Monday, September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

ब्रेकिंग न्यूज : आठवें वेतन आयोग का हो सकता है गठन लोकसभा चुनाव से पहले..

October 19, 2023
in एक्सक्लूसिव
0
ब्रेकिंग न्यूज : आठवें वेतन आयोग का हो सकता है गठन लोकसभा चुनाव से पहले..
Share on FacebookShare on Whatsapp

केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मियों और पेंशनरों को 1 जुलाई से 4 % डीए वृद्धि का तोहफा मिला है। राष्ट्रीय परिषद स्टाफ साइड की बैठक में ‘ओपीएस'(OPS) का मुद्दा रखने वाले अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (AIDEF) के महासचिव सी. श्रीकुमार ने कहा कि अब कर्मचारियों की डीए दर 46% पर पहुंच गई है।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी कर दी है। अब महंगाई भत्ता यानी DA की दर 42 %से बढ़कर 46% हो गई है। पिछले कई वर्षों से केंद्रीय कर्मियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी होती रही है। अगले साल जनवरी में भी DA की दरों में चार से पांच % तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसा होने पर कर्मचारियों की सेलरी रिवाइज होगी। कई तरह के भत्तों में भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। जिसके लिए केंद्र सरकार को आठवें वेतन आयोग का गठन करना होगा। उस स्थिति में केंद्र सरकार के कर्मियों को बंपर खुशखबरी का अहसास होगा । सातवें वेतन आयोग ने सिफारिश की थी कि जरूरी नहीं कि  केंद्र में ‘पे’ रिवाइज हर दस साल में ही हो,इस अवधि का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है । यह पीरियोडिकल भी हो सकता है। हालांकि वेतन आयोग ने इसकी कोई स्पष्ट परिभाषा नहीं दी है कि कब और कितने समय बाद वेतन आयोग गठित होना चाहिए।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

   केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जुलाई से 4 फीसदी डीए वृद्धि की सौगात मिली है। राष्ट्रीय परिषद (JCM) स्टाफ साइड की बैठक में ‘ओपीएस’ का मुद्दा रखने वाले अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (AIDEF) के महासचिव सी. श्रीकुमार का कहना है कि अब कर्मियों के डीए की दर 46 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके बाद जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में जब चार या पांच फीसदी की बढ़ोतरी होने पर यह आंकड़ा 50 % या उसको पार कर जाएगा। तब केंद्र सरकार के समक्ष, दमदार तरीके से 8वें वेतन आयोग के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा।

   जनवरी 2023 में अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) 132.8 था। फरवरी में 132.7 ,मार्च में 133.3,अप्रैल में 134.2, और मई में 134.7 रहा। जून में छलांग लगाकर CPI-IW 136.4 पर पहुंच गया। जनवरी से केंद्रीय कर्मियों के डीए में 4 % की बढ़ोतरी हो गई। जनवरी में डीए की दर 42 % और जुलाई में 46 % पर पहुंच गई है।

अब केंद्रीय कर्मियों को उम्मीद है कि अगले साल जनवरी में उनके DA की दर 51 % तक पहुंच सकती है। जनवरी 2024 में सरकार इसे 5 % तक बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मियों की सेलरी एवं भत्ते रिवाइज जाएंगे। जुलाई 2023 में CPI-IW 139.7, अगस्त में वह 139.2 अंकों पर संकलित हुआ। सितंबर, अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में CPI-IW 140.2 रहने की संभावना है। ऐसे में सरकारी कर्मियों को जनवरी 2024 में 5% DA मिल सकता है। ऐसा होने की स्थिति में सरकार को आठवां पे कमीशन गठित करना होगा। सातवाँ वेतन आयोग 2013 में गठित हुआ था, जबकि इसकी सिफ़ारिशें 2016 में लागू हुई थी।

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर 16 महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है। यह संकलन, आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी होता है। अगस्त 2023 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW ) 0.5 अंक घटकर 139.2 अंकों के स्तर पर संकलित हुआ है। सूचकांक में पिछले माह की तुलना में 0.36 प्रतिशत की कमी रही। एक वर्ष पूर्व इन्हीं दो महीनों के बीच 0.23 % की वृद्धि दर्ज की गई थी।अगस्त के दौरान सूचकांक की स्थिति केंद्र स्तर पर जयपुर के सूचकांक में अधिकतम 4.4 अंक की कमी रही है। अन्य तीन केंद्रों पर 3 से 3.9 अंक, 11 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 13 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक तथा 22 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच कमी रही है। इसके विपरित कटक में अधिकतम 4.4 अंक की वृद्धि पाई गई है। इसके बाद जालंधर में 4.0 अंक की वृद्धि तथा दादर और नगर हवेली एवं कोलम, प्रत्येक में 3.7 अंक की वृद्धि रही है। अन्य तीन केंद्रों पें 2.9 अंक, 9 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक तथा 18 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच बढ़ोतरी रही है। शेष 4 केंद्रों के सूचकांक स्थिर रहे हैं। अगस्त 2023 के लिए मुद्रास्फीति दर पिछले महीने के 7.54 प्रतिशत तथा गत वर्ष के इसी माह के 5.85 प्रतिशत की तुलना में 6.91 प्रतिशत रहा है। खाद्य स्फीति दर पिछले माह के 11.87 प्रतिशत एवं एक वर्ष पूर्व इसी माह के 6.46 प्रति प्रतिशत की तुलना में 10.06 प्रतिशत रहा।

संसद में इस मुद्दे पर जो सवाल जवाब हुए हैं, उनमें कहा गया है कि जनवरी 2016 से जनवरी 2023 के बीच में कर्मियों के वेतन और पेंशन में 42 % की वृद्धि हुई है। इस अवधि के दौरान देश में प्रति व्यक्ति आय 111 % बढ़ी है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में बताया था कि मुद्रा स्फीति के कारण वेतन और पेंशन के असली मूल्य में जो कटौती होती है, उसे पूरा करने के लिए DA / DR दिया जाता है। अब DA 42 % हो गया है। प्रति व्यक्ति आय तीन गुणा हो गई तथा वस्तुओं के दाम भी उसी अनुरुप में बढ़े हैं। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मी कम वेतन पर काम कर रहे हैं। पिछले तीन वेतन आयोगों की तरफ से कहा गया है कि जब DA 50 % तक पहुंच जाए तो मुद्रा स्फीति के प्रभाव को कम करने के लिए भविष्य में पे रिवाइज किया जाए। जनवरी 2024 में  DA 50 %के पार हो जाएगा। उधर संसद में वित्त राज्यमंत्री का कहना था कि सरकार के समक्ष, आठवां वेतन आयोग गठित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

Tags: daily Hindi samacharexclusive Hindi samachar UttarakhandHindi samacharlatest Hindi samacharupdated Hindi samachar
Previous Post

खुशखबरी : दीपावली में मिल सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA के शुभ -लाभ का तोहफा

Next Post

फैसला : साकेत की कोर्ट ने जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस के पांचों आरोपियों को करार दिया दोषी…..

Next Post
फैसला : साकेत की कोर्ट ने जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस के पांचों आरोपियों को करार दिया दोषी…..

फैसला : साकेत की कोर्ट ने जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस के पांचों आरोपियों को करार दिया दोषी…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सराहनीय : महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने की ‘फूलदई’ त्यौहार की जमकर तारीफ

सराहनीय : महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने की ‘फूलदई’ त्यौहार की जमकर तारीफ

6 months ago
बिग ब्रेकिंग : मई में होंगे नगर निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा

बिग ब्रेकिंग : मई में होंगे नगर निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा

3 years ago
दुखद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पाटिल का निधन

दुखद : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पाटिल का निधन

9 months ago
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गंभीर आरोप : उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2024 में बड़े पैमाने पर धांधली, मुख्यमंत्री से CBI/SIT जांच की मांग

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का गंभीर आरोप : उत्तराखंड होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2024 में बड़े पैमाने पर धांधली, मुख्यमंत्री से CBI/SIT जांच की मांग

10 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*
  • वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला
  • सियासत : चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, मेयर प्रतिनिधि के स्टंट पर विधायक मदन कौशिक का तंज

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.