Tuesday, September 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home एक्सक्लूसिव

एक्सक्लूसिव : आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आरटीआई से हुआ खुलासा

March 5, 2024
in एक्सक्लूसिव
0
Share on FacebookShare on Whatsapp

न खेती, न उद्योग फिर भी कमा लिए नौ करोड़ रुपये, दर्जन से भी अधिक प्लाट-दुकानें

Related posts

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

दुखद : कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग, रेस्क्यू अभियान जारी

May 4, 2026
आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

आरटीआई खुलासा : स्वास्थ्य विभाग में अपंजीकृत और अयोग्य डॉक्टरों की तैनाती पर सवाल!,“पोस्टिंग सिंडिकेट” के आरोपों से मचा हड़कंप

May 4, 2026

आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने विजिलेंस में की शिकायत

देहरादून। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिर गये हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने आरटीआई और एडीआर रिपोर्ट के माध्यम से उनकी आय पर खुलासा किया है कि पिछले 15 साल में गणेश जोशी करोड़ पति हो गये। उनके देहरादून और हरिद्वार में दस से अधिक प्लाट और फैक्ट्री हैं। एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार गणेश जोशी ने विधायक और मंत्री रहते हुए महज 36 लाख का वेतन हासिल किया, जबकि उन्होंने 2022 के चुनाव में जो हलफनामा दिया, उसमें उन्होंने अपनी आय 9 करोड़ बताई है। एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक जोशी ने आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में उन्होंने विजिलेंस और प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत की है।
एडवोकेट विकेश नेगी ने विजिलेंस को मंगलवार दी गयी शिकायत में कहा है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 2011 में 15 लाख 60 हजार 730 रुपये, सन 2012 में 44 लाख 61 हजार 590 रुपये, सन 2015 में 13 लाख 11 हजार 350 रुपये, 2016 में 30 लाख 33 हजार 980 रुपये, सन 2017 में 3 लाख 40 हजार 460 रुपये, सन 2018 में 36 लाख 74 हजार 480 रुपये, सन 2019 में 51 लाख 94 हजार 720 रुपये, सन 2020 में 73 लाख 10 हजार 800 रुपये, 2021 में 63 लाख 72 हजार रुपये, 2022 में एक करोड़ 46 लाख 48 हजार 520 रुपये की संपत्ति अपनी पुत्री नेहा जोशी, पुत्र मयंक जोशी अपनी पत्नी निर्मला जोशी के नाम से खरीदी। तब उनके पुत्र और पुत्री पूरी तरह से उन पर आश्रित थे। इस प्रकार गणेश जोशी ने इस अवधि में कुल 5 करोड़ 8 लाख 89 हजार 510 रुपये की संपत्ति खरीदी, जो कि उनके ज्ञात आय स्रोतों से कहीं अधिक है।

 

गणेश जोशी ने अरुण गुप्ता और चेतना पंत के साथ मिलकर 2011 में 34 लाख 40 रुपये की संपत्ति बेची, जिसमें गणेश जोशी का एक तिहाई हिस्सा था। एक भूमि उनकी पत्नी निर्मला जोशी ने पट्टे पर दी जिसमें उनका चौथाई हिस्सा है। एडवोकेट विकेश नेगी ने कहा कि 2017 में भी गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने 1 करोड़ 71 लाख 57 हजार की एक भूमि बेची, जिसमें उनका चौथाई हिस्सा था। इसी तरह से निर्मला ने एक और जमीन इसी दिन 33 लाख 68 हजार की बेची। इसमे भी उनका चौथाई हिस्सा था।

एडवोकेट विकेश नेगी के अनुसार गणेश जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा को 8 मई 2019 को एक जमीन उपहार में दी। जिसका मूल्य 6 लाख 15 हजार दर्शाया गया। ऐसे ही गणेश जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी को 2021 में एक संपत्ति दान में दी। सौरभ नांगिया जो कि गणेश जोशी का दामाद है, ने 2 करोड़ 76 लाख रुपये बाजारी मूल्य की भूमि अपनी पत्नी नेहा जोशी को दान स्वरूप दी। इसके बाद नेहा जोशी ने यही भूमि अपने भाई मयंक जोशी को दान कर दी। एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह मनी लांड्रिंग है।

एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि गणेश जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के ओएसडी धीरेंद्र पंवार के साथ मिलकर सिडकुल की एक भूमि 45 लाख 95 हजार रुपये में पट्टे पर ली है। एडवोकेट नेगी के मुताबिक यह सब आय से बहुत अधिक है।

2007 के चुनाव में गणेश जोशी ने जो हलफनामा दायर किया था। उसमें कुल 42 लाख की संपत्ति दर्शायी थी। मजेदार बात यह है कि गणेश जोशी ने 2011 में जो आयकर रिटर्न भरा, उसमे अपनी आय महज तीन लाख 90 हजार 692 रुपये दर्शायी। 2012 के चुनाव में जो हलफनामा दिया गया था उसमें उन्होंने बैंकों में अपनी जमा पूंजी लगभग 13 लाख बतायी। एफडी और एनएससी से दस लाख की आय दिखाई। बच्चों की शिक्षा पर ऋण समेत 29 लाख 93 हजार का कर्ज दिखाया। चुनाव में गणेश जोशी ने 2012 में 9 लाख 55009, 2017 में 24 लाख 2 हजार 600 रुपये और 2022 में 29 लाख 99 हजार 222 रुपये का खर्च दर्शाया है।
एडवोकेट नेगी ने बताया कि गणेश जोशी को एक विधायक और मंत्री के तौर पर 2007 से 2023 तक कुल 36 लाख 54 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिला। जबकि 2022 में चुनाव हलफनामे में उन्होंने नौ करोड़ रुपये की संपत्ति बतायी है। एडवोकेट नेगी ने विजिलेंस से शिकायत की है कि गणेश जोशी ने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ऐसे में उनके खिलाफ धन शोधन पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विवादों में
Previous Post

दुखद : यहां बीटेक के छात्र ने की आत्महत्या, छात्रावास के भीतर फंदे से झूलता मिला शव

Next Post

Breaking : उद्यान घोटाले से बचते बचाते क्या बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Next Post

Breaking : उद्यान घोटाले से बचते बचाते क्या बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर : पाकिस्तानियों का भारत आने पर बैन, अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट बंद

बड़ी खबर : पाकिस्तानियों का भारत आने पर बैन, अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट बंद

1 year ago

बड़ी खबर: चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही रोडवेज बस यहां बीच सड़क पर पलटी

3 years ago
दुखद : यहां ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत

दुखद : यहां ट्रक की टक्कर में दो बाइक सवार दोस्तों की दर्दनाक मौत

4 months ago
पैसा सा बहुत कुछ है लेकिन सब कुछ नहीं : सलमान खान भी बीमारी से जूझ रहे, अलका याज्ञनिक भी

पैसा सा बहुत कुछ है लेकिन सब कुछ नहीं : सलमान खान भी बीमारी से जूझ रहे, अलका याज्ञनिक भी

3 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा को बड़ी सफलता चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेता भाजपा में शामि
  • हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*
  • वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बिगड़े बोल, बेरोजगारों को दी गाली, बोले “साला….”

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा को बड़ी सफलता चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेता भाजपा में शामि

September 15, 2026
हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.