Friday, August 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home अपराध

सनसनीखेज : पिता की धमकी के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, जानिए पूरा मामला……..

November 7, 2023
in अपराध
0
सनसनीखेज : पिता की धमकी के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, जानिए पूरा मामला……..
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने पर बेटे ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या करने के बाद शव का चेहरा जला दिया, जिससे कि मृतक की पहचान ना हो सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के बेटे समेत चार पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला लक्सर क्षेत्र के मखियली खुर्द गांव का है जहां पास के खेत में मिले बुजुर्ग का शव मिलने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। मृतक के बेटे ने कपड़ों के आधार पर बुजुर्ग की पहचान कर ली है बीते रविवार की रात लक्सर कोतवाली पहुंचकर मा निवासी दलन वाला देहरादून ने तहरीर दी कि उसकी बहन पूजा ने माखियली कला गांव निवासी राहुल से प्रेम विवाह किया था। 31 अक्टूबर को उसके पिता नंदकिशोर पूजा को करवा चौथ पर नेग का सामान देने के लिए मखियली गांव आए हुए थे। जहां पर उनका बड़ा भाई बिट्टू भी था। बिट्टू अगले दिन घर वापस आ गया, लेकिन उसके पिता घर नहीं लौटे तब उसने बिट्टू से पिता के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो वह बहाने बनाने लग गया।

Related posts

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

शर्मनाक : घर में घुसकर किया नाबालिग का बलात्कार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार 

April 21, 2026
रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

रुद्रप्रयाग : फिर विवादों में तथाकथित :’पत्रिकार’, कभी भाजपा तो कभी ‘सहारा’ , अब बेसहारा

March 28, 2026

सख्ती से पूछताछ करने पर बिट्टू ने रविवार को सारी सच्चाई बोल दी। बिट्टू ने बताया कि उसके पिता नंदकिशोर ने 31 अक्टूबर की रात बहन के घर पर अधिक शराब पीने ली और नशे में पिता ने उसके और जीजा राहुल के साथ विवाद कर लिया, साथ ही धमकी भी दी कि अगले दिन सुबह होते ही वह बिट्टू और बेटी को देहरादून में स्थित करोड़ की संपत्ति से बेदखल कर देंगे, बोलकर  पिता सो गए। इसी बात से नाराज होकर बिट्टू ने जीजा राहुल, जीजा के भाई विकास और जीजा के पिता विजयपाल के साथ मिलकर रात में ही अपने पिता की हत्या कर दी और शव को खेत में डाल दिया। शव की पहचान ना हो सके इसलिए उसने अपने पिता का चेहरा जला दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिट्टू निवासी डालनवाला देहरादून, राहुल, विकास और विजयपाल निवासी मखियाली कलां लक्सर के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, और सभी की तलाश जोरशोर से की जा रही है।

Tags: daily Uttarakhand crime samacharexclusive Uttarakhand crime samacharlatest Uttarakhand crime samacharUttarakhand crime samachar
Previous Post

कार्यवाही : जानिए कहां के तीन बड़े रेस्टोरेंटों पर गंदगी फैलाने के चलते लगाया गया भारी जुर्माना….

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़ : एबीवीपी से छिना DAV का ताज, 14 साल बाद मिली अध्यक्ष पद पर हार

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़ : एबीवीपी से छिना DAV का ताज, 14 साल बाद मिली अध्यक्ष पद पर हार

ब्रेकिंग न्यूज़ : एबीवीपी से छिना DAV का ताज, 14 साल बाद मिली अध्यक्ष पद पर हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

घोटाला :  ठेकेदार धनंजय पर मुकदमा दर्ज, पीसीएस अधिकारी से की थी धोखा-धड़ी

हड़कंप : मंडी समिति का सचिव 1लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

1 year ago
मौसम अपडेट : रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे रहे सतर्क

मौसम अपडेट : पहाड़ों में बड़ा तापमान तो हरिद्वार में 40 डिग्री सेल्सियस, भीषण गर्मी का हाई अलर्ट जारी

3 months ago

टेंट के नाम पर लूट : केदारनाथ में जिला प्रशासन का गड़बड़झाला, एक ही स्थान के लिए दो अलग-अलग लोगों से लिए पैसे

2 years ago
ब्रेकिंग : भाजपा विधायकों को इन शर्तों पर मिलेगा विधानसभा टिकट, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

रुद्रप्रयाग :  बीजेपी में संगठनात्मक कलह, चुनाव से पहले कई पदाधिकारियों का इस्तीफा

1 month ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए
  • तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां
  • सरकार बहादुर पार्ट 2 : मुख्यमंत्री की नई कोचिंग योजना में रोजगार, जमीन पर बेरोजगारी” बेरोजगार बोले – “कोचिंग से पेट नहीं भरता, नौकरी दो”

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

सरकार बहादुर पार्ट 3 : उत्तराखंड की बेटा सायरा सरकार की नितियों से परेशान, सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल  देहरादून। उत्तराखंड की बेटी सायर ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। देहरादून के CNI Girls School की कक्षा 12 की छात्रा सायरा ने अपनी मेहनत से इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई किया। लेकिन सरकार की गलत नीतियों और उदासीनता की वजह से उसका सपना अधूरा रह गया।  10 अगस्त 2026 को देहरादून में हुए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में जब सायरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने पहुंची तो उसकी आंखें भर आईं। उसने बताया कि इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये चाहिए थे। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि इतनी रकम जुटा पाती। नतीजा ये हुआ कि देश के लिए खेलने का मौका हाथ से चला गया।  यही है सरकार की “खेल नीति” की सच्चाई। एक तरफ ढोल पीटा जाता है “खेलो इंडिया” का, दूसरी तरफ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को बुनियादी मदद के लिए भी तरसना पड़ता है। सायरा के जिले में आज तक एक भी सरकारी ताइक्वांडो सेंटर नहीं बना। प्रैक्टिस के लिए हर महीने 8000 रुपये प्राइवेट हॉल को देने पड़ते हैं। बरसात में सरकारी स्टेडियम बंद रहते हैं या वीआईपी के नाम बुक रहते हैं। नेशनल के बाद मिलने वाला यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन राशि आज भी फाइलों में अटकी है।  सायरा के माता-पिता ने कर्ज लेकर बेटी को नेशनल तक पहुंचाया। उन्हें उम्मीद थी सरकार सहयोग करेगी। लेकिन जब मदद मांगी तो जवाब मिला बजट नहीं है। वहीं जीत के बाद अफसर और नेता फोटो खिंचवाकर “बेटी बचाओ” का भाषण दे देते हैं।  सायरा का सवाल सरकार से सीधा है। अगर एक नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ लाख की कमी के कारण पीछे बैठना पड़े तो आम खिलाड़ी क्या करेगा? खिलाड़ियों और अभिभावकों की मांग है कि तुरंत हर जिले में फ्री कोचिंग, समय पर किट और भत्ता, और इंटरनेशनल जाने वाले खिलाड़ियों के लिए फंड की व्यवस्था हो।  साफ है सरकार को मेडल से मतलब है, खिलाड़ी से नहीं। जब तक नीतियां कागजों तक सीमित रहेंगी, सायरा जैसी बेटियां गोल्ड जीतकर भी अपने सपने बेचने को मजबूर रहेंगी। सायरा एक एनसीसी कैडेट भी है, सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के खोखले दावे करती है, इन दावों में कितना दम है यह धरातल पर पता चल रहा है।

सरकार बहादुर पार्ट 3 : सरकार को नहीं सरोकार, उत्तराखंड की मुस्लिम बेटी नहीं जा पाई करियर बनाने के लिए

August 13, 2026
तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

तमक नाला हादसा  : लापता शख्स की तलाश तीसरे दिन भी जारी, रेस्क्यू में जुटीं 6 एजेंसियां

August 13, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.