को पीट दिया। बीच बचाव करने आए उसके भाई बचन को भी चोटें आई। पिटाई से आहत पीड़ित सुरेंद्र मामले की शिकायत करने के लिए बाइक से कोतवाली के लिए निकल गया। पीछे उसके स्वजन भी थोड़ी देर बाद कोतवाली को निकले, लेकिन कुछ दूर हाईवे पर पहुंचे ही थे कि एक टेंपो में सुरेंद्र लहूलुहान हालत में मिला। जिसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। सुरेंद्र के भाई बचन ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर कुछ देर बाद पोस्टमार्टम हाउस में कीरतपुर निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध मारकंडे विश्वास का शव भी पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि किसी बाइक सवार ने टक्कर से उसकी मृत्यु हुई है। एक बात ये भी कही जा रही है सुरेंद्र की बाइक से ही बुजुर्ग की मौत हुई है। उसी हादसे में सुरेंद्र भी घायल होकर दम तोड़ा है। सुरेंद्र के स्वजन आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुरेंद्र को चार बच्चे हैं। मजदूरी कर परिवार चलाता था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी का कहना है कि मृतक के स्वजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

March 8, 2026
गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

March 7, 2026

Tags: exclusive Hindi news from Uttar Pradeshlatest Uttrakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttarakhand Hindi news
Previous Post

बड़ी खबर: 22 नकलची नहीं दे सकेंगे 5 साल तक भर्ती परीक्षा,UKSSSC ने लगाई रोक

Next Post

बड़ी खबर: पुलिस की नाक के नीचे से हेरिटेज तोप को उड़ा ले गए चोर

Next Post
बड़ी खबर: पुलिस की नाक के नीचे से हेरिटेज तोप को उड़ा ले गए चोर

बड़ी खबर: पुलिस की नाक के नीचे से हेरिटेज तोप को उड़ा ले गए चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : ललित श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

बड़ी खबर : ललित श्रीवास्तव बने राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

10 months ago
तत्परता : पुलिस ने किया लाखों की लूट का खुलासा मात्र एक घंटे में…..

तत्परता : पुलिस ने किया लाखों की लूट का खुलासा मात्र एक घंटे में…..

2 years ago
गजब : राजकीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन, स्थाई शिक्षक अधिवेशन में गेस्ट टीचरों के भरोसे जनपद के सभी स्कूल

गजब : राजकीय शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन, स्थाई शिक्षक अधिवेशन में गेस्ट टीचरों के भरोसे जनपद के सभी स्कूल

10 months ago
बदजुबानी : नगर विधायक के बिगड़े बोल भड़का यह समाज……….

बदजुबानी : नगर विधायक के बिगड़े बोल भड़का यह समाज……….

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस
  • गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स
  • सराहनीय : देवदूत बनी उत्तराखंड पुलिस, फंदे पर झूल रहे युवक की बचाई जान

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

देखें वीडियो : इस्राएल ने किया ईरान के तेल डिपो को तहस-नहस

March 8, 2026
गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

गजब : अब 234 फर्जी दिव्यांश शिक्षकों की जांच करेगा सरकार का ‘लाडला’ एम्स

March 7, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.