Thursday, April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

ताजा खबर: अधिकारियों की सांठगांठ से खुर्दबुर्द हुई चाय बागान की अमूल्य संपत्ति

July 18, 2023
in खुलासा
0
ताजा खबर: अधिकारियों की सांठगांठ से खुर्दबुर्द हुई चाय बागान की अमूल्य संपत्ति
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून के चाय बागान और सीलिंग की जमीन के मामले में भूमाफिया और अफसरों की सांठगांठ का खुलासा होने के बाद शासन ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी को भूमि रिकॉर्ड में हुई हेरा फेरी की जांच के आदेश दिये हैं। हजारों करोड़ रुपये के इस खेल को उजागर करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि यह जमीन सरकार की है। जमीन के खुर्द-बुर्द होने से सरकार को करोड़ों के राजस्व की हानि हुई है। नेगी का कहना है कि इस घोटाले के तार यूपी, दिल्ली और हरियाणा से भी जुड़े हुए हैं इसलिए एसआईटी जांच की बजाए यह मामला सीबीआई को दिया सौंप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल करेंगे। 

 

Related posts

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

April 12, 2026
गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

April 6, 2026

 आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने पिछले साल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी कि देहरादून के चाय बागानों की जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त चल रही है जो कि गैरकानूनी है, क्योंकि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि 10 अक्टूबर 1975 के बाद चाय बागान की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह जमीन स्वतः ही सरकार की हो जाएगी। एडवोकेट नेगी के अनुसार रायपुर, रायचकपुर, लाडपुर और नत्थनपुर समेत जिले में चाय बागान की सीलिंग की जमीन को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इस मामले में देहरादून अपर जिलाधिकारी की कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।

 

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन भी लचर रवैया अपनाए हुए था। लेकिन अब सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और 1978 से 1990 के भू रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ की बात को स्वीकार किया है। कई बैनामों के पेपर बीच में से फाड़ दिये गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की जांच के आदेश एसआईटी को दिये हैं। कोतवाली पुलिस में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नौ सब रजिस्ट्रार और 28 लिपिक जांच के घेरे में हैं।  

 

इस मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। उच्च न्यायालय नैनीताल ने  इस मामले में दाखिल जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सरकार द्वारा समय पर हलफनामा दाखिल ना किए जाने पर नाराजगी जताते हुए सरकार पर ₹20000 का जुर्माना लगाया था तथा जुर्माने की रकम को कोताही बरतने वाले अधिकारी से वसूलने के आदेश दिए गए हैं।

दायर की गई जनहित याचिका में एडवोकेट विकेश नेगी ने कहा कि चाय बागान की सीलिंग की जमीन सरकार की है, लेकिन कुछ अफसरों और भूमाफिया की मिलीभगत से इस भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघवी और जस्टिस राकेश थपलियाल की बेंच कर रही है। 

 

 अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी का कहना है कि यदि विंडलास की भूमि घोटाले का एक छोटा सा मामला सीबीआई को सौंपा जा सकता है तो चाय बागान की चार हजार बीघा और सीलिंग की तीन हजार बीघा जमीन जो कि करोड़ों की है, उसकी जांच एसआईटी की बजाए सीबीआई द्वारा ही होनी चाहिए। उनके अनुसार इस मामले में निबंधन और राजस्व विभाग के अफसरों की मिलीभगत है और इसके तार पूरे उत्तर भारत में फैले हुए हैं। नेगी का कहना है कि एसआईटी बाहर के प्रदेशों में मामले की जांच नहीं कर सकती है।इसलिए यह जांच सीबीआई को देनी चाहिए। विकेश नेगी ने कहा देहरादून नगर निगम से जुड़े भूमि प्रकरण, भू रिकार्ड व रजिस्ट्रीयों की जांच भी सरकार को करानी चाहिए। यहां भी जमीनों के गड़बड़झाले से जुड़े कई बड़े खुलासे होंगे। विकेश नेगी ने बताया कि कुछ समय पहले नगर निगम में जमीनों से संबधित रिकार्ड चोरी हुआ था। जिसको लेकर शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। लेकिन कार्रवाई के नाम पर इस पूरे मामले में कुछ नहीं हुआ है। एडवोकेट नेगी का कहना है कि भू माफिया नेताओं और अफसोस मिलकर ही जमीनों के  खरीद फरोख्त को अंजाम देते हैं। उन्होंने  कहा कि यदि सरकार इस मामले पर उचित तरीके से कार्रवाई नहीं करती है तो वह हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर जनहित याचिका डालेंगे।

Tags: daily Hindi news Uttarakhandlatest Uttarakhand Hindi newsupdated Uttarakhand Hindi newsUttarakhand Hindi news
Previous Post

बड़ी खबर: धामी का वादा 2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे ड्रग फ्री प्रदेश

Next Post

रंगदारी: परिवार की हत्या की धमकी देकर चीनी मिल के जीएम से मांगे एक करोड़ रुपए

Next Post
रंगदारी: परिवार की हत्या की धमकी देकर चीनी मिल के जीएम से मांगे एक करोड़ रुपए

रंगदारी: परिवार की हत्या की धमकी देकर चीनी मिल के जीएम से मांगे एक करोड़ रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

पंचायत चुनाव : कांग्रेस में बोखलाहट, किसी को किया पार्टी से निष्कासित तो कई को नोटिस

पंचायत चुनाव : कांग्रेस में बोखलाहट, किसी को किया पार्टी से निष्कासित तो कई को नोटिस

8 months ago
बड़ी खबर : क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव तिथि हुई घोषित

बड़ी खबर : क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव तिथि हुई घोषित

9 months ago
गुड न्यूज : अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे देहरादून -दिल्ली एक्सप्रेस वे का शुभारंभ

गुड न्यूज : अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे देहरादून -दिल्ली एक्सप्रेस वे का शुभारंभ

1 month ago
बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू
  • रूद्रप्रयाग : केदारनाथ के बाद तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के कपाट समस्त श्रद्धालुओं के खुले

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

गजब : लोक सभा स्पीकर के ओएसडी पर लगे मानव तस्करी के गंभीर आरोप

April 23, 2026
ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

ब्रेकिंग : आज खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, चार धाम यात्रा शुरू

April 23, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.