नई दिल्ली। सशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना राणावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। वायरल वीडियो में कंगना को पूजा करते हुए देखा जा रहा है।
वायरल सच क्या है?
हमारी पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक निकला। कंगना राणावत ने पीएम मोदी के लिए करवा चौथ का कोई व्रत नहीं रखा है।
वीडियो की असलियत
जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है वह करवा चौथ का नहीं बल्कि जून 2026 का है। उस समय कंगना राणावत ने राजस्थान के जोधपुर स्थित एक मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए विशेष पूजा-अर्चना की थी।
इसी पुराने वीडियो को गलत संदर्भ में एडिट करके करवा चौथ से जोड़कर फैलाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस कारण कंगना राणावत ट्रोल की जा रही है, लेकिन वास्तविकता इस वीडियो से परे है। कांग्रेस पार्टी ने भी इस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया है, लेकिन यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।
लोगों से अपील है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के शेयर न करें।









