Monday, June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

फर्जीवाड़ा : खुद को अमित शाह का बेटा बताते हुए हरिद्वार के विधायक से 5 लाख की ठगी

February 17, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
फर्जीवाड़ा : खुद को अमित शाह का बेटा बताते हुए हरिद्वार के विधायक से 5 लाख की ठगी
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान को एक ठग ने अपने आप को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा बताते हुए,झांसे में लेने का प्रयास किया। धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रुपए मांगे। मामले में बहादराबाद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

पुलिस के अनुसार विधायक आदेश चौहान के जन सम्पर्क अधिकारी रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को विधायक आदेश चौहान के फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। जिसने अपने आप को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह बताया।

ठग ने कॉल पर उत्तराखण्ड दिल्ली व मणिपुर के राजनैतिक विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने उसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखण्ड सम्बन्धित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

कहा कि पापा हल्द्वानी राष्ट्रीय खेलों के समापन पर आ रहे है। उसके बाद दिल्ली आयेंगे। तब तक आप दिल्ली आ जाइये। आपके विषय में कुछ गम्भीर चर्चा उन्हें करनी है। फिर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे हरीश नड्डा से भी आपके विषय में बात हो गई है। उन्होंने पार्टी फण्ड में आपसे सहयोग की अपेक्षा की है।

बात कहते हुए शाम तक दिल्ली आ जाने की बात कही। ठग ने झांसे में लेकर कहा कि दिल्ली आ जाने के बाद शाम को वह उनकी मीटिंग ग्रह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कराएगा।

इतना ही नहीं विधायक को दूसरा नंबर देते हुए कहा कि यह मेरे सेकेट्री का नंबर है। अगर वह फोन न उठाए तो इस नंबर पर कॉल कर लेना।

इसी बीच विधायक आदेश चौहान ने दिन में किसी माध्यम से हरीश नड्डा से सम्पर्क कर इसकी वास्तविकता जानने के लिए बातचीत की गई। तब जाकर ठग का राज खुला की ऐसी कोई बात नहीं हुई है। ठग की दोबारा कॉल आई आने पर विधायक ने कहा कि उन्हें सब पता लग गया है। ऐसी कोई बात नहीं हुई है और तुम एक धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हो।

जिसके बाद ठग ने विधायक को धमकी देते हुए कहा कि होशियार बनने की जरूरत नहीं है। मुझे पांच लाख रूपये दो वरना मैं तुम्हारे खिलाफ अपनी टीम से सोशल मीडिया पर गलत-गलत टिप्पणियां कराऊंगा। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Tags: उत्तराखंड
Previous Post

ब्रेकिंग : 18 फरवरी को होगी कैबिनेट की बैठक, अभी चर्चा शुरू

Next Post

बड़ी खबर : अब गृहमंत्री के बेटे के नाम पर इस विधायक को मंत्री बनाने के लिए 3 करोड़ की मांग की

Next Post
बड़ी खबर : अब गृहमंत्री के बेटे के नाम पर इस विधायक को मंत्री बनाने के लिए 3 करोड़ की मांग की

बड़ी खबर : अब गृहमंत्री के बेटे के नाम पर इस विधायक को मंत्री बनाने के लिए 3 करोड़ की मांग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बदला The Revenge : मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने किया सौतेले पिता का कत्ल

बदला The Revenge : मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने किया सौतेले पिता का कत्ल

3 years ago
हादसा: कार व पिकअप  की भयंकर भिड़ंत से कार सवार 3 की मौत, जानिए कहां….

हादसा: कार व पिकअप की भयंकर भिड़ंत से कार सवार 3 की मौत, जानिए कहां….

3 years ago
बडी खबर : देहरादून से सौरभ, तो ऋषिकेष सहित अन्य जगह से यह भाजपा प्रत्याशी

कांग्रेस : अब गुंडागर्दी पर उतर आई भाजपा

1 year ago
दहशत : जखोली के बाद अब यहां महिला को उठा ले गया आदमखोर, वन विभाग मूक दर्शक

दहशत : जखोली के बाद अब यहां महिला को उठा ले गया आदमखोर, वन विभाग मूक दर्शक

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार
  • रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • खुशियों में मातम : निकाह के दौरान मेहर और दहेज विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, बाराती बंधक

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

श्रीनगर : 15 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस जांच में जुटी, लव जिहाद से जुड़े तार

June 8, 2026
रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रप्रयाग : ऊखीमठ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

June 8, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.