Tuesday, November 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details

Home एक्सक्लूसिव

पंचायत चुनाव : नैनीताल में दोबारा होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

August 15, 2025
in एक्सक्लूसिव
0
पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने इन जिलों में जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष की सूची
Share on FacebookShare on Whatsapp

जिला पंचायत चुनाव के नतीजे गुरुवार को आए हैं ।जिनमें भाजपा ने 12 में से 10 जिलों में जीत दर्ज कर अपना परचम लहरा दिया। हालांकि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य पदों पर कश्मकश  झगड़े और गोलीकांड के चलते हाईकोर्ट ने पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं। दून जिला पंचायत अध्यक्ष सीट कांग्रेस के हाथ लगी, जबकि भाजपा ने 10 जिलों में विजय प्राप्त की।

गुरुवार सुबह नैनीताल के बेतालघाट में चली गोलीबारी और मतदाताओं के कथित अपहरण के आरोपों ने चुनावी माहौल गरमा दिया। कांग्रेस ने भाजपा और पुलिस-प्रशासन पर मतदाताओं को अगवा करने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही ऐसा करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। कई सदस्य मतदान के दौरान गायब रहे, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।

Related posts

दहशत : दो दिन में भालू के दो हमले, कल युवक और आज महिला घायल

दहशत : दो दिन में भालू के दो हमले, कल युवक और आज महिला घायल

November 16, 2026
रुद्रप्रयाग : द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

रुद्रप्रयाग : द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

November 16, 2026

कांग्रेस की अपील पर हाईकोर्ट ने गुरुवार को ही मामले की सुनवाई कर नैनीताल में दोबारा मतदान कराने और अपहरण के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। अगली सुनवाई सोमवार को होगी, जिसमें स्थिति स्पष्ट होगी।

अंतिम परिणाम

भाजपा ने रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा में जीत हासिल की, जबकि उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में उसके प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत चुके थे। पौड़ी से रचना बुटोला, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, बागेश्वर से शोभा आर्य, अल्मोड़ा से हेमा गैड़ा, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी, यूएस नगर से अजय मौर्या, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से पूनम कठैत और टिहरी से इशिता सजवाण ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीते।

दून में कांग्रेस की जीत

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुखविंदर कौर ने 30 में से 17 वोट पाकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने 18 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मिली जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे जन विश्वास की जीत बताया।

Previous Post

पंचायत चुनाव ब्रेकिंग रुद्रप्रयाग : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से पूनम कठैत विजयी ब्लॉक प्रमुख पर विनिता चमोली विजयी

Next Post

पंचायत चुनाव :तिकड़मबाज भाजपा रही पंचायत चुनाव में सफल

Next Post

पंचायत चुनाव :तिकड़मबाज भाजपा रही पंचायत चुनाव में सफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शर्मनाक:  कार में महिला से गैंगरेप पुलिस महकमें में मचा हड़कंप…

शर्मनाक: कार में महिला से गैंगरेप पुलिस महकमें में मचा हड़कंप…

3 years ago
सजा :  चौकी के इंचार्ज सहित चार सिपाहियों को अनुशासनहीनता के मामले में किया सस्पेंड, जानिए कहां……

सजा : चौकी के इंचार्ज सहित चार सिपाहियों को अनुशासनहीनता के मामले में किया सस्पेंड, जानिए कहां……

3 years ago
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में बोखलाहट, किसी को किया पार्टी से निष्कासित तो कई को नोटिस

पंचायत चुनाव : कांग्रेस में बोखलाहट, किसी को किया पार्टी से निष्कासित तो कई को नोटिस

1 year ago
बड़ी खबर: जाली प्रमाणपत्रों से नौकरी पाए दो कर्मचारी बर्खास्त

बड़ी खबर: जाली प्रमाणपत्रों से नौकरी पाए दो कर्मचारी बर्खास्त

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • अंकिता भंडारी हत्याकांड :विनोद आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरीं पूनम भगत, सर फूटने से बचा
  • बड़ी खबर : वर्दी की एक वीडियो ने खोल दी पटेलनगर लूट की दूसरी परत
  • ऋषिकेश : बस के साथ 9 जिंदगियां खाई में समा गईं, मृतकों की सूची हुई जारी

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

अंकिता भंडारी हत्याकांड :विनोद आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरीं पूनम भगत, सर फूटने से बचा

अंकिता भंडारी हत्याकांड :विनोद आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरीं पूनम भगत, सर फूटने से बचा

November 17, 2026
बड़ी खबर : वर्दी की एक वीडियो ने खोल दी पटेलनगर लूट की दूसरी परत

बड़ी खबर : वर्दी की एक वीडियो ने खोल दी पटेलनगर लूट की दूसरी परत

November 17, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.