Tuesday, September 15, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact
Uk Details
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल
No Result
View All Result
Uk Details
Home खुलासा

फर्जीवाड़ा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोड़ों का घोटाला

January 4, 2024
in खुलासा
0
फर्जीवाड़ा : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में करोड़ों का घोटाला
Share on FacebookShare on Whatsapp

राजधानी देहरादून में कृषि विभाग में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों और संबंधित संस्था की मिलीभगत ने बिना किसी आवेदक के फर्जी तरीके से सारी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत 200 अधिक किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाना दर्शाकर करोड रुपए हजम कर लिए और जब मामले का खुलासा होने लगा तो उन्होंने सामान को लाभार्थियों के घरों के सामने फिंकवा कर उसे छिपाने का प्रयास किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने करोड़ के इस घोटाले के बारे में कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। यहां यह बताते चलें कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लाई गई थी। जिसके तहत किसानों को सब्सिडी दी जाती है। यह योजना उन क्षेत्रों में किसानों के लिए लाभकारी है जहां सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की कमी होती है। इस योजना के तहत लिए किसानों को प्लास्टिक के पाइप खेतों में बिछाने के लिए दिया जाता है ताकि किसान फुहारा पद्धति से फसलों को पानी दे सके,जिसमें कम पानी की जरूरत होती है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब रायपुर ब्लॉक के गांव सिल्ला शेरा के कुछ किसान इस योजना की जानकारी और लाभ लेने के लिए ब्लॉक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें तो इस योजना का लाभ पहले ही दिया जा चुका है। यह जानकार किसान भौंचक्के रह गए कि जब उन्होंने आवेदन तक नहीं किया तो फिर यह कैसे हो गया। जब अधिक जानकारी निकाली गई तो गांव के 35-40 किसान इस योजना के लाभार्थी निकले, जबकि धरातल पर किसी को इसका लाभ मिला ही नहीं। किसानों को जब यह चिंता हुई कि कहीं उनसे इसकी रिकवरी न किए जाने लगे तब उन्होंने इसकी शिकायत कृषि विभाग के आला अधिकारियों से की। जिसके बाद कृषि विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले का खुलासा होता देख कृषि विभाग के भ्रष्टाचारी

Related posts

खेल जगत : एडवोकेट कुलदीप की धमाकेदार पारी से ऋषिकेश की जीत

April 12, 2026
गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

गजब : चार युवतियों ने किया पुरुष का बलात्कार

April 6, 2026

अफसरों ने गांव में रातों-रात प्लास्टिक के पाइप और अन्य‌ संयंत्र लोगों के घरों के सामने फिंकवा दिए गए। ग्रामीणों का‌ तो यहां तक कहना है कि जो योजना के लाभार्थी है उनमें से कुछ लोग पहले ही मर चुके हैं। इतना ही नहीं एक महिला के नाम से योजना का लाभ दिखाया गया जो अनपढ़ है और जिसे हस्ताक्षर करने नहीं आते। आवेदन फार्म पर उसके भी हस्ताक्षर कर दिए गए। भले ही मामला अभी एक ब्लॉक और एक गांव में सामने आया हो लेकिन यह योजना कई जिलों और ब्लॉक में होने की बात कही जा रही है, घोटाले को 2022-23 में अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले का खुलासा एक आरटीआई के माध्यम से हुआ है। कृषि संरक्षण अधिकारी और इस योजना से संबंधित कंपनी ने  आवेदक का सत्यापन किए बिना ही किसानों को योजना का फर्जी लाभार्थी दर्शाकर करोड रुपए का फर्जीवाड़ा किया। इस मामले में एक और बात यह है कि इस योजना का पैसा लाभार्थियों को नगद उसके बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं किया जाता विभाग अनुबंध कंपनी द्वारा काम किए जाने पर कंपनी को पैसा कृषि विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है जो यह दर्शाता है कि यह फर्जीवाड़ा दोनों की मिली भगत से ही हुआ है। चर्चा यह भी है कि राज्य के अन्य जिलों व ब्लाकों में भी इस योजना में बड़ा फर्जी वाड़ा हुआ है जो जांच में ही पता चलेगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि भ्रष्टाचारी चाहे कोई भी हो और कितना भी बड़ा क्यों न हो  बक्शा नहीं जाएगा।यहां पुष्कर सिंह धामी की सरकार है जिसकी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। कृषि मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। हैरानी वाली बात यह है कि रायपुर ब्लॉक का गांव सिल्ला शेरा उनके ही चुनाव क्षेत्र में आता है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस वाली सरकार के समय में जिस तरह से भ्रष्टाचार के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं वह भाजपा के भ्रष्टाचार पर प्रहार के दावों की भी कलई खोलते हैं।

Tags: daily dehradun corruption newsDehradun corruption newslatest dehradun corruption newsupdated dehradun corruption news
Previous Post

चांदी ही चांदी : 30 करोड़ के छलके जाम,आबकारी विभाग की हुई जमकर कमाई

Next Post

सुविधा : अब 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत

Next Post
सुविधा : अब 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत

सुविधा : अब 24 घंटे दर्ज करा सकेंगे बिजली उपभोक्ता अपनी शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: हल्द्वानी हिंसा मे फरार अब्दुल मलिक का बेटा मोईद पुलिस गिरफ्त मे, 20 दिन बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे 

3 years ago
सावधान : यूनियन बैंक की फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही उड़ गए खाते से 3 लाख 64 हजार रुपए

सावधान : यूनियन बैंक की फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही उड़ गए खाते से 3 लाख 64 हजार रुपए

1 year ago
दुखद समाचार : सीएम के अपर सचिव के पिता का निधन, भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति 

दुखद समाचार : सीएम के अपर सचिव के पिता का निधन, भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति 

2 years ago
विधानसभा सत्र : …तो 500 करोड़ में रची जा रही थी सीएम धामी को हटाने की साजिश! क्या बोले गए खानपुर विधायक

विधानसभा सत्र : …तो 500 करोड़ में रची जा रही थी सीएम धामी को हटाने की साजिश! क्या बोले गए खानपुर विधायक

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    खुशखबरी :- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने खोला युवाओं के लिए नौकरीयों का पिटारा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • खुशखबरी : आउटसोर्सिंग के माध्यम द्वारा होने जा रही हैं उत्तराखंड में बड़ी भर्तियां

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : 2 अगस्त से आंदोलनरत अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट , शिक्षा मंत्री से इन दो मांगों पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिग ब्रेकिंग : विवादित मशरूम गर्ल दिव्या रावत गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • ब्रेकिंग : पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट से अहम खबर

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Uk Details

Uk Details

Uk Details

News & Media Website

Uk Details is a News & Media Website .

Follow us on social media:

Recent News

  • बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा को बड़ी सफलता चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेता भाजपा में शामि
  • हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*
  • वारदात : प्रेमिका ने ही रची प्रेमी की हत्या की साजिश, पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला

Category

  • Uncategorized
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • हादसा
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बिगड़े बोल, बेरोजगारों को दी गाली, बोले “साला….”

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री की विधानसभा में भाजपा को बड़ी सफलता चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेता भाजपा में शामि

September 15, 2026
हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

हरीद्वार  : कुंभ कार्यों में बेहतर समन्वय रखें विभाग, सड़क बनने के बाद खुदाई नहीं होगी : मेलाधिकारी सोनिका*

September 14, 2026
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • हादसा
  • हाईकोर्ट न्यूज
  • अपराध
  • खेल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.